भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में जानी मानी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने ग्राहकों के लिए कम से कम कीमत में अच्छे फीचर्स और बेहतर माइलेज वाले वाहन निर्मित करती आई है। अगर देश में उपयोग किए जाने वाले सबसे ज्यादा कमर्शियल व्हीकल्स की बात की जाएं तो इसमें सबसे पहला नाम टाटा मोटर्स का आता है। कंपनी ट्रक (Truck), टिपर (Tipper), ट्रैक्टर, पिकअप ट्रक (Pickup Truck), ट्रांजिट मिक्सर (Transit Mixer) और अन्य कमर्शियल व्हीकल्स को अपने ग्राहकों की सहूलियत और सुरक्षा के अनुसार अपटेड रखती है। वैसे तो कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टाटा के कई ट्रक मौजूद है लेकिन आज हम आपको टाटा के सबसे चर्चित टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक की जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक की स्पेसिफिकेशन्स, माइलेज, फीचर्स और कीमत.
टाटा के इस ट्रक में आपको 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 5.6 लीटर के साथ 180 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 850NM है। टाटा के इस ट्रक में आपको 365 Ltr. का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। वहीं इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 4.25 kmpl का माइलेज देने का वादा करती है। टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक (Tata LPT 3118 Cowl Truck) की 23500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता और 31000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
टाटा मोटर्स के इस ट्रक को 5080 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विडंशील्ड के साथ में 2 वाइपर देखने को मिलते हैं। 10 चक्के वाले इस ट्रक में 295/90R20 फ्रंट टायर और 295/90R20 रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी ने अपने इस ट्रक को अच्छी ग्रेडेबिलिटी के साथ निर्मित किया हैं ताकि भारी से भारी सामान लेकर चढ़ाई वाले रास्तों पर चलने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा इस ट्रक में अच्छे टर्निंग रेडियस दिए गए हैं जिससे कि यह गाड़ी तेज और धीमी रफ्तार में होते हुए भी आसानी से घुमावदार रास्तों पर घुम जाती है।
टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक में आपको पावर स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं। इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ में Air Brakes ब्रेक्स दिए गए हैं। टाटा का ये ट्रक TATA Extra heavy duty 7T reverse elliot type फ्रंट एक्सल और TATA Single reduction RA110HD रियर एक्सल के साथ निर्मित किया गया है। इस ट्रक में 380 Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच दिया गया है और इसमें सीट क्षमता Driver +1 Passenger सीट की है। इसके अलावा इस ट्रक का 250 MM ग्राउंड क्लीयरेंस रखा गया है, साथ ही इसकी अधिकतम स्पीड 80 KMPH है।
टाटा मोटर्स कम से कम कीमत में अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन फीचर्स और अच्छी पेलोड क्षमता वाले व्हीकल्स लॉन्च करती आई है, कंपनी ने अपने इस शाक्तिशाली ट्रक का प्राइस भी काफी कम रखा है। कंपनी के टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 37.07 से 37.17 लाख रूपये रखी गई है। यदि आपने भी इस ट्रक को खरीदनें का मन लिया हैं, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।
Q.3 टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक पेलोड क्षमता?
Ans टाटा के इस शक्तिशाली ट्रक में आपको 23500 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिलती है।
Q.4 टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक इंजन क्षमता?
Ans टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक में आपको 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 5.6 लीटर के साथ 180 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 850NM है।
Q.5 टाटा एलपीटी 3118 काउल ट्रक जीवीडब्ल्यू?
Ans टाटा मोटर्स के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 31000 किलोग्राम है।
आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT