Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
Saurjesh Kumar

भारत में टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दमदार डीजल ट्रक - जानें कीमत और लोडिंग क्षमता

Truck Junction Google News
भारत में टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दमदार डीजल ट्रक - जानें कीमत और लोडिंग क्षमता
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, भारत के टॉप 5 टाटा डीजल ट्रक की खासियत, कीमत और फीचर्स

टाटा भारत की बेहद लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी है, जो बड़ी संख्या में कमर्शियल एवं पैसेंजर वाहनों का निर्माण करती है। पैसेंजर सेगमेंट में जहां कंपनी के कई वाहन भारत में लोकप्रिय हुए हैं, वहीं कमर्शियल व्हीकल के सेगमेंट में भी टाटा देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। अगर आप भी टाटा के बेहतरीन ट्रक खरीदने की योजना बना रहे हैं और अपनी जरूरत के मुताबिक बेहतरीन ट्रक का चुनाव करना चाहते हैं तो यह न्यूज़ आपके लिए कारगर हो सकता है। इस ब्लॉग में हमने टाटा के टॉप 5 डीजल ट्रक की जानकारी दे रहे हैं। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा के ट्रक प्रभावशाली ईंधन दक्षता के साथ आते हैं। जिससे इस ट्रक के माध्यम से लागत प्रभावी ट्रांसपोर्टेशन किया जा सकता है। इन ट्रकों के माध्यम से एफएमसीजी उत्पाद, कृषि उत्पाद और औद्योगिक परिवहन की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। अगर आप भारत के टॉप 5 टाटा डीजल ट्रक के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस न्यूज़  में उन ट्रकों की जानकारी प्रदान की गई है। साथ ही उनके फीचर्स, कीमत और अन्य खासियतों का उल्लेख किया गया है। 

टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 दमदार डीजल ट्रक 

टाटा ट्रक बेहतरीन कार्य क्षमता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाला वाहन है जो माल परिवहन को आसान करता है। ये वाहन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्गो परिवहन को ज्यादा प्रभावी तरीके सुनिश्चित कर पाते हैं। टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित ट्रक व्यवसायों के लिए बेहद लागत-प्रभावी होते हैं और यह भारत में सबसे अच्छा डीजल ट्रक माइलेज प्रदान करता है। टाटा के टॉप 5 डीजल ट्रक इस प्रकार हैं :

1. टाटा 710 एलपीटी

यदि आपको एक ऐसा ट्रक मिले जो बेहतरीन माइलेज और अच्छी ईंधन टैंक क्षमता वाला हो तो आप जरूर इसमें अपनी रुचि लेंगे। टाटा 710 एलपीटी ऐसा ही ट्रक है जिसमें बेहद अत्याधुनिक डीजल इंजन मिलता है। यह ट्रक फ्यूल एफिशिएंट है और 100 एचपी का जबरदस्त पावर आउटपुट प्रदान करता है। इसके अलावा शक्तिशाली प्रदर्शन करने और मुश्किल स्थितियों में ट्रांसपोर्टेशन करने में यह ट्रक बेहद उपयोगी है। यही वजह है कि भारत में यह बेहद लोकप्रिय हुआ है। इस ट्रक की GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 7490 किलोग्राम है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 4670 किलोग्राम है। यह ट्रक लंबी यात्राओं के दौरान ईंधन की खपत को कम करता है और लागत की बचत करता है। इस ट्रक की इंजन क्षमता 2956 सीसी है और टाटा 710 एलपीटी की माइलेज 9 KMPL है। टाटा 710 एलपीटी की कीमत 17.28 लाख रुपये से 18.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।इस ट्रक के फीचर्स की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे सारणी देखें।

इंजन का प्रकार और क्षमता 4एसपीसीआर बीएस6
पावर आउटपुट 100 एचपी आउटपुट
जीवीडब्ल्यू 7490 किलो
व्हीलबेस 3800 मिमी
ईंधन टैंक 60 लीटर
पेलोड क्षमता 4670 किलोग्राम

2. टाटा 407 गोल्ड एसएफसी 29 डब्ल्यूबी

टाटा 407 गोल्ड एसएफसी 29 डब्ल्यूबी एक जबरदस्त डीजल ऑपरेटिंग ट्रक है जो भारत के मध्यम स्तर के व्यवसायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर आप ट्रक में विश्वसनीयता और ईंधन दक्षता चाहते हैं तो यह ट्रक बेहद शानदार है।  यह अच्छा माइलेज प्रदान करता है, जिससे इसकी परिचालन लागत बेहद कम हो जाती है। डीजल ईंधन से चलने वाला यह जबरदस्त एसएफसी डब्ल्यूबी ट्रक अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्टेबिलिटी के लिए भी जाना जाता है। इस ट्रक को विभिन्न लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसकी इंजन क्षमता 2956 सीसी है और टाटा 407 गोल्ड एसएफसी 29 डब्ल्यूबी की माइलेज 10 KMPL है। इसके अलावा टाटा 407 गोल्ड एसएफसी 29 डब्ल्यूबी ट्रक की कीमत ₹12.01 लाख रुपये से ₹12.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 2267 किलोग्राम है। इस ट्रक के फीचर्स की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे सारणी देखें।

