Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
10 मई 2023

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

By News Date 10 May 2023

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 पिकअप में किसे खरीदना रहेगा प्रॉफिटेबल

भारत में माल ढुलाई के लिए सबसे ज्यादा सड़क परिवहन का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसके जरिए कम लागत में अधिक सेफ्टी के साथ माल डिलीवर किया जा सकता है। यदि आप भी कम खर्च में कमर्शियल व्हीकल के जरिए खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आज आप ही के लिए है। आज हम ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में भारत के दो सबसे पॉपुलर पिकअप की तुलना करने जा रहे हैं। इनमें टाटा इंट्रा वी10 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप शामिल है। आपको बता दें, दोनों ही पिकअप भारत में अधिक इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इनका उपयोग एग्री कल्चर से लेकर लॉजिस्टिक्स बिजनेस में काफी ज्यादा किया जा रहा है। आईये, इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना से जानें आपके लिए कौनसा पिकअप रहेगा बेस्ट।

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

अगर हम भारत के इन दो मोस्ट पॉपुलर पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स का कंपेयर करें, तो टाटा इंट्रा वी10 पिकअप में 2 cylinder, 798 cm3 DI (BS6) इंजन दिया गया है, जो 44 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 110 NM है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप में 1.5 L, 3 Cylinder Diesel (BS6) इंजन आता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 190 NM है। टाटा पिकअप में 30 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप में 40 लीटर कैपेसिटी वाला ईंधन टैंक दिया गया है। यदि हम इनके माइलेज की बात करें, तो इंट्रा वी10 पिकअप में आपको 17 kmpl माइलेज देखने को मिल जाता है। वहीं दोस्त + पिकअप के साथ कंपनी 19.6 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। दोनों ही पिकअप 80 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आते हैं। टाटा इंट्रा वी10 पिकअप की पेलोड क्षमता 1000 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2120 किलोग्राम है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप 1500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 2805 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का बॉडी लुक

यदि हम इन पिकअप के बॉडी और लुक की तुलना करें, तो देखने में दोनों लगभग एक जैसे ही लगते हैं। कंपनियों ने अपने इन व्हीकल्स को ग्राहकों की जरूरत और उनकी सुरक्षा के अनुसार डिजाइन किया है। दोनों ही पिकअप पहली नजर में देखने पर अधिकतर लोगों को पंसद आ जाते हैं। इन दोनों ही पिकअप के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिलते हैं। दोनों के फ्रंट में डबल हेडलाइट्स और इंडिकेटर दिए गए हैं। टाटा इंट्रा वी10 पिकअप को 2250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप 2510 MM व्हीलबेस में आता है। इन दोनों ही पिकअप में Day Cabin देखने को मिल जाता है। इनमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। दोनों ही 4 चक्के में आते है लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। इंट्रा V10 पिकअप में 165 R14 LT फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। वहीं दोस्त + पिकअप में 195 R15 LT 8 फ्रंट और रियर टायर आते हैं।

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के फीचर्स

देश के इन लोकप्रिय पिकअप के अगर हम फीचर्स का कम्पेरिजन करे, तो टाटा इंट्रा वी10 पिकअप में Electric power-assisted स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप Manual स्टीयरिंग और 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स में आता है। इन दोनों ही पिकअप में आपको Manual ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। टाटा पिकअप में Single Plate Dry Friction Diaphragm Type क्लच दिया गया है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप 240 mm Diaphragm, Single dry plate, Mechanical cable Operated क्लच के साथ में आता है। इंट्रा वी10 में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum ब्रेक्स मिल जाते हैं। वहीं दोस्त + पिकअप पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स में आता है। टाटा के इस पिकअप को Semi-elliptical 6 leaf springs फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical 7 leaf springs रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf spring with double-acting shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की कीमत

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधा का भी पूरा ख्याल रखते आए हैं। कंपनियों ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह ही इन पिकअप का प्राइस भी किफायती रखा है। Tata Motors ने अपने टाटा इंट्रा वी10 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.28 लाख से 7.78 लाख रुपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद इनमें से किसी एक पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के वेरिएंट और प्राइस

टाटा इंट्रा वी10 पिकअप में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।
टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी नॉन एसी : कीमत 7.28 लाख से 7.78 लाख रुपये
टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी एसी : कीमत 7.28 लाख से 7.51 लाख रुपये
 
अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।
अशोक लेलैंड दोस्त + एलई : कीमत 7.75 लाख से 8.00 लाख रुपये
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएस : कीमत 7.75 लाख से 8.25 लाख रुपये
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएक्स : कीमत 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये

टाटा इंट्रा वी10 Vs अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप से जुड़े FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 में सस्ता पिकअप कौनसा है?
Ans इन दोनों में सस्ता टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.28 लाख से 7.78 लाख रुपये है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 में अधिक माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें अधिक माइलेज वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसमें 19.6 kmpl माइलेज आता है।
 
Q.3 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 में अधिक पेलोड क्षमता वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?
Ans अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 2805 किलोग्राम है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त प्लस और टाटा इंट्रा वी10 में बड़े व्हीलबेस वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है, इसे 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
 
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us