user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

रेज प्लस रेपिड ईवी लांच : थ्री व्हीलर खरीदने पर होगा 1 लाख रुपए का फायदा

Posted On : 11 November, 2021

थ्री व्हीलर की बैटरी मात्र 35 मिनट में होगी फुल चार्ज 

अगर आप इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। अब इस थ्री व्हीलर के खरीदने पर आपको 1 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो मार्केट में एक बड़ा धमाका हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों की अग्रणी निर्माता कंपनी ओमेगा सैकी (Omega Seiki) ने सबसे तेज चार्ज होने वाली ईवी थ्री व्हीलर रेज प्लस रेपिड ईवी (Rage+ Rapid EV) लांच की है। कंपनी ने इस नए ई थ्री व्हीलर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 

इसके  दो वेरिएंट्स हैं- रेज प्लस रेपिड ईवी (Rage+ Rapid EV) ओपन कैरियर हॉफ ट्रे और रेज प्लस रेपिड ईवी 140 (Rage+ Rapid EV 140) क्यूबिक फीट टॉप बॉडी कंटेनर शामिल हैं। यहां बता दें कि इन वाहनों को डिस्काउंटेड कीमत पर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने पहली 1000 ई थ्री व्हीलर्स पर एक लाख रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। वहीं मात्र 10,000 रुपये में ऑनलाइन बुकिंग डीलरशिप पर जाकर करवाई जा सकती है। यहां आपको यह भी बता दें कि इस थ्री व्हीलर की बैटरी मात्र 35 मिनट में चार्ज हो जाती है। इस थ्री व्हीलर की और कौन-कौन  सी विशेषताएं हैं आइए, जानते हैं। 

जानें, रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर की कैसें कराएं बुकिंग

ओमेगा सैकी की ओर से निर्मित रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर वाहन खरीदने और इसकी एडवांस बुकिंग पर कंपनी द्वारा दिए जा रहे 1 लाख के डिस्टकाउंट का लाभ लेने के लिए आपको घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कराने का भी अवसर दिया गया है। आपको अगर यह लाभ लेना है तो फटाफट ऑनलाइन बुकिंग कराएं। 

बुकिंग के लिए ग्राहक रेपिड ईवी की अधिकारिक वेबसाइट rapid.live/ पर जाकर पेपरलैस तरीके से बुकिंग करवा सकते हैं। इसके पहले वेरिएंट रेज प्लस रेपिड ईवी ओपन कैरियर हॉफ ट्रे की एक्स शोरूम कीमत 3.59 लाख रुपये है। वहीं रेज प्लस रेपिड ईवी 140 क्यूबिक फीट टॉप बॉडी कंटेनर की कीमत एक्स शोरूम पर 3.99 लाख रुपये है। इन वाहनों पर डिस्काउंटेड कीमत और सब्सिडी भी शामिल है। 

यह है रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर बैटरी की विशेषता 

आपको बता दें कि ओमेगा सैकी रेज प्लस रेपिड ईवी के दोनो वेरिएंट्स में रैपिडएक्स 6000 फास्ट चार्जिंग बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी निर्माता Log 9 Materials द्वारा तैयार की गई फ्लैगशिप इंस्टचार्ज तकनीक पर आधारित है। यह बैटरी 35 मिनट के रफ्तार के भीतर पूरी तरह से चार्ज होने में सझम है। वर्तमान में यह बैटरी देश में सबसे तेज रफ्तार में चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी है। 

रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर : बैटरी की लाइफ 10 साल 

रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर (Rage Plus Rapid EV Three Wheeler) की बैटरी की लाइफ 10 साल है। इसे 30 डिग्री सेल्सियस से कम और 60 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कठिन तापमान में भी काम करने के लिए डिजायन किया गया है। यह बैटरी 40,000 चार्ज डिस्चार्ज चक्र तक काम करती है। बैटरी को 10 साल से भी ज्यादा की लाइफ मिलती है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर यह वाहन को 90 किमी से भी ज्यादा की रेंज प्रदान करेगी। कंपनी रेज प्लस रेपिड ईवी के दोनो वेरिएंट्स पर 5 साल की बॉय बैक की गारंटी दे रही है, अगर ग्राहक 5 साल के भीतर थ्री व्हीलर को बेचना चाहते हैं तो कंपनी 1 लाख रुपये की निश्चित राशि पर थ्री व्हीलर को  ग्राहक से खरीद लेगी। 

रेपिड ईवी बैटरी पर 6 साल की वारंटी

यही नहीं रेंज प्लस रेपिड ईवी पर ओमेगा सैकी कंपनी 5 साल और बैटरी पर 6 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। ओमेगा सैकी रेज प्लस ईवी के ग्राहकों को इंस्टाचार्ज की सुविधा भी दे रही है। इससे ग्राहक अपने घर पर ही थ्री व्हीलर को चार्ज करने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा बैंगलुरू, मुंबई, चैन्नई और दिल्ली जैसे प्रमुख महानगरों में ही उपलब्ध की जाएगी। 

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के साथ इंस्टाचार्ज ऐप किया लांच 

यहां बता दें कि ओमेगा सैकी कंपनी ने रेज प्लस रेपिड ईवी थ्री व्हीलर के साथ इंस्टाचार्ज ऐप भी लांच किया है। यह ओमेगा सैकी के चार्जिंग स्टेशनों की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराएगा। ग्राहक इस ऐप के माध्यम से मैप पर नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी ले सकते हैं।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us