Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
25 Nov 2022
Automobile

टाटा इंट्रा वी50 पिकअप VS अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप

By News Date 25 Nov 2022

टाटा इंट्रा वी50 पिकअप VS अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप

इन दोनों पिकअप्स में से कौन है आपके लिए सबसे बेस्ट, जानें इनकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत! 

 भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में यदि कम कीमत में अच्छे माइलेज और ज्यादा पेलोड कैपेसिटी में किसी पिकअप की बात कि जारी है, तो इसमें सबसे पहले टाटा इंट्रा V50 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का नाम आ रहा है। यदि हम देखे तो इन दोनों पिकअप्स की कीमत भी लगभग समान ही है और ये दोनों परफॉर्मेंस के मामलें में भी एक दूसरे से कम भी नहीं है। लेकिन आज ट्रक जंक्शन आपको इस आर्टिकल के माध्यम से टाटा इंट्रा V50 और अशोक ललैंड दोस्त स्ट्रांग में से किस पिकअप में ज्यादा अच्छे स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और इनकी कीमत में कितना अंतर है इसकी जानकारी देगा। 

* टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करती आई है। यदि आज हम इन दोनों कम्पनियों में से ज्यादा बेस्ट कंपनी कौन सी ही है इसकी तुलना करें तो ये करना मुश्किल होगा, क्योंकि दोनों ही भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अच्छा नाम कमा रही है। इन दोनों कंपनियों पर लगभग इनके ग्राहकों का भरोसा भी एक समान ही है। लेकिन आज हम बात कर रहें है इन दोनों कंपनियों के Tata Intra V50 और Ashok Leyland Dost Strong पिकअप्स में कौन ज्यादा बेस्ट है। तो चलिए जानते है इन पिकअप्स के बारें में....

* टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप - स्पेसिफिकेशन्स

टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप में आपको 4-सिलेंडर, 1496 cm3 डीआई के साथ में 79 होर्स पावर तक जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है जो अधिकतम 220 NM टार्क उत्पन्न कर सकता है। वहीं अगर हम अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर डीजल(बीएस VI) के साथ 70 होर्स पावर तक जेनरेट करने वाला इंजन मौजूद है, इस पिकअप की अधिकतम 170 NM टार्क है। टायरों की संख्या दोनों की 4 ही है और यदि इनकी हाई स्पीड की बात करें तो दोनों की अधिकतम चाल 80KMPH ही है। इसके अलावा टाटा इंट्रा V50 में 35 लीटर का फ्यूल टैंक और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में 40 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। इनके जीवीडब्ल्यू की बात कि जाएं तो टाटा मोटर्स के पिकअप में 2940KG GVW और अशोक लेलैंड के पिकअप में 2590 KG GVW है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में आपको 1250KG की पेलोड क्षमता देखने को मिलती है तो वहीं टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप में 1500KG की पेलोड कैपेसिटी दी गई है। माइलेज के मामले में भी दोनों एक दूसरे से कम नहीं है टाटा इंट्रा V50 माइलेज 17 से 22KML है और अशोक लेलैंड Dost Strong माइलेज 19.6 kmpl देखने को मिलता है।

 * टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप - बॉडी और लुक

टाटा Intra V50 पिकअप में 4734MM लंबाई, 1694MM चौड़ाई और 2008MM ऊचाई के साथ में 2600 MM का व्हीलबेस देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड Dost Strong में 4485MM लंबाई, 1670MM चौड़ाई और 1845MM ऊचाई के साथ में 2350MM का व्हीलबेस देखने दिया गया है। दोनों ही पिकअप्स के फ्रंट में दो वाइपर के साथ एक बड़ी विंडशील्ड देखने को मिलती है। यदि इनके टायरों की बात कि जाएं तो टाटा इंट्रा V50 में आपको 215/75 R15 8PR(with tube) फ्रंट टायर और 215/75 R15 8PR (With Tube) रियर टायर दिए गए है। इसके अलावा यदि हम अशोक लेलैंड Dost Strong के टायरों की बात करें तो इसमें 4 टायर 185 R14 LT 8 PR के देखने को मिलते हैं।

* टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप - फीचर्स

यदि हम इन दोनों पिकअप्स के फीचर्स की बात करें तो इसमे टाटा इंट्रा वी50 में हाइड्रोलिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग के साथ में G5220,5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया जा रहा है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ मैनुअल स्टीयरिंग देखने को मिलता है। Intra V50 और Dost Strong दोनों पिकअप्स में ही ग्रेडेबिलिटी और टर्निंग रेडियस का इस्तेमाल किया गया है। टाटा मोटर्स के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक, फ्रंट में Disk Break और रियर में Drum Brake देखने को मिलता और अशोक लेलैंड के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ में Disc and Drum Brakes ब्रेक दिए गए है। टाटा इंट्रा वी50 बीएस6 पिकअप में आपको पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग-2 लीफ फ्रंट सस्पेंशन और मल्टी लीफ सेमी-एलिप्टिकल टू स्टेज लीफ स्प्रिंग-10 लीफ रियर सस्पेंशन दिया गया है तो, वहीं  अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf spring, 2 stages overslung  में रियर सस्पेंशन मौजूद है।

* टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत

इस आर्टिकल में हमने टाटा Intra V50 और अशोक लेलैंड Dost Strong दोनों ही पिकअप्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारें में बताया है। अब आप आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों पिकअप्स में से किसी एक को चुन सकते है। यदि हम इनकी कीमत की बात करें तो टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.67 से 8.92 लाख रुपए है और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग की एक्स शोरूम कीमत 6.68 से 7.20 लाख रुपए रखी गई है। अगर आपने भी इन दोनों में से किसी एक पिकअप को लेने का मन बना लिया है तो आप हमारी ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से भी इन्हें आसानी से खरीद सकते है।

* टाटा इंट्रा वी50 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा इंट्रा V50 पिकअप का प्राइस क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी50 पिकअप की कंपनी ने एक्स शोरूम कीमत 8.67 से 8.92 लाख रुपये रखी है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत क्या है?
Ans अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का कंपनी ने एक्स शोरूम प्राइस 6.68 से 7.20 लाख रुपये रखा है।
 
Q.3 टाटा इंट्रा V50 और अशोक लेलैंड Dost Strong पिकअप्स का माइलेज क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी50 में 17 से 22KML का माइलेज मिलता है और वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में 19.6 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.4 टाटा इंट्रा वी50 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में पेलोड क्षमता क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी50 में 1500KG की पेलोड क्षमता और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में 1250KG की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।

Q.5 टाटा इंट्रा वी50 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का जीवीडब्ल्यू?
Ans टाटा इंट्रा वी50 का 2940KG GVW और वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का 2590 KG जीवीडब्ल्यू है।
 

ट्रक जंक्शन हमेशा ही आप तक भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट की खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महेंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो आप ट्रक जंक्शन बेवसाइट के जरिए मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us