जानें, कैसे इस मिनी ट्रक को ज्यादा प्रॉफिटेबल बनाती हैं ये 5 खासियतें
भारत की शीर्ष सीवी निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का सबसे बेस्ट मिनी ट्रक टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स है। इसकी लोकप्रियता इतनी जबरदस्त है कि लगातार 16 वर्षों से भी ज्यादा समय से इसकी डिमांड कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में चली आ रही है। इसकी टेगलाइन के अनुसार इसे खरीदने वालों के सपने पूरे होते हैं।
ट्रक बिजनेस में यह सबसे ज्यादा मुनाफा प्रदान करने वाला किफायती मिनी ट्रक है। यह ट्रक 1510 जीवीडब्ल्यू में आता है। चार चक्के का यह मिनी ट्रक शानदार माइलेज प्रदान करने के साथ कम से कम मेंटीनेंस वाला है। अगर आप ट्रक कारोबार में फर्स्ट एंट्री करने जा रहे हैं, तो टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक से बेहतर और क्या होगा? इसका उपयोग गैस सिलेंडर्स, कोल्ड ड्रिंक्स, टेंट का सामान, ई-कॉमर्स, पार्सल आदि उपभोक्ता सामानों के परिवहन के लिए धड़ल्ले से किया जाता है। यही नहीं यह ट्रक FMCG और अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए नगर निकायों के लिए बेहतर वाणिज्यिक वाहन साबित हो रहा है।
शानदार माइलेज, बिग डायमेंशन, बेहतर ग्रेडेबिलिटी, ज्यादा प्रॉफिटेबल आदि विशेषताओं के साथ ही इसमें बेस्ट इन क्लास फीचर्स और तकनीकी समाधानों वाले स्पेसिफिकेशंस आते हैं। कंपनी ने इसे यूजर्स की पंसद और जरूरतों के हिसाब से डिजायन किया। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक के टॉप 5 हाइलाइट्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जो इसे बेस्ट मिनी ट्रक के रूप में पहचान दिलाते हैं।
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स के टॉप 5 हाइलाइट्स
टाटा समूह से आने के कारण टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक में कंपनी ने जो टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस शामिल किए हैं, वे इस प्रकार हैं-
- हाई पावर और पिकअप
- हाई माइलेज
- हाई पेलोड कैपेसिटी
- लॉ मेंटनेंस और लॉन्ग सर्विस
- किफायती कीमत
यहां इन हाइलाइट्स के बारे में अलग-अलग जानकारी प्रदान की जा रही है- :
1. हाई पावर और पिकअप
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक का इंजन 2 cylinder एमपीएफआई बीएस 6 विकल्प के साथ आता है। यह 18.4 kw से लैस है। इससे 25 hp पावर मिलती है वहीं 55 Nm टार्क जनरेट करता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 29 प्रतिशत है। हाई पावर और हाई पिकअप के कारण यह मिनी ट्रक ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर लेता है। यही नहीं फ्लाईओवर या अधिक चढ़ाई में लोडिंग के दौरान भी यह ईजी ड्राइव होता है।
2. हाई माइलेज

टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक माइलेज इसकी दूसरी खासियत है । यह ट्रक 12 से 15 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इससे ईंधन की बचत होती है और ट्रक मालिक को प्रॉफिट बढ़ाने का मौका मिलता है। इसकी माइलेज बढ़ाने में इसके गियरशिफ्ट एडवाइजर, ईको स्विच, फ्यूल मोड सहायक होते हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 26 लीटर है। इस तरह से यह मिनी ट्रक फास्ट गति से आपके व्यवसाय में भी वृद्धि करता है।
3. हाई पेलोड कैपेसिटी

टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक पेलोड क्षमता में आपको 710 kg देखने को मिल जाती है। वहीं कर्ब वेट 1500 kg आता है। इसकी हाई पेलोड कैपेसिटी के लिए इसका लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन, हैवी ड्यूटी चेचिस मददगार हैं। वहीं ग्रेटर माइलेज के कारण यह भारी भार ले जाने के कंपनी के वादे को पूरा करता है।
4. लॉ मेंटेनेंस और लॉन्ग सर्विस
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक में कम से कम मेंटेनेंस खर्च आता है। इसकी लॉन्ग सर्विस भी इस मिनी ट्रक को अधिक ड्यूरेबल और मुनाफा प्रदान करने वाली साबित करती है। इस ट्रक पर कंपनी ने 2 साल या 72,000 km की वारंटी प्रदान की है। चूंकि इसका इंजन एक सिंपल तकनीक का है इसलिए इसमें खास मेंटनेंस की जरूरत ही नहीं पड़ती। कम मेंटीनेंस के कारण आप ज्यादा बचत करते हैं और इससे आपका प्रॉफिट भी बढ़ता है। इस तरह से आपका ट्रक बिजनेस लगातार ग्रोथ करता है।
5. किफायती कीमत
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक की कीमत ग्राहकों के लिए पूरी तरह से अफोर्डेबल और किफायती है। यह ट्रक आपको 4.21 लाख रुपये से 4.71 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग शहरों में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के शुल्क, रोड टैक्स आदि के कारण बदल जाती है। यही नहीं इस मिनी ट्रक की री-सेल वेल्यू भी अन्य ट्रकों की तुलना में ज्यादा है। आप इससे अच्छा कमा कर अच्छी री-सेल कीमत भी पा सकते हैं।
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक के टॉप 5 हाइलाइट्स के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
Q-1 टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?
Ans- कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 710 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।
Q-2 टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक कैसे हॉर्स पावर क्या है?
Ans- यह मिनी ट्रक में 25 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 55 nm है।
Q-3 टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक पर कंपनी क्या वारंटी प्रदान करती है?
Ans- यह मिनी ट्रक कंपनी की ओर से 2 साल या 72,000 km की वारंटी पर आता है।
Q-4 टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक की कीमत क्या है?
Ans-यह ट्रक आपको 4.21 लाख से 4.71 लाख रुपये तक उपलब्ध हो जाता है।
Q-5 टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक की माइलेज बताएं?
Ans- टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक की माइलेज 12 से 15 kmpl है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
अनकापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
विशाखापत्तनम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
काकीनाडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पूर्वी गोदावरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मल्कानगिरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
विजयनगरम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal












