Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
15 Jun 2023
Automobile

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल : 1199 cc इंजन कैपेसिटी वाला पिकअप

By News Date 15 Jun 2023

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल : 1199 cc इंजन कैपेसिटी वाला पिकअप

जानें, टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स के सभी कैटेगरी के वाणिज्यिक वाहनों की जबरदस्त डिमांड रहती है। इसकी खास वजह यह है कि टाटा समूह वर्षों से अपने ग्राहकों की विश्वसनीयता कायम रखे हुए है। इसके ट्रक बेहतरीन गुणवत्ता के साथ पेश किए जाते हैं। वहीं टाटा की हर कैटेगरी के ट्रकों की अपनी तरह की खासियतें होती है जो अन्य ब्रांड में देखने को बहुत कम मिलती है। पिकअप वाहन भी ट्रक की ही एक कैटेगरी है जो अंतिम मील डिलीवरी के लिए हर तरह के मार्गों पर चलने में सक्षम है। टाटा मोटर्स ने पिकअप का एक लेटेस्ट मॉडल पेश किया है, जिसमें सीएनजी और पेट्रोल ये दोनों फ्यूल ऑप्शन मिलते हैं। यह पिकअप मॉडल है- टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप है। इसके इंजन की कैपेसिटी 1199 cc है और यह पिकअप शानदार माइलेज प्रदान करती है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी पर्याप्त होने के कारण यह लांग रूट तक चल सकती है। इससे ईंधन की बचत मिलती है। इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है। इसका दमदार इंजन 58/ 53 hp पावर प्रदान करता है। बाय फ्यूल ऑप्शन में इससे बढ़िया पिकअप मिलना कठिन है। आप इस पिकअप का उपयोग फूड ग्रेन, फल एवं सब्जी, ई- कॉमर्स, एलपीजी, एफएमसीजी आदि के लिए कर सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप वाहन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

बिग विंडशील्ड, गुड लुकिंग  

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप की फ्रंट लुकिंग काफी शानदार है। इसकी बड़ी विंडशील्ड पर दो वाइपर लगे हैं। वहीं बीच में टाटा का लोगो और इसके नीचे इंट्रा की बैजिंग है। इसमें बडे हेलोजेन और इंडीकेटर्स स्टाइलिश डिजायन में दिए गए हैं। इसका बंपर काफी मजबूत आता है। इसके ऊपर ग्रिल दी गई है जिससे इंजन तक एयर का आवागमन आसानी से होता रहे। फ्रंट लुकिंग को देखकर हर किसी का मन इसे तुरंत खरीदने के लिए करता है।

इंजन 

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप का इंजन एक शक्तिशाली इंजन है। यह 1.2L, 3 सिलेंडर, NGNA Bi Fuel सीएनजी इंजन है। इससे 106/ 95 nm टॉर्क मिलती है। वहीं इस इंजन की बेहतर परफॉर्मेंस है। इस इंजन से इसका प्रभावशाली क्लच  जोड़ा गया है।  

माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल पिकअप की माइलेज इतनी शानदार है कि इसे चलाना बेहद आसान है। पेट्रोल से इसकी माइलेज 15-17 kmpl मिलती है और सीएनजी  से चलाने पर यह प्रति फीलिंग 300 से 800 km तक माइलेज प्रदान करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 110/ 35 लीटर है।

कंफर्टेबल केबिन

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप का केबिन मजबूत बॉडी ऑप्शन के साथ आता है। यह कंफर्टेबल केबिन है। इसमें ड्राइवर की सीट पर सीधे धूप का असर नहीं हो इसके लिए सनमाइजर भी है। सीएनजी और पेट्रोल स्विच दिए गए हैं। इस केबिन में आपको एयर कंडीशन की सुविधा मिलती है। वहीं सीट विद बेल्ट आती है। इसके अलावा ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी है। ड्राइवर के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की स्टैंडर्ड सीट आती हैं। यह पिकअप 32 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप में GBS 65, 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया गया है। इसका स्टीयरिंग EPAS - Column mounted Electric power assisted stg system टाइप में आती है। 

सस्पेंशन

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप में फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन Semi-elliptical leaf spring टाइप में आता है। 

पेलोड कैपेसिटी

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप में आपको मैक्सिमम पेलोड कैपेसिटी मिलती है। इसमें 8.8 फीट का लोड बॉडी लेंथ है। इसमें आप  930 / 1,000 kg तक का लोड ले जा सकते हैं।

व्हीलबेस और टायर्स

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल सीएनजी+ पेट्रोल पिकअप का व्हीलबेस 2450 mm है। इसके फ्रंट और रियर टायर 165 R 14 LT 0 PR साइज में आते हैं।  

अन्य खास फीचर्स

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप में बैटर फ्यूल इकोनॉमी के लिए ईको मोड स्विच और गियरशिफ्ट एडवाजर के फीचर्स आते हैं। इसमें 175 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है जो कि अपनी श्रेणी में अधिकतम है। इसके केबिन में वाक थ्रू सिस्टम है जो डैशबोर्ड माउटेंड गियर लीवर के साथ अटैच है।  

कीमत

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप की कीमत 7.15 लाख रुपये से 8.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसकी ऑनरोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं।  

टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

Q.1 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 930/ 1,000 kg है।

Q.2 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप का व्हीलबेस क्या है?

Ans- इस पिकअप का व्हीलबेस 2450 mm है।

Q.3 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans- यह पिकअप 110/ 35 लीटर फ्यूल टैंक विकल्प के साथ आती है।

Q.4 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?

Ans- इस पिकअप का इंजन 106/ 95 mm टॉर्क जनरेट कर सकता है।

Q.5 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- यह पिकअप 2295 kg जीवीडब्ल्यू के साथ आती है।

Q.6 टाटा इंट्रा वी 20 बाय फ्यूल (सीएनजी+ पेट्रोल) पिकअप की कीमत क्या है?

Ans- इस पिकअप को आप 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये उपलब्ध कीमत पर खरीद सकते हैं। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us