Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
10 मई 2023

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स का उपयोग, प्राइस रेंज और टॉप 5 बेस्ट SCVs

By News Date 10 May 2023

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स का उपयोग, प्राइस रेंज और टॉप 5 बेस्ट SCVs

जानें, छोटे वाणिज्यिक वाहनों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

भारतीय ट्रक बाजार में स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स की मांग सर्वाधिक है। इन वाहनों की इंट्रा सिटी लास्ट माइल डिलीवरी कुशलता के कारण  उपयोगिता भी ज्यादा है। छोटे वाणिज्यिक वाहन गांव देहात की सड़कों से लेकर शहरों में रसद और अन्य उपयोगी सामानों के परिवहन में सबसे बेस्ट सर्विस प्रदान करते हैं। इनका कॉम्पैक्ट साइज, शीघ्र लोडिंग और अनलोडिंग की खासियत ही इन्हे ज्यादा उपयोगी बनाती है। ये वाहन 1 टन से 2  टन की जीवीडब्ल्यू रेंज में आते हैं। वहीं इनकी कीमत रेंज 58,000 रुपये से शुरू होकर 17.25 लाख रुपये तक होती है। भारत में स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में  टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड  और मारुति सुजुकी मुख्य ब्रांड हैं। भारत के टॉप 5 एससीवी में टाटा ऐस गोल्ड, टाटा इंट्रा वी- 30,महिंद्रा जीतो, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी और टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स शामिल हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको मोस्ट पॉपुलर 5 SCV  के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, यूटिलिटी, कीमत, माइलेज आदि के साथ फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

1. टाटा ऐस गोल्ड: बेहतर माइलेज, बढिया पिकअप

भारत के बेस्ट स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स में टाटा मोटर्स से आने वाला चार चक्के का मिनी ट्रक टाटा ऐस गोल्ड को “पावर ऑफ 6” के साथ पेश किया गया है। “पावर ऑफ 6” में ज्यादा माइलेज, ज्यादा कमाई, ज्यादा पिकअप, ज्यादा पेलोड कैपेसिटी, ज्यादा सहूलियत और कम मेंटीनेंस शामिल हैं। यह मिनी ट्रक 1615 kg जीवीडब्ल्यू और 750 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसका इंजन टाटा 275 गैसेलिन एमपीएफआई, 4स्ट्रॉक वाटर कूल्ड इंजन है। इससे 30 hp पावर मिलती है। वहीं इसकी कैपेसिटी 694 cc है। यह मिनी ट्रक 55 Nm टार्क जनरेट करता है जिससे यह बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल से संचालित है, इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 26 लीटर है। इसमें जीबीएस 65, 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है और स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप है।  इसकी शानदार माइलेज 21 से 22 kmpl है। यह मिनी ट्रक 2100 mm व्हीलबेस में आता है।  यह मिनी ट्रक प्रति माह अपने मालिक को 25,000 रुपये से ज्यादा का मुनाफा प्रदान करने का दावा करता है। इस मिनी ट्रक का केबिन डेक बॉडी ऑप्शन में आता है। इसमें गियरशिफ्ट एडवाइजर, ईको स्विच, यूएसबी चार्जर, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बोटल एवं अन्य डॉक्यूमेंट स्पेस की सुविधाएं हैं। टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक की लेटेस्ट कीमत 5.01 लाख से 5.51 लाख रुपये एक्स शोरूम है जो ग्राहकों के लिए किफायती है।

2. महिंद्रा जीतो : सही चुनें, ज्यादा कमाएं 

महिंद्रा हाउस से आने वाले इस एससीवी मिनी ट्रक का चुनाव आपको ज्यादा कमाई अवसर देगा। यह चार चक्के का बेहतरीन स्मॉल कमर्शियल वाहन है। इसकी जीवीडब्ल्यू 1345 kg और पेलोड कैपेसिटी 600 kg आती है। वहीं इसका इंजन सिंगल सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन है जो 670cc कैपेसिटी प्रदान करता है। इसकी पावर 16 hp है और 38 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह डीजल से संचालित है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है। यह 35.94 kmpl तक शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 2250 mm है। ज्यादा लंबाई वाली कार्गो बॉडी होने के कारण यह ज्यादा लोड ले जाने में सक्षम है। यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से ड्राइव होता है। इसमें 5 स्पीड का गियरबॉक्स है। वहीं पार्किंग ब्रेक के साथ ही डिस्क और ड्रम ब्रेक सिस्टम है। इसका केबिन डे टाइप है, यह मजबूत चेचिस के साथ आता है। केबिन का डिजायन एर्गोनॉमिकली है।  इसमें लेगरूम और हेडरूम के साथ कई सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स हैं। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की कीमत 4.29 लाख से 4.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह कीमत अफोर्डेबल है।

3. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक : 6 का दम, नहीं किसी से कम

