Tata Intra V70 बनाम Mahindra Veero: कौन सा पिकअप बेहतर है?
भारतीय बाजार में पिकअप ट्रकों की मांग लगातार बढ़ रही है और टाटा और महिंद्रा जैसे प्रमुख वाहन निर्माता अपनी उत्कृष्ट पिकअप रेंज पेश कर रहे हैं। भारतीय बाजार में 10 लाख से कम कीमत में पिकअप ट्रक की मांग काफी बेहतर है। आज, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम दोनों कंपनियों की बेस्ट पिकअप टाटा इंट्रा वी 70 और महिंद्रा वीरो की तुलना कर बताएंगे कि आपके लिए कौनसी गाड़ी खरीदना फायदेमंद होगा। ये दोनों पिकअप ट्रक भारतीय बाजार में ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आइए, हम इन दोनों पिकअप ट्रकों की तुलना करें।
टाटा इंट्रा वी70 : हाई पेलोड क्षमता और पावरफुल परफॉर्मेंस
टाटा इंट्रा वी70 पिकअप भारतीय बाजार में अपनी मजबूती और टिकाऊ डिजाइन के लिए पहचानी जाती है। इस पिकअप में 1700 किलोग्राम की पेलोड क्षमता है, जो इसे हल्के और मध्यम भार के लिए आदर्श बनाता है। इसकी 80 एचपी की इंजन क्षमता और 220 एनएम का टॉर्क इसे अच्छे प्रदर्शन और फ्यूल एफिशिएंसी के साथ प्रस्तुत करता है। इसके अलावा, टाटा इंट्रा वी70 का मॉडर्न डिजाइन और कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे एक आइडियल चॉइस बनाता है। इसके केबिन का डिजाइन यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
टाटा इंट्रा वी70 की मुख्य विशेषताएं
- 1.7 टन पेलोड क्षमता
- 220 एनएम टॉर्क
- 80 एचपी इंजन क्षमता
- 3210 जीवीडब्ल्यू
- 35 लीटर फ्यूल टैंक
- D+1 सीटिंग कैपेसिटी
महिंद्रा वीरो : मजबूत, टिकाऊ और दमदार
महिंद्रा वीरो एक जबरदस्त पिकअप है, जिसे विशेष रूप से भारी सामान ढोने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1550 / 1600 किलोग्राम है, जिससे यह हल्के से लेकर मध्यम वजन वाले सामान के लिए उपयुक्त बनता है। महिंद्रा वीरो में 80 एचपी का इंजन है, जो शानदार प्रदर्शन के साथ आता है। इसकी 210 एनएम का टॉर्क इसे हाई लोड के साथ बेहतर स्टेबिलिटी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। इसका स्पेसियस केबिन और मजबूत सस्पेंशन प्रणाली लंबी यात्रा को भी अधिक आरामदायक बनाता है।
महिंद्रा वीरो की मुख्य विशेषताएं
- 1.6 टन पेलोड क्षमता
- 80 एचपी इंजन क्षमता
- 210 एनएम टॉर्क
- 2999/ 3080 / 3170 जीवीडब्ल्यू
- 40 लीटर फ्यूल टैंक
- D+2 सीटिंग कैपेसिटी
Tata Intra V70 बनाम Mahindra Veero : इन 5 तरीकों से अंतर को समझे
- पेलोड कैपेसिटी : यदि आपको ज्यादा भार ढोने की आवश्यकता है, तो टाटा इंट्रा वी70 बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें 1.7 टन तक पेलोड क्षमता है, जबकि महिंद्रा वीरो में 1.6 टन की पेलोड कैपेसिटी है।
- इंजन और परफॉर्मेंस : टाटा इंट्रा वी70 में 4 सिलेंडर और 80 एचपी का इंजन है और टॉर्क 220 एनएम है। जबकि महिंद्रा वीरो में 3 सिलेंडर और 80 एचपी का इंजन है। टॉर्क 300 एनएम है।
- फ्यूल एफिशिएंसी : टाट इंट्रा वी70 अपनी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे आर्थिक दृष्टिकोण से एक बेहतर चॉइस बनाता है। इसकी माइलेज 13 से 15 किमी प्रतिलीटर है जबकि महिंद्रा वीरो की फ्यूल एफिशिएंसी भी शानदार है।
- सस्पेंशन और ड्राइविंग एक्सीपीरियं : महिंद्रा वीरो की सस्पेंशन प्रणाली और स्पेसियस केबिन लंबी यात्रा के दौरान अधिक आरामदायक बनाती है, जबकि टाटा इंट्रा वी70 का ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी आरामदायक है, लेकिन इसका सस्पेंशन सिस्टम लाइट वेट के लिए बेहतर है।
- प्राइस : दोनों ही पिकअप ट्रक अपनी कैटेगरी में किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। टाटा इंट्रा वी 70 की कीमत 9.82 लाख रुपए से शुरू होकर 10.20 लाख रुपए है। जबकि महिंद्रा वीरो की कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू होकर 9.56 लाख रुपए तक है।
निष्कर्ष
दोनों ही पिकअप ट्रक अपने-अपने तरीके से बेहतरीन हैं और अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। यदि आपकी प्राथमिकता फ्यूल एफिशिएंसी और हल्के लोड के लिए सस्ती और टिकाऊ पिकअप ट्रक है, तो महिंद्रा वीरो आपके लिए बेस्ट हो सकता है। लेकिन अगर आपको मध्यम और भारी सामान ढोने के लिए मजबूत और हाई पेलोड कैपेसिटी वाले पिकअप की आवश्यकता है, तो टाटा इंट्रा वी 70 एक बेहतर विकल्प साबित होगा। अंतिम निर्णय आपकी व्यावसायिक जरूरतों और बजट पर निर्भर करेगा, लेकिन दोनों ही पिकअप ट्रक भारतीय बाजार में अच्छे विकल्प प्रस्तुत करते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार

₹8 लाख की Bolero Maxx 1.3 या ₹10 लाख की Tata Yodha 1700: किसमें बनेगा ज्यादा मुनाफा?
By Rakesh Khandelwal

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल
By Rakesh Khandelwal

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal











