टाटा 1923 एलपीटी काउल : 6 चक्का में सबसे पावरफुल ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा 1923 एलपीटी काउल : 6 चक्का में सबसे पावरफुल ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक की सभी खासियतें, जिनसे बिजनेस बनता है प्रॉफिटेबल

भारत में ट्रकों का उपयोग फल, सब्जियां, सीमेंट, एफएमसीजी, व्हाइट गुड्स, बेवरेजेज, पार्सल एंड कूरियर, पोल्ट्री, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जाता है। यदि आप अपने फ्लीट बिजनेस में किसी पावरफुल ट्रक को शामिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए Tata Motors का टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। एलपीटी सीरीज में आने वाले ट्रक्स अधिकतर इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में डिमांड में रहते हैं। इस सीरीज के ट्रक आपको किफायती कीमत में शानदार परफॉर्मेंस के साथ देखने को मिल जाते हैं। आप भी टाटा के इस ट्रक की मदद से अपने बिजनेस को प्रॉफिटेबल बना सकते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक की कुछ खासियतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस शक्तिशाली ट्रक की इंजन पावर

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको 6 सिलेंडर वाला Tata Cummins B5.6 B6 BS6 Phase 2 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 221 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस काउल ट्रक की अधिकतम टॉर्क 925 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतिपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली बनाती है। टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक में आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे आप बिजनेस में अच्छी खासी सेविंग्स भी कर सकते हैं।

टाटा एलपीटी ट्रक जीवीडब्ल्यू

टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में आता है, कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है। टाटा के इस ट्रक का अधिक इस्तेमाल मार्केट लोड, लॉजिस्टिक्स, व्हाइट गुड्स, टेक्सटाइल, बेवरेजेज, सब्जियां और फल समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। यदि आप इस ट्रक को अपने फ्लीट बिजनेस में जोड़ते हैं, तो आप भी इस एलपीटी सीरीज वाले ट्रक की मदद से डबल कमाई कर सकते हैं।

टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक के फीचर्स

कंपनी के इस ट्रक में आपको Power with Tilt & Telescopic स्टीयरिंग देखने को मिलती है, टाटा का यह ट्रक G750-6 गियरबॉक्स के साथ आता है। एलपीटी सीरीज वाला यह ट्रक 380mm,Hydraulically actuated with pneumatic assistance क्लच के साथ आता है। टाटा के इस 6 चक्का ट्रक में 295/90R20 Tube tyre फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर भी बेस्ट परफॉर्मेंस देते हैं। टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक में 365 HDPE लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिसकी मदद से आप बिना किसी रूकावट के एक लंबे सफर को पूरा कर सकते हैं।

बेस्ट प्राइस

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एलपीटी सीरीज वाले इस ट्रक का प्राइस काफी कम रखा है। Tata Motors ने अपने इस टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 25.80 लाख से 27.05 लाख रुपये रखी है। यदि आप इस ट्रक को फाइंनेंस करवाना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस टाटा एलपीटी ट्रक को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। 

टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक का प्राइस क्या है?

Ans भारत में टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 25.80 लाख से 27.05 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी के इस काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है।

Q.3 टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक की फ्यूल टैंक क्षमता क्या है?

Ans टाटा मोटर्स का यह ट्रक 365 HDPE लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है।

Q.4 टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक कितने चक्के में आता है?

Ans टाटा का यह ट्रक 6 चक्का में आता है, जिसमें 295/90R20 Tube tyre फ्रंट और रियर टायर है।

Q.5 टाटा 1923 एलपीटी काउल ट्रक की इंजन पावर क्या है?

Ans यह टाटा ट्रक 221 हॉर्स पावर जनरेट करने वाले 6 सिलेंडर, Tata Cummins B5.6 B6 BS6 Phase 2 इंजन के साथ आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
नागौर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फलौदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डिडवाना-कुचामन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चुरू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सीकर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनुमानगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*