भारत के टॉप 5 एससीवी में शामिल अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा निर्मित अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी  मिनी ट्रक को “6 का दम” के साथ पेश किया गया है। इसमें ज्यादा माइलेज, ज्यादा रेंज, ज्यादा पेलोड कैपेसिटी, ज्यादा टेक्नॉलॉजी, ज्यादा कंफर्ट और ज्यादा भरोसा शामिल है। यह मिनी ट्रक 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर सीएनजी इंजन के साथ आता है। इंजन की कैपेसिटी 1478 cc है वहीं यह 45 hp पावर प्रदान करता है। इससे 105 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसमें 5 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। स्टीयरिंग और ट्रांसमिशन मैन्युअल है। यह मिनी ट्रक 2545 kg जीवीडब्ल्यू और 1208 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ पेश किया गया है। चार चक्के का यह ट्रक एक बार सीएनजी टैंक फुल होने पर 320 km की रेंज देता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 120 लीटर है। इसमें  कई स्पेसिफिकेशंस और यूनिक फीचर्स आते हैं। इसकी डेक बॉडी केबिन में सुपरियर फीचर्स हैं। इनमें ड्यूल टोन इंटीरियर, डिजीटल क्लस्टर, मोबाइल चार्जिंग स्पॉट फीचर के साथ ही यह केबिन ज्यादा स्पेस वाला है, इससे ड्राइवर को थकान नहीं होने देता। इसका व्हीलबेस 2350 mm है। इतनी सारी विशेषताओं के बाद भी इसकी कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।

4. टाटा इंट्रा वी30 पिकअप : बड़ी गाडी, बड़ी कमाई

टाटा हाउस से आने वाली यह स्मार्ट पिकअप कंपनी के मुताबिक बड़ी गाड़ी है जो बड़ी कमाई कराती है। इसमें बेहतरीन इंजन टेक्नोलॉजी और बेस्ट फीचर्स आते हैं। वहीं यह एडवांस टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के साथ निर्मित है। इसका जीवीडब्ल्यू 2565 kg है जबकि  पेलोड क्षमता 1300 kg है। इसका पावरफुल इंजन 4 सिलेंडर के साथ 1496 cc डीआई इंजन है। यह  इंजन 70 hp पावर प्रदान करता है। इससे 140 Nm टॉर्क जनरेट होता है।  इसके फ्यूल टैंक की  कैपेसिटी 35 लीटर है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का व्हीलबेस  2450 mm है। यह गाडी 14 kmpl शानदार माइलेज प्रदान करती है। इसमें 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स स्पीड का गियरबॉक्स है और स्टीयरिंग इलेक्ट्रिक पावर टाइप की है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का केबिन डेक बॉडी में आता है जो डे केबिन टाइप है। केबिन में ड्राइवर इनफार्मेशन डिस्प्ले है। वहीं ड्राइवर के अलावा 1 अन्य यात्री की सीटें हैं। यह केबिन एक्स्ट्रा फीचर्स फोर एक्स्ट्रा कंफर्ट के साथ आता है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

5. टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स: हाई माइलेज, हाई पेलोड कैपेसिटी

टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स मिनी ट्रक हाई माइलेज और हाई पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसकी पेलोड क्षमता  710 kg और जीवीडब्ल्यू 1510 kg है। यह चार टायर में आती है। इसका इंजन 2 सिलेंडर के साथ 694 सीसी  का है जो 25 hp पावर प्रदान करता है। इससे 55 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह मिनी ट्रक पेट्रोल से संचालित है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 26 लीटर है। टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स मिनी ट्रक 12-15 kmpl माइलेज प्रदान करता है। यह कम मेंटीनेंस और ज्यादा प्रोफिट देने वाला भारत का बेस्ट एससीवी है। कंपनी के अनुसार प्रति माह यह  25,000 रुपये से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा प्रदान कर सकता है। इसकी खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के कारण यह सबके सपने पूरे कर सकता है। टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स मिनी ट्रक का केबिन बेहतर सुविधाओं के साथ आता है। इसमें डिजिटल क्लस्टर, यूएसबी चार्जर, एर्गोनोमिक सिस्टम है। इस मिनी ट्रक में  4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। वहीं मैकेनिकल वेरिएबल रेसो स्टीयरिंग है। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक सिस्टम आता है। यह ट्रक 2100 mm व्हीलबेस के साथ आता है। यह 16 वर्षों से अधिक समय से एससीवी कैटेगिरी में पहली पसंद बना हुआ है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.21 लाख से 4.71 लाख रुपये है।

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स के बारे में कुछ सवाल इस प्रकार है -

सवाल-1. स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स का मुख्यत: क्या उपयोग होता है?
जवाब- इनका उपयोग इंट्रा सिटी लॉजिस्टिस्क एवं मार्केट लोड के परिवहन के लिए होता है।

सवाल-2. एससीवी की कीमत रेंज क्या है?
जवाब- एससीवी केटेगिरी के वाहनों की कीमत सीमा 58,000 रुपये से 17.25 लाख रुपये तक है।

सवाल-3. टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की क्या कीमत है?
जवाब- इसकी कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

सवाल-4. महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक की माइलेज क्या है?
जवाब- इसकी शानदार माइलेज 35.94 kmpl है।

सवाल-5. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी की कीमत क्या है?
जवाब- इस मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us