पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो : 230 CC इंजन क्षमता वाला किफायती थ्री व्हीलर

Truck Junction Google News
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो : 230 CC इंजन क्षमता वाला किफायती थ्री व्हीलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, पियाजियो के इस सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के वाहनों की डिमांड अक्सर बनी रहती है। कपंनी अपने उपभोक्ताओं के लिए कम दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाले व्हीकल्स को लॉन्च करती आई है। पियाजियो कंपनी के थ्री व्हीलर भारत में अधिक इस्तेमाल में लिए जा रहे हैं, क्योंकि इनमें जबरदस्त रेंज देखने को मिल जाती है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो पियाजियो के कई थ्री व्हीलर है लेकिन आज हम इसके सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की जानकारी देने जा रहे हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको काफी बड़ा लोडिंग एरिया और शानदार रेंज देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

पियाजियो के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको air-cooled, naturally-aspirated BS6 इंजन देखने को मिल जाता है। इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 17.1 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 56 KMPH रखी है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर काफी अच्छी पेलोड क्षमता के साथ आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 40km/kg का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है। पियाजियो ने अपने इस थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में निर्मित किया है। इस थ्री व्हीलर को पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं और इसे खरीदना चाहते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर के फीचर्स

कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको हैंडल बार के साथ 1 forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। पियाजियो के इस सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर में केवल ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है, जो काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट दी गई है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके केबिन में आपको काफी अच्छा स्पेस देखने को मिल जाता है और इसमें ड्राइवर की सुरक्षा के लिए सेफ्टी Doors दिए गए हैं। पियाजियो के इस सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की ग्रेडेबिलिटी 26% रखी गई है, जिससे यह थ्री व्हीलर भारी लोड के बाद भी चढ़ाई वाले रास्तों पर बिनी किसी परेशानी के चढ़ सकता है। 

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस

पियाजियो ने हमेशा ही अपने व्हीकल्स को किफायती दाम में ग्राहकों की सुविधा के अनुसार लॉन्च किया है। आज देश में पियाजियो के थ्री व्हीलर्स का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.52 लाख से 2.57 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस कार्गो थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस सीएनजी थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!
 

Q.1 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans भारत में पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस 2.52 लाख से 2.57 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
 
Q.2 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको 40km/kg का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।
 
Q.3 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की हाई स्पीड क्या है?

Ans पियाजियो के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 56 KMPH रखी गई है।
 
Q.4 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क क्या है?

Ans कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 17.1 NM है।
 
Q.5 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर की इंजन क्षमता क्या है?

Ans पियाजियो के इस सीएनजी कार्गो थ्री व्हीलर में 230 CC कैपेसिटी वाला इंजन आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चम्फाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फेरज़ॉल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सैतुअल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
आइजोल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सेरछिप
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
छुरछंदपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*