Rakesh Khandelwal

माइनिंग सेक्टर में बड़ा धमाका! Scania ने भारत में लॉन्च किया G 560 Super 10x4 हैवी-ड्यूटी टिपर

Truck Junction Google News
माइनिंग सेक्टर में बड़ा धमाका! Scania ने भारत में लॉन्च किया G 560 Super 10x4 हैवी-ड्यूटी टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

Scania G 560 Super 10x4 Mining Tipper की भारत में एंट्री, जानें 560 HP पावर वाले इस दमदार ट्रक की खासियतें

Scania G 560 Super 10x4 Mining Tipper: भारत में हैवी-ड्यूटी माइनिंग और ऑफ-हाईवे ऑपरेशंस के लिए एक नया दमदार ट्रक पेश किया गया है। स्कैनिया (Scania Commercial Vehicles India) ने 15 सितंबर 2026 को 'बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026' (bauma CONEXPO INDIA 2026) में अपने नए G 560 Super 10x4 Mining Tipper से पर्दा उठाया। कंपनी के अनुसार, यह नया माइनिंग टिपर Scania की Super टेक्नोलॉजी को भारत के माइनिंग सेगमेंट तक पहुंचाता है और हाई-वॉल्यूम मटेरियल मूवमेंट के लिए डिजाइन किया गया है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन और परफॉर्मेंस की मुख्य खासियतें

  • दमदार इंजन: इसमें 13-लीटर का सुपर इंजन दिया गया है, जो 560 hp की पावर और 2,800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • एडवांस गियरबॉक्स: इंजन को स्कैनिया के G33 Opticruise गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो मुश्किल रास्तों पर भी स्मूथ ड्राइविंग और बेहतर नियंत्रण देता है।
  • कम ईंधन, कम उत्सर्जन: सुपर पॉवरट्रेन तकनीक के कारण यह टिपर पहले से अधिक फ्यूल-एफिशिएंट है और उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है।

Scania G 560 Super 10x4: मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

फीचर

स्पेसिफिकेशन

इंजन व गियरबॉक्स

13-लीटर Super (560 HP, 2800 Nm) / G33 Opticruise

व्हील कॉन्फ़िगरेशन

10x4 (3 स्टीयरबल एक्सल + हैवी-ड्यूटी रियर एक्सल)

Technical GVW

71 टन

हीप वॉल्यूम (SAE Volume)

~32.5 घन मीटर (cu.m)

बॉडी मटीरियल

हैवी-ड्यूटी Hardox 450 स्टील रॉक बॉडी

10x4 कॉन्फिगरेशन में तीन स्टीरेबल एक्सल

Scania G 560 Super को खास तौर पर हैवी-ड्यूटी माइनिंग एप्लीकेशन के लिए तैयार किया गया है। इसमें 10x4 व्हील कॉन्फिगरेशन मिलता है, जिसमें तीन स्टीरेबल एक्सल और हैवी-ड्यूटी रियर एक्सल शामिल हैं।

यह कॉन्फिगरेशन चुनौतीपूर्ण माइनिंग साइट्स पर भारी मात्रा में मटेरियल ट्रांसपोर्ट करने के लिए जरूरी मजबूती और क्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

32.5 घन मीटर की रॉक बॉडी

नए Scania Mining Tipper में करीब 32.5 cu.m SAE heap volume वाली रॉक बॉडी दी गई है। इसका Technical Gross Vehicle Weight 71 टन है।

ट्रक में Hardox 450 स्टील रॉक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बॉडी कठिन माइनिंग परिस्थितियों में लगातार होने वाले हैवी-ड्यूटी ऑपरेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस तरह G 560 Super 10x4 का फोकस सिर्फ पावर पर नहीं, बल्कि माइनिंग साइट पर मजबूती और हाई-वॉल्यूम मटेरियल मूवमेंट पर भी है।

ड्राइवर कम्फर्ट और स्मार्ट डिजिटल फीचर्स

खदानों के चुनौतीपूर्ण माहौल को ध्यान में रखते हुए इसमें बड़ा G-सीरीज केबिन दिया गया है। ड्राइवर की सुरक्षा और सुविधा के लिए स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले और रियल-टाइम व्हीकल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ऑपरेटर सीधे वाहन की परफॉर्मेंस पर नज़र रख सकते हैं।

स्कैनिया इंडिया के एमडी सिल्वियो मुनहोज़ (Silvio Munhoz) के अनुसार, कंपनी इसे 'कंप्लीट सॉल्यूशन सेल्स ऑफरिंग' के साथ ला रही है, जिसमें डिजिटल सर्विसेज और कस्टमाइज्ड सर्विस पैकेज शामिल हैं। फिलहाल पूरे भारत की माइनिंग साइट्स पर इस 71 टन क्षमता वाले टिपर का रियल-वर्ल्ड ट्रायल और कस्टमर डेमोंस्ट्रेशन चल रहा है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें