user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार वाहन की किश्तें आसानी से चुकेगी, अगर अपना लिया ये तरीके भारत की ये 7 कंपनियां लगाना चाहती है बैटरी निर्माण प्लांट, सस्ती होगी बैटरी और ईवी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं - जानें क्या है नियम?

थ्री व्हीलर के लिए पुणे नगर निगम स्थापित करेगा 500 चार्जिंग स्टेशन

Posted On : 31 December, 2021

पुणे की मुख्य सडक़ों में लगेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन 

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के चलते इन वाहनों को चार्ज करने की भी सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। पुणे में इलेक्ट्रिक वाहनों को यहां का प्रशासन और सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। हाल ही पुणे नगर निगम ने 500 सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप प्रदान कर दिया है।  इसके लिए पीएमसी अधिकारियों ने निविदाएं भी जारी कर दी हैं। इसके लिए प्राइवेट एजेंसिंयों को शामिल किया जाएगा।  पुणे नगर निगम का लक्ष्य है कि न्यूनतम राशि ही चार्जिंग के लिए ली जाए। चार्जिंग से प्राप्त हुई राशि को  स्टेशनों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।  बता दें कि पुणे नगर निगम की ओर से खोले जाने वाले 500 चार्जिंग स्टेशनों के बाद तिपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री में भी इजाफा होगा। 

यह रहेगा पीएमसी का एजेंडा 

बता दें कि पुणे नगर निगम की ओर से जो चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे वे निजी फर्मों द्वारा स्थापित होंगे। ये कंपनियां हीं बुनियादी ढांचा तैयार करेंगी। वहीं पीएमसी के विद्युत विभाग के प्रमुख श्रीनिवास कांडलु ने कहा है कि स्टेशनों से होने वाली आय को विभाजित किया जाएगा। इसमें से एक हिस्सा पीएमसी को किराए और भूमि की अन्य देनदारियों के रूप में जाता है। 

महाराष्ट्र में 57,380 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड 

यहां बता दें कि महाराष्ट्र में आरटीओ की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार 57, 380 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें पुणे में 10, 417 और पिंपड़ी एवं चिंचवाड़ में 7,139 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। नये चार्जिंग स्टेशन पीएमसी के वाहन डिपो के लिए भी मददगार होंगे जो इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा देता है। इस तरह से पुणे और महाराष्ट्र में बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चलन को देखते हुए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुणे नगर निगम की ओर से 500 चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार करनी पड़ी है। निकट भविष्य में थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल लगातार बढ़ेगा ऐसे में ईवी इंफ्रास्ट्रैक्चर विकसित करने की चुनौती सरकार और प्रशासन के सामने होगी। 

इंडियन ऑयल 3 साल में 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगा 

यहां बता दें कि देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल  की ओर से जल्द ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में  करीब 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इन स्टेशनों में से 2,000 चार्जिंग स्टेशन अगले लगभग एक साल में  तैयार हो जाएंगे। वहीं स्टेशनों की स्थापना अधिक मांग वाले क्षेत्रों जैसे शॉपिग काम्प्लैक्स एवं सार्वजनिक पार्क आदि स्थानों पर की जाएगी। 

केंद्र सरकार पेट्रोल पंपों पर खोलेगी चार्जिंग स्टेशन 

आपको याद दिला दें कि केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पूर्व में कई बार देश के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की घोषणा कर चुके हैं। गडकरी के अनुसार केंद्र सरकार 69,000 पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले महानगरों में पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इसके लिए फ्रेंचाइजी सिस्टम लागू किया जाएगा। अभी यह हो रहा है कि लोगों को चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में जो हिचक है वह चार्जिंग इफ्रास्ट्रैक्चर का अभाव है। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन खोलने से ईवी वाहनों के इस्तेमाल को भारी बढ़ावा मिल सकता है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us