Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
22 सितंबर 2023

पियाजियो आपे प्लस : हाई माइलेज का सबसे अच्छा और सस्ता ऑटो रिक्शा

By News Date 22 Sep 2023

पियाजियो आपे प्लस : हाई माइलेज का सबसे अच्छा और सस्ता ऑटो रिक्शा

पियोजियो आपे प्लस ऑटो से  ईंधन बचत के साथ होती है अच्छी  कमाई

अगर आप कम से कम पूंजी के साथ ज्यादा मुनाफा कमाने वाला कोई रोजगार तलाश रहे हैं हैं तो ऑटो रिक्शा का संचालन बेहतर विकल्प हो सकता है। ऑटो रिक्शा सीमित पूंजी से शुरू किया जाने वाला अच्छा व्यवसाय है जबकि अन्य ट्रांसपोर्ट के संसाधनों में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती है जिसके लिए आपको निवेश की जरूरत होती है। आजकल एक से बढ़कर एक ऑटो रिक्शा बाजार में उपलब्ध हैं। एक अच्छे और सस्ते ऑटो रिक्शा के चयन की प्रक्रिया थोड़ी कठिन हो सकती है लेकिन ट्रक जंक्शन इसे आसान करते हुए आपको बेस्ट ऑटो रिक्शा  का विकल्प उपलब्ध करवा रहा है। यहां इस ऑर्टिकल में आपको भारत की शीर्ष स्तर की थ्री व्हीलर निर्माता पियाजियो व्हीकल्स लिमिटेड के बेहतरीन ऑटो रिक्शा  पियाजियो आपे प्लस के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। इस ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 974 किलोग्राम है। यह 9.39 hp इंजन पावर के साथ आता है। दमदार इंजन, शानदार माइलेज, बेस्ट फीचर्स और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी के साथ आने वाला यह ऑटो रिक्शा सस्ता और सबसे अच्छा है। यह ईंधन की बचत के साथ ज्यादा मुनाफा दिलाएगा। बिना इंतजार किए पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा को  खरीद कर अपने घर ले आइए और इससे खूब कमाइए।

क्यों है पियाजियो आपे प्लस ज्यादा प्रॉफिटेबल ?

ऑटो रिक्शा कैटेगरी में पियाजियो आपे प्लस का नाम ही काफी है। इसमें अपने ऑनर को ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करने की शक्ति है। इसका इंजन दमदार Water cooled Engine है जो बीएस 6 नॉर्म्स में आता है। इससे 23.5 nm टॉर्क जनरेट होता है जो भार को खींचने में पर्याप्त है। इंजन की कैपेसिटी 599 सीसी है। यह इंजन मल्टी डिस्क वेट टाइप के साथ अटैच किया गया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर आती है। वहीं यह ऑटो रिक्शा 25 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसमें 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसके अलावा पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा में 23.80 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने से यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी हार नहीं मानता। इसका कर्ब वेट 524 किलोग्राम है। इसकी सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर के अलावा 5 पैसेंजर की आती है जो अन्य ऑटो रिक्शा के मुकाबले ज्यादा है। इस तरह ज्यादा माइलेज, ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और ज्यादा इंजन कैपेसिटी के कारण यह प्रॉफिट भी ज्यादा ही प्रदान करता है। इसीलिए इसे पियाजियो आपे प्लस नाम दिया गया है।

व्हीकल का नाम पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा
इंजन Water cooled Engine
टॉर्क 23.5 nm
जीवीडब्ल्यू 974 किलोग्राम
सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 5 पैसेंजर्स
माइलेज 25 किलोमीटर प्रति लीटर
ग्रेडेबिलिटी 23.80 प्रतिशत

आकर्षक बॉडी लुक

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की बॉडी आकर्षक तरीके से डिजायन की गई है। इसके फ्रंट में स्टैडर्ड साइज की विंडशील्ड के साथ दो वाइपर आते हैं। स्टाइलिश डिजायन में हैडलाइट के साथ ही इंडीकेटर्स अटैच किए गए हैं। पैसेंजर सीट की तरफ सुरक्षा के लिए कवर एवं छोटे फाटक लगे हैं। वहीं ड्राइवर की विजुअलिटी के लिए दोनों तरफ मिरर हैं। इसका केबिन बॉडी विकल्प में आता है और यह चेचिस के साथ अटैच है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है। वहीं ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम है।

ब्रेक और सस्पेंशन

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा में आपको पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क् ब्रेक मिलते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Hydraulic Telescopic Shock Absorber With Helical Compression Spring with dampener और रियर सस्पेंशन Hydraulic Telescopic Shock Absorber के साथ आता है।

व्हीलबेस और टायर

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 2100 मिलीमीटर आता है। इसके फ्रंट एवं रियर टायर का साइज 4.50 - 10, 8 PR आता है। ये टायर मजबूत और स्मूथली चलने वाले हैं।

कीमत

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा किफायती कीमत पर उपलब्ध होता है। इसकी कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.66 लाख रुपये है। वहीं इसकी ऑन रोड प्राइस के लिए आप हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Faq- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इसकी सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर के अलावा 5 पैसेंजर की है।

Q.2- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा 974 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.3- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की माइलेज क्या है?

Ans- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा 25 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज प्रदान करता है।

Q.4- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा 10 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है।

Q.5- पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans- इसकी कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.66 लाख रुपये है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top