Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा 1212 एलपीटी एफई : 6 चक्के वाला बाहुबली ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा 1212 एलपीटी एफई : 6 चक्के वाला बाहुबली ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में माल ढुलाई के लिए सबसे अधिक सड़क परिवहन का उपयोग किया जाता है, इसके जरिए माल कम समय में कम लागत के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंच जाता है। बता दें आज देश में फल–सब्जियों, सीमेंट, एफएमसीजी, व्हाइट गुड्स, पेय पदार्थ, पार्सल एंड कूरियर, पोल्ट्री और इंडस्ट्रियल गुड्स के लिए ट्रकों का अधिकतर इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि आप भी एक ऐसे ही ट्रक की तलाश में है जिसकी मदद से आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकें, तो हमारा यह आर्टिकल आप ही के लिए है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई ट्रक मौजूद है लेकिन यदि हम किफायती कीमत के साथ शानदार माइलेज और कमाल की परफॉर्मेंस देने वाले ट्रक की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का आता है। चलिए जाने Tata 1212 LPT FE Truck के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत...

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 4 सिलेंडर और 3.3 लीटर NG विद ई -विस्कॉस फैन इंजन दिया गया है जो 125 हॉर्स पावर जनरेट करता है। टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक की अधिकतम टॉर्क 390 एनएम है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 160 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। इस ट्रक की पेलोड क्षमता 7500 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 11990 किलोग्राम है। टाटा मोटर्स अपने इस ट्रक के साथ 6 से 7 Kmpl माइलेज देने का दावा करती है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई  है। ट्रक को अधिकतम ग्रेडेबिलिटी के साथ निर्मित किया गया है ताकि चढ़ाई वाले रास्तों पर इस ट्रक से किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं टाटा के इस ट्रक को अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित किया गया है जिससे की तेज या धीमी गति में होते हुए घुमाव आने पर वाहन बिना किसी समस्या के मुड सकें।

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का बॉडी लुक

टाटा के इस एलपीटी सीरीज वाले ट्रक का लुक कंपनी ने काफी आकर्षक रखा है, पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इसे पसंद कर लेता है। टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इसके फ्रंट में दो बड़ी हैडलाइट्स के साथ में इंडिकेटर्स दिए गए हैं। टाटा के इस ट्रक को 7035 एमएम लंबाई,  2315 एमएम चौड़ाई और 3100 एमएम ऊंचाई के साथ 3600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी का ये ट्रक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट में आपको देखने को मिल जाता है। टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक 6 चक्का में आने वाला दमदार ट्रक है, जिसमें 8.25 R 20 – 16PR Radial tube Tyre फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक के फीचर्स

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक में आपको tilt & telescopic power स्टीयरिंग के साथ G40, 5 Speed Gb गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का ये ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ Dual Circuit Full Air S Cam Brakes With Auto Slack Adjuster ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको काफी लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जिसमें गियर शिफ्ट एडवाइजर, लो विस्कोसिटी रियर एक्सल ऑयल, ऑप्टिमाइज्ड ड्राइवलाइन और fleet edge telematics system दिया गया है। टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक को Parabolic leaf springs With telescopic shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf springs रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है।

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायाती दाम में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने इस ट्रक की कीमत भी कम रखी है। Tata Motors ने अपने टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 22.38 लाख से 24.25 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी टाटा के इस ट्रक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 22.38 लाख से 24.25 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको 6 से 7 Kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 7500 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक 11990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.5 टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा 1212 एलपीटी एफई ट्रक को 3600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लोहित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
निचली दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*