नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
04 मार्च 2023

टाटा K.14 अल्ट्रा Vs अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम : जाने कौनसा है अधिक पावरफुल टिपर

टाटा K.14 अल्ट्रा OR अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की संपूर्ण तुलना

भारतीय ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार में टिपर हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। टिपर्स खनन सामग्री के परिवहन से लेकर विभिन्न लॉजिस्टिक उपयोग के लिए बेहतर हैवी कमर्शियल व्हीकल हैं। यूं तो टिपर्स का निर्माण कई ब्रांड्स करती हैं लेकिन टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड कंपनी के द्वारा निर्मित कए जाने वाले टिपर देश में अधिक लोकप्रिय बने हुए है। इसकी मुख्य वजह इन कंपनियों की असाधारण प्रोडक्ट गुणवत्ता और ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद को तैयार करना है। यदि टाटा मोटर्स के टाटा K.14 अल्ट्रा और अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की कंपेयरिंग की जाए तो ये दोनों ही बेहतर साबित होते हैं। इनमें  टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर 155 हॉर्स पावर और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर 150 हॉर्स पावर वाले के साथ आता है। दोनों में शक्तिशाली इंजन है जो बीएस 6 एमिशन नोर्मस के साथ है। ये दोनों ही 6 चक्का टिपर हैं। दोनों 30 लाख रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होते  हैं। इनकी शानदार माइलेज होने के कारण ये टिपर ईंधन की बचत प्रदान करने वाले हैं। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज आदि के आधार पर फुल कंपेयरिंग की जा रही है। आपको इन दोनों टिपर में जो ज्यादा बेहतर लगे उसे आप खरीद सकते हैं।

इंजन क्षमता और बॉडी निर्माण

टाटा K.14 अल्ट्रा और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के इंजन डीजल से संचालित पावरफुल हैं। इनमें टाटा K.14 अल्ट्रा का इंजन  3.3 बीएस 6 155 एचपी इंजन आता है, इसमें 3300 cc केपेसिटी है। टाटा के इस टिपर का इंजन 450 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 सिलेंडर प्रयोग किए गए हैं।

वहीं अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का इंजन एच सीरीज का है जो आई जीईएन-6 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें भी 450 टार्क बनता है। इससे कई प्रकार के कठिन कार्य बाधारहित किए जा सकते हैं। ये दोनों टिपर मजबूत और ज्यादा लोड बॉडी के साथ आते हैं। दोनों की फ्रंट लुकिंग शानदार है और बडी विंडशील्ड वाइपर के साथ आती है। इनका बंपर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्ट्रांग बनाया गया है

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग तुलना

टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर में Tilt & telescopic power steering है। दूसरी ओर अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर में 6 Forward + 1 Reverse, Cable CSO system गियरबॉक्स  है जो Integral power steering के साथ आता है। इसमें  Semi-elliptic multileaf फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptic multileaf रियर सस्पेंशन है।

केबिन कंपेयर

टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर का केबिन बॉडी ऑप्शन व्हीलर के रूप में आता है। यह केबिन एयर कंडीशनर है। इसमें ड्राइवर के अलावा 2 अन्य पैसेंजर के लिए सीट है। वहीं अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर में भी केबिन बॉडी ऑप्शन व्हीलर के रूप में है। इसमें एसी सिस्टम नहीं है। यह केबिन ईकोमेट डे प्रकार का है।

ब्रेक सिस्टम और टायर्स साइज कंपेयरिंग

टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर पार्किंग ब्रेक में आता है। 6 चक्का टिपर में 9 X 20 - 16 PR फ्रंट और रियर टायर में आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line. Parking brakes on rear wheels only ब्रेक में आता है। इस टिपर में 9.00 X 20 – 16PR and 9R20 -16 फ्रंट और रियर टायर साइज आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशंस

टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के अन्य स्पेसिफिकेशंस एवं फीचर इस प्रकार हैं- :

  • टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर का जीवीडब्ल्यू 14,250 kg है, जबकि अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर 140,50 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।
  • टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर की फ्यूल टैंक केपेसिटी 120 लीटर है, जबकि अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर 105 लीटर फ्यूल टैंक केपेसिटी के साथ आता है।
  • टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर का व्हीलबेस 3160 mm है, वहीं अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का व्हीलबेस 3250 mm है।
  • इन दोनों टिपर्स की अधिकतम स्पीड 80 kmph है।

कीमत में तुलना

टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की प्राइस की कंपेयरिंग की जाए तो इनमें टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 28.88 लाख से 29.63 लाख रुपये रखा गया है। वहीं अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की एक्स शोरूम कीमत 24.76 लाख से 29.71 लाख रुपये तक है। इन दोनों टिपर्स की ऑनरोड कीमत अलग-अलग राज्यों के शहरों में क्षेत्रीय आरटीओ शुल्क आदि कई टैक्स के कारण बदलती रहती है।

टाटा K.14 अल्ट्रा VS अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर से जुड़ कुछ FAQ!

सवाल-1. टाटा K.14 अल्ट्रा और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर की जीवीडब्ल्यू 14,250 kg है और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर 140,50 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-2. टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर के इंजन से कितनी पावर मिलती है?
जवाब- इसका इंजन 155 हॉर्स पावर प्रदान करता है।

सवाल-3. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब-  अशोक लेलैंड के इस टिपर का व्हीलबेस 3250 mm है।

सवाल- 4. टाटा K.14 अल्ट्रा और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर कितने चक्के में आते हैं?
जवाब- टाटा K.14 अल्ट्रा टिपर और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर दोनों ही 6 चक्का टिपर है।

सवाल- 5. टाटा K.14 अल्ट्रा और अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर में कौनसा सस्ता है?
जवाब- इनमें अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर सस्ता आता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 24.76 लाख से 29.71 लाख रुपये रखी गई है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now