Tata LPT 4825 vs 4925: माइलेज और रनिंग कॉस्ट
ये दोनों ही ट्रक टाटा के मीडियम और हैवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट का हिस्सा हैं और इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपका व्यवसाय अधिक कुशल, भरोसेमंद और मुनाफेदार बन सके। दमदार BS6 इंजन, आधुनिक तकनीक और मजबूत बनावट के साथ ये ट्रक हेवी-ड्यूटी रेंज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं।
अगर आप अपने लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए सही ट्रक चुनना चाहते हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। इसमें हम Tata LPT 4825 और Tata LPT 4925 हैवी-ड्यूटी ट्रकों के फीचर्स, कीमत, पेलोड (वजन उठाने की क्षमता) और प्रदर्शन की जानकारी देंगे, ताकि आप एक समझदारी भरा फैसला ले सकें।
Tata LPT 4825 vs 4925: इंजन और परफॉर्मेंस कंपेयर

टाटा LPT 4825 में 6700 सीसी का बहुत शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह इंजन 250 एचपी की पावर और 950 NM का उच्च टॉर्क पैदा करता है, जिसका मतलब है कि भारी से भारी सामान के साथ भी यह ट्रक ऊबड़-खाबड़ रास्तों और चढ़ाइयों पर आसानी से चल सकता है। यह एक हैवी-ड्यूटी कमर्शियल ट्रक है जिसे आज के ट्रांसपोर्ट बिजनेस की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें स्थिरता (Balance) के लिए ट्विन-स्टीयर फ्रंट एक्सल, डुअल टायर पर लिफ्ट एक्सल और 21 टन का रिजिड टैंडम रियर एक्सल लगा है। अगर आप अपनी भारी ट्रांसपोर्ट बिजनेस के लिए एक ऐसा ट्रक ढूंढ रहे हैं जो टिकाऊ भी हो और प्रदर्शन में भी नंबर वन, तो टाटा LPT 4825 एक बेहतरीन विकल्प है।

