सौरजेश कुमार

महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 80 हजार रुपए देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ

Truck Junction Google News
महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 80 हजार रुपए देगी सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

महाराष्ट्र में लॉन्च हुई पिंक ई-रिक्शा योजना, जानिए इस योजना से महिलाओं को कैसे मिलेगा फायदा

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजनाओं की घोषणा की है, जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिसमें सब्सिडी और ऋण दोनों शामिल है। महिलाएं आसानी से जहां 20% सब्सिडी का लाभ उठा सकती है, वहीं 80% राशि का भुगतान लोन के जरिए कर सकती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। सरकार का यह कदम लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन में महिला रोजगार की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

क्या है पिंक ई-रिक्शा योजना?

महाराष्ट्र सरकार की पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए अधिकतम 80 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, इस योजना के तहत सरकार ई-रिक्शा की कुल लागत का 20 प्रतिशत खुद वहन करेगी। शेष 80% राशि का भुगतान ही महिलाओं को करना होगा। जिससे महिलाओं पर ऋण का बोझ कम पड़ेगा।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से महिलाएं शहरों में ई-रिक्शा चलाकर अपने लिए एक स्थिर आय का स्रोत बना सकेंगी। यह योजना महाराष्ट्र के 17 शहरों की लगभग 10 हजार महिलाओं को लाभान्वित करेगी।

कितनी मिलेगी सब्सिडी और ऋण

इस योजना के तहत सरकार द्वारा ई रिक्शा की खरीद पर 20% वित्तीय सहायता दी जाएगी जो अधिकतम 80 हजार रुपए तक होगी। इस सरकारी मदद के साथ-साथ, महिलाओं को ई-रिक्शा की खरीद पर लगभग 20 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। शेष राशि को बैंक ऋण द्वारा कवर किया जाएगा।

योजना की पात्रता 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:

  • स्थायी निवासी: लाभार्थी महिला को महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस: महिला के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण के लिए शानदार स्कीम

महाराष्ट्र सरकार की यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल उनकी आजीविका में सुधार होगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इस प्रकार प्रदेश में महिला स्वरोजगार को बल मिलेगा।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, पिकअप,मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि लेना चाहते हैं या इससे जुड़ी फीचर्स और कीमत की जानकारी पाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने लिए बेहतरीन वाहनों का चुनाव कर आप उस पर चल रहे ऑफर आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चित्तौड़गढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
राजसमंद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ब्यावर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अजमेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*