इंजन का प्रकार और क्षमता 4एसपीसीआर बीएस6
पावर आउटपुट 100 एचपी 
जीवीडब्ल्यू 4650 किलो
व्हीलबेस 2955 मिमी
ईंधन टैंक 60 लीटर
पेलोड क्षमता 2267 किलोग्राम

3. टाटा विंगर कार्गो

टाटा विंगर कार्गो टेंपो ट्रैवलर भारत में सबसे ज्यादा किफायती डीजल ट्रकों में से एक है। इस वाहन का उपयोग कार्गो परिवहन के साथ-साथ मोबाइल शॉप, मूवेबल शॉप आदि के लिए भी किया जा सकता है। यह मॉडल बेहद शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस ट्रक की पावर क्षमता 100 एचपी है। वहीं ये अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा माइलेज प्रदान करने वाला डीजल ट्रक है। यह छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्गो की इंजन क्षमता 2179 सीसी  है और टाटा विंगर कार्गो की माइलेज 14 KMPL है। इसके अलावा टाटा विंगर कार्गो की कीमत ₹13.30 से 14.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 
इस ट्रक के फीचर्स की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे सारणी देखें।

इंजन का प्रकार और क्षमता टाटा 2.2 लीटर
पावर आउटपुट 100 एचपी आउटपुट
जीवीडब्ल्यू 3490 किलो
व्हीलबेस 3488 मिमी
ईंधन टैंक 60 लीटर
पेलोड क्षमता 1680 किलो

4. टाटा योद्धा 2.0

टाटा योद्धा 2.0 मध्यम और बड़े पैमाने के व्यवसायों के लिए बेहद उपयुक्त ट्रक है जो डीजल ईंधन से चलता है। इससे व्यापार को व्यापक लाभ मिलता है। यह पिकअप अपनी मध्यम पेलोड क्षमता और आकर्षक माइलेज की वजह से कम एवं मध्यम दूरी के कार्गो परिवहन के लिए बेहद शानदार विकल्प है। इसकी पेलोड कैपेसिटी, माइलेज और रेंज बेहद आकर्षक है और इसे आरामदायक ड्राइविंग की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी इंजन क्षमता 2200 सीसी है। टाटा योद्धा 2.0 की माइलेज 12 से 13 KMPL है। टाटा योद्धा 2.0 की कीमत ₹10.00 लाख से ₹10.40 लाख रुपये के बीच है। इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। अगर आप इस ट्रक के फीचर्स की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे सारणी देखें।

इंजन का प्रकार और क्षमता टाटा 2.2 Varicor, BS6, डायरेक्ट इंजेक्शन कॉमन रेल (DICR) टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड, डीज़ल
पावर आउटपुट 100 एचपी आउटपुट
जीवीडब्ल्यू 3840 किलो
व्हीलबेस 3300 मिमी
ईंधन टैंक 52 लीटर
पेलोड क्षमता 2000 किलोग्राम

5. टाटा योद्धा

टाटा योद्धा एक छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली पिकअप है। यह मध्यम स्तर के व्यापारियों की जरूरतों को पूरा करने में अपना अहम योगदान देता है। 100 एचपी की पावर आउटपुट देने की वजह से इसे मुश्किल और दुर्गम इलाकों में भी उपयोग में लाया जा सकता है।  यही वजह है कि टॉप 5 टाटा डीजल ट्रक की लिस्ट में टाटा योद्धा का भी नाम आता है और इंट्रा-सिटी कार्गो परिवहन में अपना कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इस मॉडल में ईंधन-कुशल इंजन है जो परिचालन लागत को कम करता है और व्यापार में लाभ को बढ़ाता है। इसके अलावा, इस पिकअप की रखरखाव लागत बेहद कम है, जिससे वाहन मालिक को ज्यादा मुनाफा हो पाता है। टाटा योद्धा में उन्नत सेफ्टी फीचर्स के साथ  कई अत्याधुनिक सुविधा प्रदान की गई है। इस ट्रक की इंजन क्षमता 2200 सीसी है और टाटा योद्धा की माइलेज 13 KMPL  है। इसके अलावा टाटा योद्धा की कीमत ₹9.66 लाख रुपये से ₹10.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। अगर आप इस ट्रक के फीचर्स की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे सारणी देखें।

इंजन का प्रकार और क्षमता टाटा 2.2 लीटर BS6 डीआई
पावर आउटपुट 100 एचपी आउटपुट
जीवीडब्ल्यू 3490 किलो
व्हीलबेस 3150 मिमी
ईंधन टैंक 45 लीटर
पेलोड क्षमता 1700 किलो

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
धुबरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वेस्ट गारो हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ईस्ट गारो हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कूच बिहार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोकराझार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*