Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा एलपीटी 2818 काउल : 20 टन पेलोड क्षमता वाला दमदार ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा एलपीटी 2818 काउल : 20 टन पेलोड क्षमता वाला दमदार ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स उन बड़ी कंपनियों में से एक है जिनके वाहन देशभर में सबसे ज्यादा उपयोग में लिए जाते हैं। आपको बता दें देश में कंपनी के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर देखने को मिलते हैं। टाटा ट्रक देश में इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि कंपनी इन्हें किफायती कीमत के साथ साथ जबरदस्त लेटेस्ट फीचर्स में लॉन्च करती आई है। भारत की ट्रक इंडस्ट्री में सबसे अधिक टाटा मोटर्स के ही ट्रकों का उपयोग किया जाता है। आज हम ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में टाटा के बेस्ट मॉडल्स में से एक टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की जानकारी आपको देने जा रहे है। टाटा का यह 10 चक्का में आने वाला पावरफुल ट्रक है, इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 28 टन है। यहां टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी दी गई है। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 5.6 सीआरडीआई टीसीआईसी इंजन दिया गया है जो 180 हॉर्स पावर जनरेट करता है। टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की अधिकतम टॉर्क 850 एनएम है जो इसे कई कठिन कार्यों के लिए पर्याप्त बनाती है। टाटा के इस ट्रक में 365 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। कंपनी के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 20000 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है। टाटा मोटर्स अपने इस ट्रक के साथ 4 से 5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का बॉडी लुक

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक को 9010 एमएम लंबाई, 2440 एमएम चौड़ाई और 2943 एमएम ऊंचाई के साथ 4880 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने इपने इस ट्रक को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है। पहली नजर में देखने पर ही ज्यादातर लोग इसे पसंद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। टाटा के इस का ट्रक ग्राउंड क्लीयरेंस 248 MM रखा गया है और इस ट्रक का मिनिमम टर्निंग रेडियस 4880 MM है। टाटा 10 चक्का ट्रक में 295/90R20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। एलपीटी सीरीज के इस ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है।

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के फीचर्स

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में Power Steering के साथ G950 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। ट्रक में 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच दिया गया है। कंपनी का यह ट्रक Manual Synchromesh ट्रांसमिशन के साथ आता है। टाटा के इस ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक में TATA Extra heavy duty 7T reverse elliot type फ्रंट एक्सल और TATA Single reduction RA110LD रियर एक्सल आता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको इलेक्ट्रॉनिक एंटी फ्यूल थेफ्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियर शिफ्ट एडवाइजर, न्यू जेनरेशन टेलीमैटिक्स और एयर कंडीशनिंग देखने को मिल जाता है।

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का प्राइस

भारत में टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 33.48 लाख से 37.48 लाख रुपये रखी गई है। देश में टाटा ने अपने सभी प्रोडक्ट्स का किफायती प्राइस ही रखा है ताकि इन्हें खरीदते वक्त ग्राहकों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आपने भी टाटा के इस ट्रक को पसंद कर लिया है और इसे खरीदना चाहते हैं तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं। 

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के वेरिएंट और कीमत

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिलते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा एलपीटी 2818 काउल /4880 28000 ₹ 33.48 - 34.48 लाख
टाटा एलपीटी 2818 काउल /6750 28000 ₹ 33.48 - 35.48 लाख
टाटा एलपीटी 2818 काउल /5905 28000 ₹ 33.48 - 36.48 लाख
टाटा एलपीटी 2818 काउल /5505 28000 ₹ 33.48 - 37.48 लाख

टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 33.48 लाख से 37.48 लाख रुपये है।

Q.2 टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 4 से 5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans टाटा के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 20000 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है।

Q.5 टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक को 4880 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
राजन्ना सिरसिल्ला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पेद्दापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जगित्याल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिद्दिपेट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मंचेरियल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनुमाकोंडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*