Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
Rakesh Khandelwal

स्विच मोबिलिटी और सेल्सियस में बड़ा समझौता, 350 इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक होंगे तैनात

Truck Junction Google News
स्विच मोबिलिटी और सेल्सियस में बड़ा समझौता, 350 इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक होंगे तैनात
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

सेल्सियस लॉजिस्टिक्स करेगा ₹100 करोड़ का निवेश, इलेक्ट्रिक रीफर ट्रकों से डेयरी, दवा और फल-सब्जी की होगी स्मार्ट डिलीवरी

भारत में कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेल्सियस लॉजिस्टिक्स ने अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक व्हीकल शाखा स्विच मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने 350 इलेक्ट्रिक रीफर (E-LCV) वाहनों की तैनाती के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

सेल्सियस इस प्रोजेक्ट में ₹100 करोड़ का निवेश करेगा। इसमें ट्रकों की खरीद, स्विच मोबिलिटी के चार्जिंग नेटवर्क का उपयोग, और स्पेशलाइज्ड ड्राइवर ट्रेनिंग शामिल हैं। कंपनी आगे चलकर ईवी-तैयार कोल्ड स्टोरेज हब और चार्जिंग सुविधाओं के लिए अतिरिक्त ₹100-150 करोड़ लगाने की भी योजना बना रही है।

350 इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक होंगे तैनात, 100 पहले ही सड़क पर

सेल्सियस ने पहले ही 100 इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक खरीदकर तैनात कर दिए हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2026 तक शेष 250 ट्रक भी चालू कर दिए जाएं। ये सभी ट्रक तापमान-संवेदनशील उत्पाद जैसे डेयरी आइटम, दवाइयां, फल-सब्ज़ियां, समुद्री भोजन और फ्रोज़न फूड के परिवहन में इस्तेमाल होंगे।

ट्रक में रहेगा -25°C से +25°C तक तापमान

स्विच मोबिलिटी के ये नए 3.5 टन इलेक्ट्रिक रीफर ट्रक -25 डिग्री से +25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बनाए रख सकते हैं। यह उन्हें भारत की विविध कोल्ड-सप्लाई जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाता है। यह भारत में 3.5 टन इलेक्ट्रिक रीफर ट्रकों की सबसे बड़ी तैनाती है।

'सेल्सियस ग्रीन' लॉन्च, इन शहरों में मिलेगी सुविधा

इस बड़ी घोषणा के साथ ही, सेल्सियस ने 'सेल्सियस ग्रीन' नाम से एक नया पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटेड बेड़ा भी लॉन्च किया है। इसका मकसद शून्य-उत्सर्जन (Zero-Emission) के साथ कोल्ड लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाना है। 'सेल्सियस ग्रीन' में शुरुआती ₹50 करोड़ का निवेश किया गया है। यह सेवा सबसे पहले नई दिल्ली में शुरू होगी, जिसके बाद मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसका विस्तार किया जाएगा। इस नए वर्टिकल का लक्ष्य पहले वर्ष में ₹50 करोड़ और अगले पांच वर्षों में ₹250 करोड़ का वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) प्राप्त करना है।

टिकाऊ कोल्ड लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

इस संबंध में सेल्सियस लॉजिस्टिक्स के सीईओ स्वरूप बोस का कहना है,“हम डीजल आधारित कोल्ड-चेन को इलेक्ट्रिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर रहे हैं। यह भारत का सबसे बड़ा ईवी रीफर बेड़ा होगा।”

वहीं स्विच मोबिलिटी के सीईओ गणेश मणि ने कहा,“यह साझेदारी कोल्ड-चेन सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देगी और स्थिरता व दक्षता का शानदार उदाहरण बनेगी।”

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
वोखा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
किफायर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फेक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मोकोकचुंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तुएनसांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
त्सेमिन्यु
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*