user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे प्लस VS पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा: किसे खरीदना होगा आपके लिए फायदेमंद

Posted On : 26 December, 2022

जानें, पियाजियो आपे प्लस V/S पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा में तुलना

यदि आपको भी अपना बिजनेस शुरू करना हैं और आपके पास इतने पैसे भी नहीं है कि, एक बड़ा वाहन खरीदकर उससे अपने कारोबार की शुरूआत करें। लेकिन यदि आप कम से कम खर्च में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज देश में सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो इसमें ऑटो-रिक्शा शहरों, कस्बों और गांवों में एक मजबूत विकल्प बनता दिख रहा है। इसे खरीदना और ऑपरेट करना भी काफी आसान होता है। यदि आपको भी एक अच्छे व सस्ते ऑटो रिक्शा की तलाश है तो इस आर्टिकल में आपकी ये खोज पूरी होने वाली है। क्योंकि हम भारत के 2 सबसे पॉपुलर ऑटो रिक्शा की जानकारी आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं। इन दो पॉपुलर ऑटो रिक्शा में पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा और पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा शामिल है। चलिए जानते हैं पियाजियो (Piaggio) के इन ऑटो रिक्शओं की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में तुलना...

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

पियाजियो के यदि इन दोनों ऑटो रिक्शा की स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें तो इसमें, पियाजियो आपे प्लस (Piaggio Ape Plus Auto Rickshaw) में आपको वाटर कूल्ड इंजन दिया गया हैं जो 9.39 हॉर्स पावर जेनरेट करता है। वहीं इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 23.5NM है। जबकि पियाजियो आपे इ सिटी (Piaggio Ape E City) ऑटो रिक्शा में आपको 7.5kWh बैटरी द्वारा संचालित एक पावरफुल मोटर देखने को मिलती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 29 NM है। पियाजियो आपे प्लस के साथ कंपनी 25 kmpl का माइलेज देने का वादा करती है, वहीं पियाजियो आपे इ सिटी में आपको सिंगल चार्ज में 110 km/per charge का माइलेज देखने को मिलता है। कंपनी के आपे प्लस ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 974 किलोग्राम है, वहीं आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 689 KG है।

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा की बॉडी

पियाजियो कंपनी के अगर इन दोनों ऑटो रिक्शा के बॉडी लुक का कंपेयर करें तो, पहली बार में देखने पर दोनों ही ऑटो रिक्शा अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पियाजियो आपे प्लस को 3140MM लंबाई, 1465MM चौड़ाई और 1950MM ऊंचाई के साथ में 2100MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा को 2700 MM लंबाई, 1370 MM चौड़ाई और 1725 MM ऊंचाई के साथ में 1920MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। ये दोनों ही ऑटो रिक्शा 3 चक्के में आते है, जिसमें पियाजियो आपे प्लस में 4.50 - 10, 8 PR फ्रंट टायर और 4.50 - 10, 8 PR रियर टायर दिए गए हैं। वहीं पियाजियो आपे इ सिटी में फ्रंट और रियर टायर 4.0 – 8, 4 PR, 70E के देखने को मिलते हैं।

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा के फीचर्स

यदि हम पियाजियो आपे प्लस और आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा के फीचर्स को आपस में कम्पेरिज़न करें तो, पियाजियो आपे प्लस में आपको हैंडल बार के साथ 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा में हैंडल बार के साथ कॉन्सटेंट मेश 2 स्टेज रिडक्शन विथ इंटीग्रेटेड डिफरेंशियल कांस्टेंट ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। इन दोनों पियाजियो ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं। यदि इनके सस्पेंशन की बात करें तो पियाजियो आपे प्लस में Hydraulic Telescopic Shock Absorber With Helical Compression Spring with Damper फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic Telescopic Shock Absorber With Rubber Compression Spring with Damper रियर सस्पेंशन दिया जाता है। वहीं पियाजियो आपे इ सिटी को Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Helical Compression Spring with Damper फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Rubber Compression Spring with Damper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा सीट क्षमता

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर + 5 पैसेंजर की सीट देखने को मिलती है, वहीं पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा में ड्राइवर + 3 पैसेंजर की सीट दी गई है।

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा प्राइस

पियाजियो कंपनी ने हमेशा अपने व्हीकल्स को कम से कम कीमत में ग्राहकों की सुविधा के अनुसार लॉन्च किया है। यदि हम कंपनी के इन दोनों थ्री व्हीलर के प्राइस की तुलना करें तो, पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा की 2.06 से 2.66 लाख रूपये एक्स शोरूम कीमत रखी गई है। वहीं पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.80 से 2.84 लाख रूपये रखी गई है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार पियाजियो के इनमें से किसी एक ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा वेरिएंट और उनकी कीमत

पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा
पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है जिसमें –

पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा
 पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते है जिसमें –

पियाजियो आपे प्लस Vs पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ

Q.1 पियाजियो आपे प्लस और पियाजियो आपे इ सिटी में सस्ता ऑटो रिक्शा?
Ans. पियाजियो के इन दोनों ऑटो रिक्शा में सस्ता पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा है, कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर का प्राइस 2.06 से 2.66 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखा है।

Q.2 पियाजियो आपे प्लस और पियाजियो आपे इ सिटी में बेस्ट माइलेज ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans. इन दोनों ऑटो रिक्शा में बेस्ट माइलेज वाला पियाजियो आपे इ सिटी ऑटो रिक्शा है, इसमें आपको सिंगल चार्ज में 110 km/per charge का माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3  पियाजियो आपे प्लस और पियाजियो आपे इ सिटी में ज्यादा सीट वाला ऑटो रिक्शा?
Ans. पियाजियो के इन ऑटो रिक्शाओं में ज्यादा सीट क्षमता वाला पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा है, इसमें आपको ड्राइवर + 5 पैसेंजर की सीट देखने को मिलती है।

Q.4  पियाजियो आपे प्लस और पियाजियो आपे इ सिटी में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ऑटो रिक्शा?
Ans. कंपनी के इन दोनों ऑटो रिक्शा में अधिक GVW वाला पियाजियो आपे प्लस ऑटो रिक्शा है, जिसका 974 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us