युवराज चौहान

टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी: ज्यादा माइलेज, भारी पेलोड और जबरदस्त मुनाफा!

Truck Junction Google News
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी: ज्यादा माइलेज, भारी पेलोड और जबरदस्त मुनाफा!
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी: एडवांस फीचर्स वाला परफेक्ट बिजनेस पार्टनर

टाटा ऐस (छोटा हाथी) भारत का सबसे लोकप्रिय और सफल मिनी ट्रक है। वैसे तो इस सीरीज का हर मॉडल शानदार परफॉर्मेंस देता है, लेकिन टाटा ऐस के गाेल्ड सीएनजी मॉडल में ऐसी कई खास बातें हैं जो इसे सबसे अलग बनाती है। वो खासियतें क्या हैं? आइए इस पोस्ट में जानते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ऐस गोल्ड सीएनजी - इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा के इस माॅडल में वाटर-कूल्ड, मल्टीपॉइंट गैस इंजेक्शन सीएनजी इंजन है जिसकी कैपेसिटी 694 सीसी है। यह मिनी ट्रक 26 एचपी पावर और 51 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन अलग-अलग कमर्शियल कार्यों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसका एफिशिएंट वाटर-कूलिंग सिस्टम इंजन को ओवरहीट नहीं होने देता और लंबी दूरी में भी विश्वसनीय कार्य करता है।

ऐस गोल्ड सीएनजी - माइलेज

टाटा के इस मिनी ट्रक में 70 लीटर का सीएनजी टैंक है। बड़े टैंक की वजह से यह व्हीकल एक बार फ्यूल भरने पर ज्यादा दूरी तय करता है। ऐस गोल्ड सीएनजी में 21.4 किलोमीटर की शानदार माइलेज है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी रख-रखाव के खर्च को कम करती है और प्रॉफिट को बढ़ाती है।

ऐस गोल्ड सीएनजी - पेलोड कैपेसिटी

ऐस गोल्ड सीएनजी की लंबाई 4075 एमएम, चौड़ाई 1500 एमएम और ऊंचाई 1840 एमएम हैं। इसमें 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 4625 एमएम टर्निंग रेडियस है। साथ ही, यह खराब सड़कों पर चलने के लिए बढ़िया मोड़ने-घुमाने की क्षमता ऑफर करता है। इस व्हीकल का 1630 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 660 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी है। ऐस गोल्ड सीएनजी सड़क पर संतुलन बनाते हुए कार्गो के लिए पर्याप्त जगह देता है।

ऐस गोल्ड सीएनजी - व्यापारिक उपयोग

टाटा का यह मिनी ट्रक एक बहुउपयोगी व्हीकल है जो कई व्यापारिक कार्यों के लिए परफेक्ट है। जैसे -

  • लास्ट माइल डिलीवरी - शहर के अंदर और बाहर माल ट्रांसपोर्ट
  • ई-कॉर्मस लॉजिस्टिक्स - ऑनलाइन रिटेल बिजनेस में गोदाम से ग्राहकों तक ट्रांसपोर्ट
  • ग्रोसरी और जल्दी खराब होने गूड्स - फल, सब्जी, डेयरी और बाकि जल्दी खराब हाेने वाले सामान का ट्रांसपोर्ट
  • छोटे स्तर की मैन्यूफैक्चरिंग - फैक्ट्रियों तक कच्चा माल और वितरकों तक तैयार माल पहुंचाना
  • कंस्ट्रक्शन सामान की सप्लाई - सीमेंट, ईंट और टाइल जैसा कंस्ट्रक्शन माल ले जाना

ऐस गोल्ड सीएनजी - स्पेसिफिकेशन

ऐस गोल्ड सीएनजी के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है -

  • 13.5 डिग्री ग्रेडेबिलिटी से यह मिनी ट्रक चढ़ाई पर आसानी से चलता है।
  • टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 72,000 किमी या 24 महीने की वारंटी के साथ आता है।
  • इस मिनी ट्रक में जीबीएस 65-5/5.6 गियरबॉक्स और सिंगल-प्लेट, ड्राई-फ्रिक्शन डायाफ्राम क्लच है।
  • टाटा के इस ट्रक में डिस्क/ड्रम ब्रेक और पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग हाइड्रॉलिक, डबल-एक्टिंग टेलीस्कोपिक सस्पेंशन सिस्टम लगा है।

ऐस गोल्ड सीएनजी - प्राइस

भारत में टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी की कीमत काफी किफायती है। ऐस गोल्ड सीएनजी की ऑन रोड प्राइस ₹5.67 लाख से लेकर ₹6.13 लाख तक है। यह कीमत आपके राज्य के आरटीओ टैक्स के अनुसार बदल सकती है। हमारी वेबसाइट से ऐस गोल्ड सीएनजी को आप कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

ऐस गोल्ड सीएनजी - रिव्यूज

नीचे आप टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी पर अन्य खरीददारों के रिव्यूज देख सकते हैं -

  • “फ्यूल बचाता है और भरोसे लायक है” - अमित जोशी
  • “ऑन रोड प्राइस बिल्कुल सही बैठी” - राजू मंडल
  • “लोड ले जाता है आसानी से” - हैदर खान
  • “माइलेज ने दिल जीत लिया” - संजय चौधरी
  • “सस्ता सीएनजी मिनी ट्रक ऑप्शन” - प्रवीन राउत

तो ये थी टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी की पूरी जानकारी जिससे समझ आता है कि यह टाटा कंपनी का एक शानदार मिनी ट्रक है। यदि यह आपके बजट में है तो इसे जरूर खरीदें, क्योंकि ये व्हीकल भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, आप इससे अच्छा प्रोफिट कमा है। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी मिनी ट्रक या किसी भी अन्य वाहन को आप ट्रक जंक्शन से सही कीमत में खरीद सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अनंतनाग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गांदरबल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुलवामा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांदीपुरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लेह लद्दाख
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*