राकेश खंडेलवाल

ऑटो एक्सपो 2025 में स्विच मोबिलिटी लांच करेगी इलेक्ट्रिक IeV8 ट्रक

Truck Junction Google News
ऑटो एक्सपो 2025 में स्विच मोबिलिटी लांच करेगी इलेक्ट्रिक IeV8 ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 : स्विच IeV8 ट्रक के फीचर्स के बारे में जानें

हिंदुजा समूह की कंपनी स्विच मोबिलिटी अपने इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए लोकप्रिय है। अब कंपनी 2025 में नए इलेक्ट्रिक ट्रक लांच करेगी। इसके शुरुआत भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से होगी जहां कंपनी इलेक्ट्रिक IeV8 ट्रक के लेटेस्ट एडिशन का अनावरण करेगी। नया कॉन्सेप्ट स्विच IeV8 ट्रक 3.3 टन भार वाले कमर्शियल वाहन श्रेणी में इंटरमीडिएट लाइट कमर्शियल व्हीकल हो सकता है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में स्विच IeV8 कॉन्सेप्ट ट्रक के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

स्विच मोबिलिटी के ई-ट्रक में मिलती है जबरदस्त रेंज

इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने से पहले ग्राहक उसकी रेंज को देखते हैं और ईवी रेंज के मामले में स्विच मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक ट्रकों का कोई मुकाबला नहीं है। IeV सीरीज के लाइट कमर्शियल व्हीकल सिंगल चार्ज में लगभग 130-140 किमी की रेंज प्रदान करते हैं। अब इसी खूबी के साथ ऑटो एक्सपो 2025 में स्विच IeV8 इलेक्ट्रिक ट्रक लांच हो रहा है। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर निर्मित, स्विच IeV8 से इंट्रा-सिटी कार्गो परिवहन संचालन करने के लिए पर्याप्त रेंज मिलने की उम्मीद है।

स्विच IeV8 ट्रक में मिल सकती हैं ये खूबियां

  • स्विच IeV8 ट्रक 3.3 टन भार वाले कमर्शियल वाहन कैटेगरी में आने वाला इंटरमीडिएट लाइट कमर्शियल ट्रक है।

  • स्विच IeV8 ट्रक 'स्विच iON' तकनीक पर आधारित हो सकता है जो रियल-टाइम डायग्नोस्टिक, स्पेशियस केबिन और मॉड्यूलर डिजाइन प्रदान करता है।

  • वाहन थ्री-पॉड इंटीग्रेटेड हेडलाइट्स और सॉलिड डे केबिन, कंटेनर या हाई-साइड डेक लोड बॉडी कॉन्फ़िगरेशन से लैस हो सकता है।

  • वाहन में ड्राइवर+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन वाला वॉकथ्रू केबिन होने की उम्मीद है। 

  • वाहन में टर्नअराउंड समय में सुधार के लिए डीसी फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

  • वाहन में पावर स्टीयरिंग, हिल होल्ड असिस्ट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन्स भी होने की उम्मीद है जो रियल-टाइम अलर्ट, जियोफेंसिंग और बैटरी हेल्थ फंक्शनलिटी प्रदान करते हैं।

  • ग्राहकों को इस वाहन पर 3 साल की स्टैंडर्ड वाहन वारंटी मिल सकती है।

पेलोड कैपेसिटी में स्विच मोबिलिटी IeV सीरीज के ट्रक बेजोड़

स्विच मोबिलिटी IeV सीरीज के ट्रक अपनी कैटेगरी में बेस्ट पेलोड कैपेसिटी के साथ आते हैं। स्विच IeV3 1250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता और स्विच IeV4 1700 किलोग्राम की पेलोड क्षमता प्रदान करता है। इनमें उच्च-वोल्ट इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर का फीचर्स मिलता है जो उच्च टॉर्क जनरेट करने की क्षमता प्रदान करता है। हिल होल्ड असिस्ट और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ मिलकर ये दोनों ट्रक बेस्ट ऑप्शन हैं। 

स्विच IeV8 ट्रक की कीमत क्या हो सकती है?

स्विच IeV सीरीज के ट्रकों की कीमत बजट फ्रेंडली है। भारत में स्विच IeV3 ट्रक की कीमत 12.32 लाख रुपए और स्विच IeV4 ट्रक की प्राइस 15.29 लाख रुपए से शुरू होती है। अब ऐसी उम्मीद है कि स्विच IeV8 ट्रक की कीमत 18 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होनी चाहिए। कुल मिलाकर, स्विच IeV8 ट्रक हाई-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल स्पेस में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। हिल होल्ड असिस्ट, पावर स्टीयरिंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स इसे कुछ खास बनाते हैं।

भारत मंडपम के हॉल नंबर 6 में शोकेस होगा स्विच IeV8 ट्रक

नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में में 17 से 22 जनवरी तक ऑटो एक्सपो 2025 आयोजित किया जा रहा है। अगर आप स्विच IeV8 ट्रक को वास्तविक रूप में देखना चाहते हैं तो ट्रक हॉल नंबर 6 के स्टॉल नंबर H6-10 पर विजिट कर सकते हैं।

अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं जैसे पिकअप, मिनी ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर उस पर चल रहे ऑफर और ऑनरोड कीमत की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रत्नागिरि
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सांगली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोल्हापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिंधुदुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*