पूरे भारत में 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करने के लिए स्विच मोबिलिटी ने वर्टेलो के साथ साझेदारी की
अशोक लीलैंड की सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी ऑटोमोटिव लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान प्रदाता वर्टेलो के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य अगले तीन से पांच वर्षों में पूरे भारत में 1,000 इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन (ईएलसीवी और बसें) तैनात करना है, जिससे टिकाऊ और कार्बन मुक्त कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिलेगा।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर किए हस्ताक्षर
चेन्नई में एक कार्यक्रम में सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया। हिंदुजा समूह का एक हिस्सा और अशोक लीलैंड की एक सहायक कंपनी ने कहा कि उसने जलवायु परिवर्तन, शहरी भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य के लिए वर्टेलो के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों संगठनों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।
ईएलसीवी को करेगी वित्तपोषित
बयान में कहा है कि साझेदारी के तहत, वर्टेलो स्विच की उन्नत इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल वाहनों (ईएलसीवी) को पट्टे पर देगी और उन्हें वित्तपोषित करेगी, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे टिकाऊ परिवहन समाधान अपनाने के उद्देश्य से व्यवसायों और नगर पालिकाओं तक पहुंचें। इस सहयोग का लक्ष्य भारम में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन (ईसीवी) अपनाने में तेजी लाने पर केंद्रित है। इस साझेदारी के तहत उच्च अग्रिम लागत और परिचालन अनिश्चितताएं जैसे पारंपरिक बाधाओं को दूर करेगी। वर्टेलो का लीजिंग मॉडल यह सुनिश्चित करेगा कि सभी आकार के व्यवसाय वित्तीय तनाव के बिना भारत के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्रांति में भाग ले सकें।
कमर्शियल मोबिलिटी परिदृश्य में बदलाव
स्विच मोबिलिटी ऑटोमोटिव लिमिटेड के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि यह साझेदारी भारत के कमर्शियल मोबिलिटी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है। "अपनी उन्नत ईवी तकनीक को वर्टेलो के अभिनव लीजिंग समाधानों के साथ जोड़कर, हम न केवल वाहन बेच रहे हैं, बल्कि हम व्यवसायों को पूंजी की कमी के बिना टिकाऊ परिवहन अपनाने में सक्षम बना रहे हैं। यह साझेदारी भारत के विविध कमर्शियल क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लोकतांत्रिक बनाने के स्विच के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।
सीईओ संदीप गंभीर ने कहा
वर्टेलो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप गंभीर ने कहा, "उच्च अग्रिम लागत और परिचालन अनिश्चितताओं की पारंपरिक बाधाओं को दूर करके, हम सभी आकार के व्यवसायों को भारत की इलेक्ट्रिक क्रांति में भाग लेने के लिए सशक्त बना रहे हैं। यह साझेदारी वाहन तैनाती से कहीं आगे जाती है। यह एक स्थाई पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के बारे में है, जो कमर्शियल ऑपरेटरों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को स्पष्ट विकल्प बनाता है। इन वाहनों की तैनाती से भारत के पर्यावरण और शहरी गतिशीलता लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
होजाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दीमा हसाओ
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मारीगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पूर्वी जयंतिया हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कार्बी आंगलोंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal


Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal












