टाटा के इंट्रा वी30 मॉडल की फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच काफी मांग है। यह अपने ‘प्रीमियम टफ’ डिजाइन की वजह से जाना जाता है। यदि आप भी अपने बिजनेस के लिए एक शानदार पिकअप ट्रक ढूंढ़ रहे हैं तो इंट्रा वी30 आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन आपको यह पिकअप क्यों खरीदना चाहिए? अन्य पावरफुल पिकअप की तुलना में इसमें क्या खास है? इन सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा।
इंट्रा वी30 बीएस-6 की माइलेज 14 किलोमीटर प्रति लीटर है जिससे अच्छी बचत होती है। इसमें गियर शिफ्ट एडवाइजर और ईको-मोड जैसे फीचर्स हैं जो बिजनेस में मेंटेनेंस के खर्चे को भी कम करते हैं।
इस पिकअप ट्रक में 1.5 लीटर का डीआई इंजन लगा है जो 4 सिलेंडर के साथ 1496 सीसी की इंजन क्षमता देता है। यह मजबूत इंजन 4,000 आरपीएम पर 70 एचपी पावर और 140 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। बिना रुकावट गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है।
इंट्रा वी30 के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं -
टाटा का यह पिकअप अलग-अलग माल को आसानी से संभालता है -
टाटा इंट्रा वी30 की कीमत ₹7.66 लाख से ₹ 8.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह कीमत आपकी लोकेशन, आरटीओ चार्ज और डीलर कॉस्ट के अनुसार बदल सकती है। हमारी वेबसाइट पर आप अपने शहर की ऑन रोड कीमत का पता लगा सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर आप टाटा सिग्ना 1923.के या किसी भी अन्य कमर्शियल व्हीकल को उचित डाउन पेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।
भारतीय लॉजिस्टिक्स मार्केट में इंट्रा वी30 जैसे कई कमर्शियल वाहन उपलब्ध हैं। बाई-फ्यूल इंजन में, टाटा इंट्रा वी20 माॅडल 2295 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ उपलब्ध है। इस सीरीज का सबसे हैवी लोडिंग पिकअप टाटा इंट्रा वी50 है जिसका जीवीडब्ल्यू 2960 किलोग्राम है। लेकिन कीमत, परफॉर्मेंस और हैवी लोड क्षमता का सबसे अच्छा कॉम्बो - इंट्रा वी30 है इसलिए यह मॉडल इतना लोकप्रिय है।
यदि आप भी इंट्रा वी30 पिकअप खरीदने का विचार कर रहे हैं तो सिर्फ विचार न करें, अपनी नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाएं और यह पिकअप खरीदें। आपके बिजनेस के लिए यह परफेक्ट पिकअप साबित हो सकता है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस ट्रक जंक्शन पर इसके मुख्य पेज पर जा सकते हैं, वहां से इसका ब्रोशर भी देख सकते हैं, साथ ही आप हमारी टीम से भी संपर्क कर सकते हैं।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY