स्विच मोबिलिटी का नया ईसीवी लांच, कुटीर उद्योगों के लिए ज्यादा प्रॉफिटेबल

Truck Junction Google News
स्विच मोबिलिटी का नया ईसीवी लांच, कुटीर उद्योगों के लिए ज्यादा प्रॉफिटेबल
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया अनावरण

देश के प्रमुख सीवी निर्माता एवं हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड कंपनी अपने उद्योग में कई प्रकार के ऐसे इनोवेशन करती है जो इसके नए प्रोडक्ट की असाधारण गुणवत्ता के कारण डिमांड को बढ़ाते हैं। अशोक लेलैंड ने अपने सफलतम संचालन के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब यह कंपनी अपनी मुख्य ब्रांच स्विच मोबिलिटी के जरिए IeV सीरीज़ को भी लगातार प्रमोट कर रही है। अशोक लेलैंड ने अपने सफलतम संचालन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर  स्विच  मोबिलिटी द्वारा नया ईसीवी लांच किया है। इसका विधिवत अनावरण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। कंपनी के दावे के अनुसार यह ईसीवी कुटीर उद्योगों और ई- कॉमर्स के लिए मोर प्रॉफिटेबल साबित होगा। अशोक लेलैंड सभी कैटेगरी के कमर्शियल वाहनों के लिए लेटेस्ट इनोवेशन करने में जुटा है। इसी के तहत कंपनी ने नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन के लिए विकसित 9 मीटर हाइड्रोजन ईंधन-सेल इलेक्ट्रिक बस भी प्रदर्शित की। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड और इसकी मुख्य ब्रांच स्विच मोबिलिटी की वे खास उपलब्धियां बता रहे हैं जो इस कंपनी की सीवी निर्माण क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के कारण संभव हो पाई है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

क्या है IeV सीरीज और इसकी खासियतें?

अशोक लेलैंड की स्विच मोबिलिटी की IeV सीरीज भारत के msme और कुटीर उद्योगों के लिए समर्पित है। यह इन उद्योगों के अलावा ई- कॉमर्स के लिए भी उपयोगी कमर्शियल वाहनों का निर्माण करती है। यही नहीं कम लागत मूल्य वाले ये वाहन समयबद्ध तरीके से ट्रांसपोर्टेशन में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होंगे। यह कंपनी का दावा भी है। IeV अंतिम मील तक माल परिवहन के लिए उपयुक्त लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हैं। ये पर्यावरण के अनुकूल सॉल्यूशंस प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इस सीरीज के वाहनों को खरीदने के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को कम लागत के साथ समय की भी बचत होती जो उनके व्यवसाय को हाई अपटाइम के साथ प्रॉफिटेबल बनाता है।

ईसीवी की लांचिंग से जश्न में लगे चार चांद

हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड की 75वीं सालगिरह के जश्न  पर स्विच मोबिलिटी की IeV सीरीज के ईसीवी की लांचिंग से समूह में जबर्दस्त खुशी का आलम है। इससे जैसे इस जश्न में चार चांद लग गए हों। इस अवसर पर अशोक लेलैंड और स्विच मोबिलिटी के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कंपनी की 75 वें वर्ष की शानदार सफलतम यात्रा को परिवर्तन और नवाचार की एक कहानी बताया। उन्होंने उत्साहपूर्वक कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी  भारत के आर्थिक विकास में और ज्यादा सहयोग प्रदान करेगी। वहीं कमर्शियल वाहन इंडस्ट्री का विस्तार होगा। वहीं इस अवसर पर स्विच मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश बाबू ने कहा कि कंपनी के निर्णायक दौर में स्विच मोबिलिटी की IeV सीरीज की लांचिंग सराहनीय है। इससे उद्योगों में अपेक्षित परिवर्तन लाए जा सकेंगे। निश्चित रूप से अशोक लैलेंड स्विच मोबिलिटी के जरिए वाणिज्यिक गतिशीलता को बढ़ाएगा। यही कारण है कि अशोक लेलैंड भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं में मुख्य बन गया है।

अशोक लेलैंड के  एमडी एवं सीईओ ने यह कहा..

अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ शेनू अग्रवाल ने स्विच मोबिलिटी की IeV सीरीज की लांचिंग और कंपनी की 75 वीं सालगिरह के समारोह के दौरान कहा कि उद्योगों के मानकों को कंपनी फिर से परिभाषित कर रही है।  कंपनी एडवांस्ड और अधिक टिकाऊ उत्पादों को परिवहन सॉल्यूशंस के साथ पेश करती है। उन्होंने आगे कहा कि 75 वीं सालगिरह का जश्न ना केवल कंपनी पिछली उपलब्धियों को दर्शाता है बल्कि निकट भविष्य मे कंपनी और बड़ा आकार ले सकती है।

अशोक लेलैंड ने शुरू की ड्रीम ड्राइव पहल

अपनी 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह के दौरान अशोक लेलैंड ने ड्रीम ड्राइव पहल भी शुरू की। इसमें 10 अशोक लेलैंड वाहन प्रदर्शित किए गए और इन्हे 5 अलग-अलग सड़क मार्गों पर प्रदर्शन के लिए रवाना किया गया। वाहनों की यह ड्रीम ड्राइव पहल कंपनी  संयंत्रों पर जाकर पूरी हुई। वहीं इस पहल के अवसर पर अशोक लेलैंड ने अपने ग्राहकों, डीलरों और डिलीवर्स सहित अन्य भागीदारों का आभार व्यक्त किया। ड्रीम ड्राइव पहल के अलावा  एक और खास पहल ड्राइव मंजिल का सफर अशोक लेलैंड की ओर से शुरू की गई जिसने 4000 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय की। मंजिल का सफर ड्राइव भारतीय डिफेंस फोर्सेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

सम्बंधित खबर : अशोक लेलैंड की 75वीं वर्षगांठ : कन्याकुमारी से लेह तक 4000 km चलेंगे स्टैलियन ट्रक

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लातेहार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुमला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रांची
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
खुंटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जशपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रामगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*