Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
सौरजेश कुमार

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल : 640 किलो पेलोड में शानदार मिनी ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल : 640 किलो पेलोड में शानदार मिनी ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की खासियत, फीचर्स और कीमत

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक भारत का बेहद लोकप्रिय मिनी ट्रक है। टाटा ने यह मिनी ट्रक बाय फ्यूल मॉडल में उतारा है, जो 694 सीसी का जबरदस्त इंजन कैपेसिटी के साथ आता है। उत्कृष्ट पावर इंजन वाला यह व्हीकल बेहद किफायती और अच्छी माइलेज प्रदान करता है। अक्सर लोगों को अपने बिजनेस को बढ़ाने और नए बिजनेस की शुरुआत करने के उद्देश्य से मिनी ट्रक की आवश्यकता पड़ती है। यह वाहन छोटे कार्गो का किफायती परिवहन करता है। यह मिनी ट्रक व्यापारियों की इन्हीं जरूरतों को पूरा करता है। अगर आप भी मिनी ट्रक लेना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद मददगार हो सकती है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक के बारे में, इसकी विशेषता, फीचर्स, ट्रक की कीमत और इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

क्या है टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की खासियत?

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक बेहद खास है। यह मिनी ट्रक 640 किलोग्राम तक की बेहतरीन पेलोड क्षमता के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर सफर करने में सक्षम है। अच्छी पावर और अपने अत्याधुनिक इंजन की वजह से यह वाहन भारत के परिवहन बाजार में कामयाब हुआ है। यह टाटा मिनी ट्रक बिजनेस को किफायती बनाता है और वाहन मालिक को अच्छा मार्जिन प्रदान करता है। टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की और भी कई खासियत है जिसकी जानकारी आगे प्रदान की गई है।

पावर, GVW और व्हीलबेस

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की पेट्रोल ईंधन के लिए 30 एचपी की पावर क्षमता मौजूद है। जबकि सीएनजी इंजन से चलाने पर इस पावर की पावर क्षमता 25 एचपी रहती है। बता दें कि पावरफुल मिनी ट्रक होने के कारण यह मिनी ट्रक पूरी पेलोड क्षमता के साथ भारत के मुश्किल ट्रैक पर चलने में सक्षम है। इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 1630 किलोग्राम है। वहीं व्हीलबेस की बात करें तो इस मिनी ट्रक का व्हीलबेस 2250 mm है।

ईंधन टैंक, पेलोड कैपेसिटी और अधिकतम टॉर्क

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की ईंधन टैंक क्षमता काफी अच्छी है। यह 70 किलोग्राम सीएनजी और 5 लीटर के पेट्रोल टैंक के साथ आता है। जिससे यह पसंदीदा फ्यूल का उपयोग करते हुए लंबी दूरी का सफर तय कर पाता है। इसके पेलोड क्षमता की बात करें तो यह 640 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है और इस वाहन की अधिकतम टॉर्क क्षमता सीएनजी ईंधन में 49 न्यूटन मीटर है, वहीं पेट्रोल में इसकी टॉर्क क्षमता 55 न्यूटन मीटर हो जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड की बात करें तो 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परिवहन कर सकता है।

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की उपयोगिता

गौरतलब है कि मिनी ट्रक, छोटे एवं मध्यम व्यापार को सपोर्ट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करता है। यह कम और मध्यम दूरी के कार्गो परिवहन में बेहद सहायक है। किफायती और कम कीमत वाला मिनी ट्रक होने की वजह से यह वाहन छोटे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। गौरतलब है कि टाटा कंपनी बेहतरीन और मजबूत ट्रक का निर्माण करती है। टाटा का मिनी ट्रक बेहद मजबूत और क्वालिटी पार्ट्स के साथ आता है जिसकी वजह से इस कंपनी के मिनी ट्रक की मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम से कम होती है। वहीं इस मिनी ट्रक से अच्छी माइलेज मिलने की वजह से ये काफी इकोनॉमिकल भी हो जाता है।

टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक की कीमत

इस व्हीकल की कीमत 6.35 लाख रुपए से शुरू होती है और इसका अधिकतम एक्सशोरूम प्राइस 6.50 लाख रुपए तक हो सकती है। अगर आप इस व्हीकल को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो इस मिनी ट्रक पर आपको आसानी से 80% तक लोन मिल सकता है।  20% यानी लगभग 1.27 लाख का डाउन पेमेंट करके आप इस ट्रक को घर ले जा सकते हैं। साथ ही 3 या 5 साल के लंबे समय अवधि के लिए आसान मासिक किश्तों में इसे खरीद सकते हैं।

अगर आप टाटा का यह मिनी ट्रक खरीदना चाहते हैं, तो आप ट्रक जंक्शन के इस वन के पेज विजिट करें। अगर आप इस वाहन के बारे भी ज्यादा जानकारी या इस पर चल रहे ऑफर की जानकारी चाहते हैं तो टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक के पेज पर ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लोहित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
निचली दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*