Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा 1921 एलपीटी काउल Vs अशोक लेलैंड 1920 एचएफ : कौनसा ट्रक है सबसे बेस्ट

Truck Junction Google News
टाटा 1921 एलपीटी काउल Vs अशोक लेलैंड 1920 एचएफ : कौनसा ट्रक है सबसे बेस्ट
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा 1921 एलपीटी काउल और अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक की संपूर्ण तुलना

भारतीय ट्रक कारोबार में अलग-अलग कैटेगरी के ट्रकों की उपयोगिता होती है। कुछ ट्रक सिर्फ लॉजिस्टिक्स परिवहन के लिए ही उपयोग में लिए जाते हैं, वहीं कुछ ई- कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड, फल-सब्जी, मछली, मुर्गी पालन से जुडे व्यवसायों के लिए आपूर्ति करते हैं। इसी तरह हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में निर्माण एवं खनन के क्षेत्र में मैटेरियल परिवहन के लिए टिपर और ट्रेलर आदि की अलग-अलग उपयोगिताएं हैं। ट्रकों में एक कैटेगरी काउल ट्रकों की होती है जो विशेष वाणिज्यिक उपयोग के लिए निर्मित किए जाते हैं। ये ट्रक आपके बिजनेस में भी खास फायदा पहुंचाते हैं। यदि आप काउल श्रेणी के ट्रक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कमर्शियल मार्केट में बहुत से ट्रक होने से कन्फ्यूजन बनी रहती है। लेकिन आज हम आपके लिए टाटा मोटर्स के टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक और अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक की कंपेयरिंग ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में पेश करने जा रहे हैं। दोनों ही ट्रक 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ 6 चक्के में आते हैं। टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक की इंजन पावर 201 hp और अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक की इंजन पावर 200 hp आती है। आइये जानें, कौनसा ट्रक है इनमें अधिक प्रॉफिटेबल।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

मुख्य स्पेसिफिकेशन्स जो करते हैं इनमें अंतर

टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक और अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक देखने में एक समान जैसे ही नजर आते हैं, लेकिन इनके इंजन और अन्य स्पेसिफिकशंस में जो अंतर है वह इनकी परफॉर्मेंस और मजबूती को उजागर करते हैं। टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक का इंजन शक्तिशाली है, यह Tata 5L NG DICR34 टेक्निक से निर्मित है और बीएस 6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। इससे 850 Nm टॉर्क जनरेट होता है और इसमें 4 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। इस टाटा ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 365 एचडीपीई लीटर है। इस ट्रक में आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिल जाता है। टाटा के इस ट्रक में टिल्ट एंड टेलीस्कोपिंग पावर स्टीयरिंग आता है और इसमें G 750 -6 का गियरबॉक्स दिया गया है। इस ट्रक में आपको काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है। 
दूसरी ओर अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक में H series CRS iGen-6 technology बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स इंजन दिया गया है, जो  700 nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 6 सिलेंडर यूज किए गए हैं। कंपनी का यह ट्रक 375 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। इस अशोक लेलैंड ट्रक में MT S6 36,6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया गया है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 12,000 किलोग्राम है और यह काउल विद चेचिस ट्रक है।

टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक vs अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

व्हीकल टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक
इंजन Tata 5L NG DICR34 H series CRS iGen-6 technology
पावर 201hp 200 hp
जीवीडब्ल्यू 18,500 kg 18,500 kg
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 365 एचडीपीएफ लीटर 375 लीटर
गियरबॉक्स G 750 -6 MT S6 36,6 Forward + 1 Reverse

मुख्य फीचर्स और अन्य हाईलाइट्स

टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक और अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक में ऐसे फीचर्स और हाइलाइ्टस दिए गए हैं जो इन दोनों ट्रकों की गुणवत्ता बढ़ाते हैं। इनमें टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक 380mm,Hydraulically actua क्लच और टिल्ट एंड टेलीस्कोपिंग पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इससे यह बेहतर प्रदर्शन करता है। इस ट्रक में टेलीमैटिक्स फीचर भी दिया गया है। यह ट्रक मजबूत और लांग लाइफ ट्रक है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक में 380 mm डाया की आर्गेनिक क्लच बूस्टर के साथ इंजन को जोड़ा गया है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। यह ट्रक बढिया माइलेज के साथ ईंधन की बचत प्रदान करता है।

व्हीलबेस और टायर्स कंपेयर

टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक का व्हीलबेस बड़ा होने से इसमें ड्राइवर को बेलेंस के साथ गाड़ी चलाने में सुविधा रहती है। इसके फ्रंट और रियर टायर 295/-90 आर 20 ट्यूब के साथ आते हैं। ये मजबूत और सड़क पर बेहतर पकड़ वाले होते हैं। इसी तरह अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक का व्हीलबेस 4750 mm है। इस ट्रक के फ्रंट और रियर टायर 295/90R20 (Tube) के साथ आते हैं। ये टायर काफी मजबूत और अच्छी ग्रिप के साथ आते हैं।

कीमत और डाउन पेमेंट तुलना

टाटा 1921 एलपीटी काउल ट्रक की कीमत 25.30 लाख से 26.50 लाख रुपये है। यह ट्रक आपको 2,52,973  रुपये डाउन पेमेंट पर मिल सकता है। वहीं इस पर कुल लोन की ईएमआई हर माह 54,164 रुपये आएगी। उधर अशोक लेलैंड 1920 एचएफ ट्रक की कीमत कंपनी ने अभी जारी नहीं की है, इसकी ऑनरोड कीमत आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
फ़ाज़िल्का
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनुमानगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्री मुक्तसर साहिब
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बठिंडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फरीदकोट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिरसा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*