युवराज चौहान

टाटा इंट्रा वी30: इंट्रा सीरीज का सबसे दमदार पिकअप

Truck Junction Google News
टाटा इंट्रा वी30: इंट्रा सीरीज का सबसे दमदार पिकअप
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा इंट्रा वी30: हर डिलीवरी में भरोसा और बचत दोनों!

टाटा के इंट्रा वी30 मॉडल की फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच काफी मांग है। यह अपने ‘प्रीमियम टफ’ डिजाइन की वजह से जाना जाता है। यदि आप भी अपने बिजनेस के लिए एक शानदार पिकअप ट्रक ढूंढ़ रहे हैं तो इंट्रा वी30 आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन आपको यह पिकअप क्यों खरीदना चाहिए? अन्य पावरफुल पिकअप की तुलना में इसमें क्या खास है? इन सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा इंट्रा वी30 - शानदार माइलेज

इंट्रा वी30 बीएस-6 की माइलेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर है जिससे अच्छी बचत होती है। इसमें गियर शिफ्ट एडवाइजर और ईको-मोड जैसे फीचर्स हैं जो बिजनेस में मेंटेनेंस के खर्चे को भी कम करते हैं।

टाटा इंट्रा वी30 - दमदार इंजन 

इस पिकअप ट्रक में 1.5 लीटर का डीआई इंजन लगा है जो 4 सिलेंडर के साथ 1496 सीसी की इंजन क्षमता देता है। यह मजबूत इंजन 4,000 आरपीएम पर 70 एचपी पावर और 140 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। बिना रुकावट गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है।

टाटा इंट्रा वी30 - फीचर्स

इंट्रा वी30 के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं -

  • इस पिकअप का व्हीलबेस 2450 एमएम है जिससे हैंडलिंग स्टेबल होती है।
  • टाटा इंट्रा वी30 का पेलोड 1300 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है।
  • इस मॉडल में इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड स्टीयरिंग (EPAS) लगा है जिससे फ्यूल की बचत होती है और कंट्रोल भी अच्छा होता है।
  • इसमें जीबीएस 65 सिंक्रोमेश 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स है।
  • इंट्रा वी30 में स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट भी उपलब्ध है।
  • इसके एसी और नॉन-एसी वेरिएंट में ‘वॉक-थ्रू-केबिन’ है जो यात्री और माल दोनों को ले जा सकता है।

टाटा इंट्रा V30 - उपयोग

टाटा का यह पिकअप अलग-अलग माल को आसानी से संभालता है -

  • वाटर बॉटल
  • फल और सब्जियां
  • फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG)
  • ई-कॉमर्स डिलीवरी
  • डेयरी प्रोडक्ट
  • कृषि उत्पाद
  • केटरिंग सविर्स (खानपान)
  • कंस्ट्रक्शन सप्लाई
  • फर्नीचर और उपकरण

टाटा इंट्रा V30 - कीमत

टाटा इंट्रा वी30 की कीमत ₹7.66 लाख से ₹ 8.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह कीमत आपकी लोकेशन, आरटीओ चार्ज और डीलर कॉस्ट के अनुसार बदल सकती है। हमारी वेबसाइट पर आप अपने शहर की ऑन रोड कीमत का पता लगा सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर आप टाटा सिग्ना 1923.के या किसी भी अन्य कमर्शियल व्हीकल को उचित डाउन पेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा V30 - समान मॉडल 

भारतीय लॉजिस्टिक्स मार्केट में इंट्रा वी30 जैसे कई कमर्शियल वाहन उपलब्ध हैं। बाई-फ्यूल इंजन में, टाटा इंट्रा वी20 माॅडल 2295 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ उपलब्ध है। इस सीरीज का सबसे हैवी लोडिंग पिकअप टाटा इंट्रा वी50 है जिसका जीवीडब्ल्यू 2960 किलोग्राम है। लेकिन कीमत, परफॉर्मेंस और हैवी लोड क्षमता का सबसे अच्छा कॉम्बो - इंट्रा वी30 है इसलिए यह मॉडल इतना लोकप्रिय है।

यदि आप भी इंट्रा वी30 पिकअप खरीदने का विचार कर रहे हैं तो सिर्फ विचार न करें, अपनी नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाएं और यह पिकअप खरीदें। आपके बिजनेस के लिए यह परफेक्ट पिकअप साबित हो सकता है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस ट्रक जंक्शन पर इसके मुख्य पेज पर जा सकते हैं, वहां से इसका ब्रोशर भी देख सकते हैं, साथ ही आप हमारी टीम से भी संपर्क कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें