अगर आप ट्रक बिजनेस में जल्दी और ज्यादा ग्रोथ चाहते हैं, तो काउल कैटेगरी के ट्रक को अपने फ्लीट में शामिल करने में भी जल्दी करें। काउल ट्रक विशेष वाणिज्यिक उपयोग के लिए ट्रक होते हैं। जिनमें लॉजिस्टिक्स से लेकर ऑटो कैरियर आदि सभी तरह के भारी लोड वाले सामानों का परिवहन बहुत आसान होता है। इन्हें अनलोड भी शीघ्रता से किया जा सकता है। ये लंबी दूरी के सबसे बेस्ट ट्रक होते हैं। काउल ट्रक यूं तो भारत की कई प्रसिद्ध ब्रांड निर्मित करती हैं लेकिन शीर्ष सीवी निर्माता टाटा मोटर्स के काउल ट्रकों का कोई जवाब नहीं है। टाटा के काउल ट्रक अतुलनीय आते हैं। 2023 में टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक भी इनमें एक बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रक है। इस काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू 28 टन है और यह 10 चक्के में आने वाला शानदार ट्रक है, जो हर प्रकार के रास्तों में आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। इसमें कई नये फीचर्स कंपनी ने शामिल किए हैं जो इसे ज्यादा री-सेल वेल्यू बनाते हैं। इसके साथ यह अपनी बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के कारण ईंधन की बचत भी करता है। कंपनी के इस ट्रक के इंजन से 230 हॉर्स पावर जनरेट होती है। यह ट्रक कीमत में भी किफायती है, इसे आप 40 लाख रुपये से कम कीमत रेंज पर खरीद सकते हैं। टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक सुरक्षा और आराम में भी किसी से कम नहीं है। कंपनी ने अपने इस ट्रक में सेफ्टी एवं कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां ट्रक जंक्शन पर टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और आज ही इस काउल ट्रक को खरीद कर ले आएं, जिससे आप भी ट्रक बिजनेस में तेजी से सबसे आगे बढ़ सकें।
टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक से आपको ज्यादा मुनाफा मिलता है। इसकी खास वजह यह है कि इसमें हाईआउटपुट इंजन आता है। यह इंजन Cummins 5.6L टेक्निक के साथ आता है जिसे बेस्ट तकनीक मानी जाती है। इस इंजन से 925 nm टॉर्क जनरेट होता है। इंजन के हाई आउटपुट और हाई टार्क जनरेशन के कारण यह ट्रक शानदार प्रदर्शन करता है। वही इस इंजन को ड्राई सिंगल प्लेट क्लच के साथ लिंक किया गया है। इसमें आपको G-950 टाइप का गियरबॉक्स मिलेगा। टाटा के इस काउल ट्रक में आपको माइलेज भी काफी बढ़िया देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रक में 365 लीटर कैपेसिटी के साथ फ्यूल टैंक आता है। इन तमाम स्पेसिफिकेशन्स के कारण यह काउल ट्रक मुनाफा भी ज्यादा देगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।
टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक का केबिन अधिक सेफ और कंफर्टेबल केबिन के रूप में निर्मित किया गया है। इसमें ड्राइवर को जरा भी थकान महसूस नहीं होती क्योंकि केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है। इसमें टेलीमेटिक्स की सुविधा भी दी गई है।
टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक में सस्पेंशन मजबूत आता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन Bell Crank और रियर सस्पेंशन Leaf Spring टाइप है। वहीं इस ट्रक में ड्रम ब्रेक आते हैं जो इसे ढलान या अन्य कठिन रास्तों में सुरक्षित ड्राइविंग प्रदान करने में सहायक है।
टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक में आपको 4800 mm का बड़ा व्हीलबेस मिलता है। इससे इस ट्रक को बेलेंस करने में पूरी मदद मिल जाती है और ट्रक की स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ता है।
अगर आप टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक के लिए निवेश नहीं कर सकते तो इसे ईएमआई पर डाउनपेमेंट कर आसानी से खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 3,35,784 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आपकी ईएमआई हर माह 71,894 रुपये की आएगी जो बहुत कम है। इस सुविधा से आपको एक साथ पैसे के भुगतान का लोड नहीं पड़ेगा। टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 33.58 लाख से 34.36 लाख रुपये रखी गई है। आप ट्रक जंक्शन की मदद से इसकी वेबसाइट पर विजिट कर यह ट्रक ऑन रोड प्राइस पर भी खरीद सकते हैं।
Ans- टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू 28 टन है।
Ans- यह ट्रक 925 nm टार्क जनरेट करता है।
Ans- इस ट्रेलर की कीमत 33.58 लाख से 34.36 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Ans- इस ट्रक का व्हीलबेस 4800 mm है।
Ans- यह काउल ट्रक 10 चक्के में आता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, mini truck, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT