Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा एलपीटी 1916 : 18.5 टन में भारत का पॉपुलर 6 चक्का ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा एलपीटी 1916 : 18.5 टन में भारत का पॉपुलर 6 चक्का ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जाने, टाटा एलपीटी 1916 ट्रक कैसे आपके बिजनेस को बना सकता है प्रॉफिटेबल

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत में शानदार फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कपंनी के सभी कमर्शियल वाहन आपको काफी अच्छे खासे माइलेज और अधिक पेलोड कैपेसिटी के साथ देखने को मिल जाते हैं। टाटा एलपीटी सीरीज भारत में फ्लीट ऑपरेटर्स के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर बैठी है। अगर आप भी अपने बिजनेस में किसी पावरफुल ट्रक को शामिल करना चाहते हैं तो Tata Motors का LPT Series में आने वाला टाटा एलपीटी 1916 ट्रक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह टाटा 6 चक्का ट्रक 18.5 जीवीडब्ल्यू में आता है और इसमें आपको काफी अच्छा खासा माइलेज देखने को मिल जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए टाटा एलपीटी 1916 ट्रक के खास फीचर्स की जानकारी लेकर आए हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

जबरदस्त परफॉर्मेंस और पावर

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो BS6 Phase 2 नॉर्म्स के साथ आता है। इस ट्रक का इंजन 160 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 475 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। इस टाटा एलपीटी ट्रक में आपको काफी अच्छी खासी स्पीड देखने को मिल जाती है, जिससे यह ट्रक रफ्तार के साथ डिलीवरी कर सकता है। कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है और यह काफी अच्छी पेलोड क्षमता के साथ आपको देखने को मिल जाता है। टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 160 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है, जिसकी मदद से आप बिना किसी रूकावट के एक लबें सफर को पूरा कर सकते हैं।

भारी लोड के लिए मजबूत बॉडी

टाटा मोटर्स ने अपने इस ट्रक को काफी आकर्षक लुक मे पेश किया है, इस ट्रक को पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाता है। टाटा का यह ट्रक मजबूत लोड बॉडी के साथ आता है, और इसमें काफी अच्छे सस्सेंशन दिए गए हैं जो भारी लोड के बाद भी इस ट्रक का बैलेंस बनाए रखते हैं। कंपनी के इस ट्रक में फ्रंट में आपको ड्यूल हेडलैम्पस के साथ स्टालिश इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। इस ट्रक के फ्रंट और रियर में मजबूत बंपर दिए गए हैं, जो इस गाड़ी की सेफ्टी को बढ़ाने का काम करते हैं।

अधिक आरामदायक फीचर्स

टाटा एलपीटी 1916 ट्रक में कई आरामदायक फीचर्स आते हैं, जो इसे लंबे सफर के दौरान भी कम्फर्ट में बेस्ट इन सेगमेंट बनाते हैं। कपंनी के इस ट्रक में आपको Power with Tilt & Telescopic स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो ड्राइवर को थकान मुक्त सफर का अनुभव देता है। इस टाटा ट्रक में GB 550 MK2 गियरबॉक्स आता है। इस एलपीटी ट्रक में 352 mm,Hydraulically actuated with pneumatic assistance क्लच दिया गया है। कंपनी के इस ट्रक में LPT CAB केबिन आता है, जिसमें काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिल जाता है। इस टाटा 6 चक्का ट्रक में 295/90R20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं, जो खराब से खराब रास्तों पर भी अपनी अच्छी खासी ग्रिप बनाए रखते हैं। टाटा के इस ट्रक को आप मार्केट लोड, लॉजिस्टिक्स, फल, सब्जियां, इंडस्ट्रियल गुड्स, व्हाइट्स गुड्स, कंस्ट्रक्शन, FMCG, टेक्सटाइल और सिलेंडर समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में ले सकते हैं।

टाटा एलपीटी 1916 ट्रक की कीमत

भारत में TATA Motors ने अपने इस टाटा एलपीटी सीरीज का 1916 ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 26.30 लाख से 27.30 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप टाटा एलपीटी 1916 ट्रक को अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी अपने घर ला सकते हैं।

टाटा एलपीटी 1916 ट्रक से जुड़े कुछ सवाल

Q.1 टाटा एलपीटी 1916 ट्रक का प्राइस क्या है?

Ans भारत में टाटा एलपीटी 1916 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 26.30 लाख से 27.30 लाख रुपये है।

Q.2 टाटा एलपीटी 1916 ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans इस टाटा ट्रक को मार्केट में 18500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया गया है।

Q.3 टाटा एलपीटी 1916 ट्रक कितने चक्का में आता है?

Ans टाटा का यह ट्रक 6 चक्का में आता है और इसमें 295/90R20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

Q.4 टाटा एलपीटी 1916 ट्रक के इंजन की पावर क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक में 160 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन आता है।

Q.5 टाटा एलपीटी 1916 ट्रक की फ्यूल टैंक क्षमता क्या है?

Ans इस टाटा एलपीटी ट्रक में 160 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
फरीदाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गाजियाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शाहदरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नई दिल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुडगाँव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*