टाटा के इस ट्रक में वर्ल्ड-फेमस कमिंस ISBe 6.7 लीटर का इंजन लगा है। यह 250 एचपी की ताकत देता है, जिससे ट्रक भारी लोड के साथ भी बिना थके दौड़ता है। इसका 950 NM का टॉर्क इसे खड़ी चढ़ाइयों और खराब रास्तों पर भी आसानी से आगे बढ़ाता है। अगर आपको सामान देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाना है, तो यह ट्रक लंबी दूरी के लिए सबसे भरोसेमंद है। सीमेंट, सरिया या भारी मशीनें समय पर साइट तक पहुंचाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है, जिससे आपके काम की रफ़्तार बनी रहती है। यदि आप एक ऐसा ट्रक चाहते हैं जो कम खर्चे में ज्यादा से ज्यादा भारी सामान ढो सके और सालों-साल चले, तो टाटा 4925 आपकी पहली पसंद हो सकता है।
टाटा एलपीटी 4825 बनाम 4925: माइलेज और परिचालन लागत
इन दोनों टाटा ट्रकों की सबसे बड़ी खूबी इनका फ्यूल-एफिशिएंट इंजन है, जो कम RPM पर ज्यादा टॉर्क देता है। इसका मतलब है कि इंजन कम चक्करों में भी पूरी ताकत लगाता है, जिससे इंजन पर दबाव कम पड़ता है और आपको शानदार माइलेज मिलता है।
1. टाटा एलपीटी 4825:
- माइलेज: यह ट्रक करीब 3.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
- फ्यूल टैंक: इसमें 365 लीटर का ईंधन टैंक लगा है। एक बार टैंक फुल कराने पर आप लंबी दूरी का सफर बिना रुके तय कर सकते हैं।
2. टाटा एलपीटी 4925:
- माइलेज: इस ट्रक का माइलेज भी लगभगत 2.5 से 3.5 किमी प्रति लीटर के बीच रहता है।
- फ्यूल टैंक: यह 300 लीटर की बड़ी डीजल टंकी के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको रास्ते में बार-बार डीजल भरवाने के लिए रुकना नहीं पड़ता।
फायदे: बार-बार रुकने और स्टार्ट करने का झंझट खत्म होता है, जिससे ड्राइवर को लंबी दूरी तय करने में आसानी होती है। बेहतर माइलेज की वजह से आपकी परिचालन लागत (Running Cost) कम हो जाती है।
ग्रॉस व्हीकल वेट और पेलोड क्षमता:
- टाटा एलपीटी 4825 ट्रक उन कामों के लिए बेस्ट है जहां मध्यम से भारी लोड की जरूरत होती है। इस ट्रक का कुल वजन (GVW) 47,500 किलोग्राम है और यह लगभग 38,000 किलोग्राम (38 टन) तक का असली माल ढो सकता है। सीधी बात यह है कि यह ट्रक मजबूती और बचत का एक बेहतरीन बैलेंस है।
- टाटा एलपीटी 4925: ज्यादा GVW (सकल वजन) होने के कारण यह हाई-कैपेसिटी ढुलाई के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसका कुल वजन (GVW) 49,000 किलोग्राम है, लेकिन इसकी पेलोड क्षमता भी 38,000 किलोग्राम के करीब ही है। यह सीमेंट, स्टील, FMCG और कंटेनर ट्रांसपोर्ट के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला ट्रक है।
निष्कर्ष: अगर आपको एक भरोसेमंद और भारी पेलोड वाला ट्रक चाहिए, तो टाटा 4825 एक शानदार ऑल-राउंडर है। लेकिन अगर आपको सरकारी नियमों के हिसाब से अधिक जीवीडब्ल्यू वाली पासिंग और भारी ढुलाई की जरूरत है, तो टाटा एलपीटी 4925 मार्केट का किंग है।
ब्रेक सस्पेंशन
टाटा ने इन दोनों ट्रकों को इस तरह बनाया है कि भारी से भारी लोड के साथ भी ये सड़क पर सुरक्षित रहें और ड्राइवर का कंट्रोल बना रहे।
- मजबूत एक्सल: दोनों ट्रकों में टाटा के हेवी-ड्यूटी 7-टन फ्रंट एक्सल और RA110 रियर एक्सल दिए गए हैं।
- सुरक्षित ब्रेकिंग सिस्टम: दोनों ट्रक भरोसेमंद ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं, जो भारी लोड के दौरान भी ट्रक को सही समय पर रोकने की ताकत रखते हैं।
- पार्किंग ब्रेक: ढलानों या लोडिंग के समय ट्रक को एक जगह स्थिर खड़ा रखने के लिए इसमें बेहतरीन पार्किंग ब्रेक हैं।
- सस्पेंशन: टाटा एलपीटी 4825 में खास तौर पर दो तरह के स्प्रिंग (कमानियां) दिए गए हैं- आगे पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग, जो ड्राइवर को झटकों से बचाते हैं और आरामदायक ड्राइविंग देते हैं। पीछा का हिस्सा सेमी-एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग, जो भारी माल लदे होने पर भी ट्रक को संतुलित रखते हैं और झटकों को सोख लेते हैं।
केबिन, कम्फर्ट और सेफ्टी
1. Tata LPT 4825
- इस ट्रक में आपको 'कस्टमाइज़ेबल बॉडी' का विकल्प मिलता है। यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रक की बॉडी (लोड बॉडी) बनवा सकते हैं। यह 'काउल' (बिना केबिन वाला चेसिस) के साथ भी उपलब्ध है।
- इसका 6800 मिमी का लंबा व्हीलबेस सड़क पर ट्रक को गजब का बैलेंस देता है, जिससे तेज रफ़्तार में भी गाड़ी डगमगाती नहीं है।
- इसमें 295/90R20 साइज के बड़े टायर दिए गए हैं, जो सड़क पर अच्छी पकड़ (ग्रिप) बनाए रखते हैं और फिसलने का डर कम करते हैं।
2. Tata LPT 4925
- टाटा 4925 में 'एंटी-फ्यूल थेफ्ट' सिस्टम लगा है, जो डीजल चोरी को रोकता है।
- इसमें 3-मोड फ्यूल स्विच है जिससे आप लोड के हिसाब से डीजल की बचत कर सकते हैं। साथ ही, गियर शिफ्ट एडवाइजर ड्राइवर को सही समय पर गियर बदलने का सुझाव देता है ताकि माइलेज बेहतर मिले।
- गाड़ी को पीछे करते समय मदद के लिए रिवर्स पार्किंग असिस्ट और सड़क पर बेहतर रोशनी के लिए LED टेल लैंप दिए गए हैं।
- इसका स्टीयरिंग टिल्ट और टेलीस्कोपिक है, जिसे ड्राइवर अपनी सुविधा के हिसाब से ऊपर-नीचे या आगे-पीछे सेट कर सकता है। साथ ही, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर गाड़ी की हर छोटी-बड़ी जानकारी आसानी से दिखाता है।
टाटा एलपीटी 4825 बनाम 4925: नवीनतम कीमत की जानकारी
- टाटा एलपीटी 4825 की कीमत ₹44.70 लाख से ₹45.71 लाख के बीच है।
- टाटा एलपीटी 4925 ट्रक की कीमत ₹40.00 लाख से ₹41.93 लाख के बीच है।
ऊपर दी गई कीमतें 'एक्स-शोरूम' हैं, यानी ट्रक की असली कीमत। ऑन-रोड' कीमत थोड़ी बढ़ जाती है, जिसमें बीमा (Insurance), आरटीओ (RTO) शुल्क टैक्स (Taxes)अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग टैक्स और स्थानांतरण शुल्क होता है।
खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
- आप किस रास्ते पर ट्रक चलाएंगे?
- आप कितना भारी वजन ढोने वाले हैं?
- आपकी निवेश करने की क्षमता कितनी है?
- सबसे सटीक ऑन-रोड कीमत और डिस्काउंट के लिए अपने नज़दीकी टाटा मोटर्स डीलर से मिलें।
- आप ट्रक जंक्शन वेबसाइट पर ताजा एक्स-शोरूम कीमतों और अन्य तकनीकी जानकारियों को आसानी से देख सकते हैं।
- अगर आपका काम मध्यम से भारी ढुलाई का है, तो Tata LPT 4825 एक शानदार विकल्प है। वहीं, ज्यादा वजन और लंबी दूरी के लिए Tata LPT 4925 ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
अलवर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रेवाड़ी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोटपुतली-बेहरोर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मेवात
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डीग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
महेंद्रगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

₹8 लाख की Bolero Maxx 1.3 या ₹10 लाख की Tata Yodha 1700: किसमें बनेगा ज्यादा मुनाफा?
By Rakesh Khandelwal

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल
By Rakesh Khandelwal

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal











