सौरजेश कुमार

प्रोपेल हेवी ड्यूटी इलेक्ट्रिक टिपर को मिला होमोलोगेशन सर्टिफिकेट

Truck Junction Google News
प्रोपेल हेवी ड्यूटी इलेक्ट्रिक टिपर को मिला होमोलोगेशन सर्टिफिकेट
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें प्रोपेल 470 HEV इलेक्ट्रिक टिपर की खासियत और फीचर्स 

क्रशिंग इक्विपमेंट सेक्टर में भारत की अग्रणी कंपनी प्रोपेल इंडस्ट्रीज ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के 470 HEV इलेक्ट्रिक हेवी ड्यूटी टिपर मॉडल को होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यह वाहन सड़क के सभी योग्य मानकों को पूरा करता है और सरकार के सुरक्षा नियमों का भी पालन करता है। अब यह इलेक्ट्रिक टिपर भारतीय सड़कों पर चलाने के लिए मान्य हो चुका है। देश में इलेक्ट्रिक टिपर के संचालन से खनन उद्योगों में भी अब ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को बल मिलेगा। प्रोपेल इंडस्ट्रीज के 470 HEV इलेक्ट्रिक हेवी ड्यूटी टिपर को यह होमोलोगेशन सर्टिफिकेट मिला है, जो कंपनी की पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन में बढ़ती भागीदारी का असर है। यह टिपर, जो पहले ऑफ-रोड उपयोग के लिए डिजाइन किया गया था, अब ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों में इस्तेमाल हो सकता है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

प्रोपेल इंडस्ट्रीज के एमडी का बयान

प्रोपेल इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर, वी. सेंथिल कुमार ने कहा, "470 HEV टिपर के लिए होमोलोगेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। यह हमारी इनोवेटिव सोच और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रोपेल का उद्देश्य हमेशा से इको फ्रेंडली परिवहन समाधानों को बढ़ावा देना रहा है, और यह सर्टिफिकेट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।"

प्रोपेल 470 HEV टिपर की खासियत

स्मार्ट इलेक्ट्रिक टिपर के फीचर्स की बात करें तो इसमें दो बैटरी विकल्प प्रदान किए गए हैं। 385 kWh और 256 kWh। यह टिपर फास्ट चार्जिंग, जबरदस्त ब्रेकिंग और उन्नत एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आता है। साथ ही, इसका छोटा टर्निंग रेडियस और कॉम्पैक्ट व्हीलबेस इसे मुश्किल और संकड़ी जगहों पर आसानी से घूमने की क्षमता प्रदान करता है। साथ ही इसमें लिक्विड-कूल्ड मोटर, क्लच-लेस AMT ट्रांसमिशन और एक साउंड प्रूफ केबिन भी दिया गया है, जो ऑपरेटर के कंफर्ट को बढ़ाता है।

प्रोपेल इंडस्ट्रीज के बारे में 

प्रोपेल इंडस्ट्रीज की स्थापना 2009 में कोयंबटूर में हुई थी। यह कंपनी खनन और रिसाइक्लिंग उद्योगों के लिए क्रशिंग, स्क्रीनिंग और वाशिंग उपकरणों का एक विस्तृत रेंज प्रदान करती है। हाल ही में, कंपनी ने भारत के बाजार के लिए 60-टन ईवी डंप ट्रक की भी लांचिंग की है। प्रोपेल इंडस्ट्रीज उन्नत निर्माण तकनीकों, स्थिरता और रिसर्च एवं डेवलपमेंट पर जोर देती है।

भविष्य की योजनाएं और प्रभाव

इस होमोलोगेशन सर्टिफिकेट के मिलने से प्रोपेल इंडस्ट्रीज की इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बढ़ती पकड़ को और मजबूत किया गया है। 470 HEV टिपर का कमर्शियल मार्केट में प्रवेश प्रोपेल की नेतृत्व क्षमता को और बल देगा और कंपनी के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने की प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़ी फीचर्स और कीमत की जानकारी चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
गोमती
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सेपाहिजाला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पश्चिम त्रिपुरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
खोवाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
धलाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मामित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*