भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट मे ट्रकों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, क्योंकि इनका माल ढुलाई के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। ट्रकों के माध्यम से माल को कम समय में कम लागत के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से पहुंचाया जा सकता है। देश में ट्रकों का उपयोग फल–सब्जियों, सीमेंट, एफएमसीजी, व्हाइट गुड्स, पेय पदार्थ, पार्सल एंड कूरियर, पोल्ट्री और इंडस्ट्रियल गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जाता है। भारत में टाटा मोटर्स के एलपीटी सीरीज में आने वाले ट्रक्स की अधिकतर डिमांड रहती है, क्योकि इस सीरीज के ट्रक आपको किफायती कीमत में शानदार परफॉर्मेंस के साथ देखने को मिल जाते हैं। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में वैसे तो कई LPT सीरीज के कई ट्रक मौजूद है, लेकिन अगर हम देश के सबसे पॉपुलर ट्रक की बात करें, तो इसमें टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक का ही नाम सामने आता है। कंपनी का यह ट्रक 5600 CC कैपेसिटी वाले इंजन के साथ आता है। इसमें आपको 20 टन की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक में आपको 6 सिलेंडर वाला CUMMINS ISBe 5.6 CRDI TCIC BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 180 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रक की मैक्सिमम टॉर्क 850 NM है, जिससे यह ट्रक कठिन और चुनौतिपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए हमेशा तैयार रहता है। एलपीटी सीरीज वाले इस ट्रक में आपको 4 से 5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे बिजनेस की शुरूआत में ही आप अच्छी खासी सेविंग्स कर सकते हैं। कंपनी के इस ट्रक में 365 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक आता है, जो आपके लंबे सफर को बिना किसी रूकावट के पूरा करने में मदद करता है। Tata LPT 2818 Cowl Truck की 20,000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी रखी गई है, जिससे यह ट्रक एक में अधिक माल की ढुलाई करके आपके बिजनेस को प्रॉफिटेबल बनाए रखता है। कंपनी का यह काउल ट्रक 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा मोटर्स ने अपने इस काउल ट्रक की हाई स्पीड 80 KMPH रखी है।
Tata Motors के इस ट्रक को 9010 MM लंबाई, 2440 MM चौड़ाई और 2943 MM ऊंचाई के साथ 4880 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है। एलपीटी सीरीज वाले इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 248 MM रखा गया है और यह 4880 MM के मिनिमम टर्निंग रेडियस के साथ आता है। टाटा के इस 10 चक्का ट्रक में 295/90R20 Radial Tube फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो उबड़ खाबड़ और खराब से खराब रास्तों पर भी आरामदायक ड्राइव सुनिश्चित करते हैं। कंपनी का यह व्हीकल आपको Customizable बॉडी ऑप्शन में देखने को मिल जाता है, इसे Chassis with Cowl टाइप में पेश किया गया है। टाटा मोटर्स के इस काउल ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए सीट आती है।
टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक Power स्टीयरिंग और G950 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको Manual Synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच देखने को मिलती है। कंपनी के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स आते हैं। टाटा मोटर्स के इस काउल ट्रक में TATA Extra heavy duty 7T reverse elliot type फ्रंट एक्सल और TATA Single reduction RA110LD रियर एक्सल दिए गए हैं। Tata LPT 2818 Cowl Truck में आपको रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक एंटी फ्यूल थेफ्ट, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, न्यू जनरेशन टेलीमैटिक्स और गियर शिफ्ट एडवाइजर जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इसे बेस्ट कम्फर्टेबल के साथ साथ बेस्ट प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा मोटर्स अपने वाहनों को ग्राहकों के लिए किफायती दाम में पेश करती आई है, ताकि इन्हें खरीदते वक्त उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। Tata Motors ने अपने इस टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 33.48 लाख से 37.48 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी कंपनी के इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।
| वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
|---|---|---|
| टाटा एलपीटी 2818 काउल /4880 | 28000 | ₹ 33.48 - 34.48 |
| टाटा एलपीटी 2818 काउल /6750 | 28000 | ₹ 33.48 - 35.48 |
| टाटा एलपीटी 2818 काउल /5905 | 28000 | ₹ 33.48 - 36.48 |
| टाटा एलपीटी 2818 काउल /5505 | 28000 | ₹ 33.48 - 37.48 |
Ans टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक की कीमत 33.48 लाख से 37.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Ans कंपनी के इस ट्रक में आपको 20,000 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।
Ans कंपनी का यह ट्रक 4 से 5 kmpl माइलेज के साथ आता है।
Ans टाटा एलपीटी 2818 काउल ट्रक को 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया गया है।
Ans टाटा एलपीटी 2818 काउल 10 चक्का में आने वाला ट्रक है, इसमें 295/90R20 Radial Tube फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT