Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा एलपीटी 4830 काउल : 16 चक्का में 34 टन पेलोड कैपेसिटी वाला दमदार ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा एलपीटी 4830 काउल : 16 चक्का में 34 टन पेलोड कैपेसिटी वाला दमदार ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के सभी खास फीचर्स और बेस्ट प्राइस

टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड (टाटा मोटर्स) देश की ही नहीं बल्कि विश्व की जानी मानी कंपनी बन गई है। टाटा कंपनी ने इस मुकाम को अपने उपभोक्ताओं की उम्मीदों को पूरा करते हुए हासिल किया है। भारत में ऐसा कोई गांव या शहर नहीं होगा जहां शायद टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन उपयोग में ना लिए जाते हों, गांवों से लेकर बड़े शहरों तक में कंपनी के वाहन काफी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। टाटा मोटर्स अपने HCV यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल्स को उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार अपग्रेड करती आई है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर एलपीटी सीरीज में टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक को शामिल किया है। टाटा मोटर्स का यह काउल ट्रक 47.5 टन जीवीडब्ल्यू में आता है और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 16 चक्का में पेश किया गया। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के खास फीचर्स और प्राइस जानें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

दमदार परफॉर्मेंस

टाटा मोटर्स के इस ट्रक में 6 सिलेंडर वाला Cummins 6.7L BS6 Phase 2 इंजन आता है, जो 300 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कपंनी के इस काउल ट्रक की अधिकतम टॉर्क 1100 NM है, जो इसे भारी लोड के साथ कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। इस टाटा ट्रक की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक में आपको 365 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है, जिससे आप बेफ्रिक होकर एक लंबे सफर को पूरा कर पाते हैं। इस टाटा 16 चक्का ट्रक में 295/90R20 Tubeless फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो साइज में बड़े होने के साथ किसी भी तरह के रास्ते और मौसम का सामना कर सकते हैं।

लोडिंग कैपेसिटी और जीवीडब्ल्यू

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की लोडिंग क्षमता 34000 किलोग्राम रखी गई है, जिससे आप इस व्हीकल में एक साथ अधिक माल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी का यह काउल ट्रक 47500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा का यह ट्रक 6800 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है, जिससे गाड़ी में भारी लोड होने के बाद भी बैलेंस बना रहता है। इस टाटा काउल ट्रक को Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Bell Crank रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है।

बेस्ट फीचर्स

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, और इस ट्रक में G1150 गियरबॉक्स आता है। टाटा का यह ट्रक Dry, Single Plate क्लच के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इस टाटा एलपीटी सीरीज वाले ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाता है। टाटा का यह ट्रक डुअल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स में आता है। कंपनी के इस ट्रक में आपको Multi Mode Fuel Economy switch देखने को मिल जाता है, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने का काम करता है और इसे बिजनेस के लिए प्रॉफिटेबल बनाता है। टाटा का यह ट्रक Hill start assist के साथ आता है, जो चढ़ाई वाले रास्तों पर भारी लोड के बाद भी ट्रक को पीछे की ओर लुढ़कने से रोकने में सहायता करता है।

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की कीमत

भारत में Tata Motors ने अपने इस टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 48.30 लाख से 55.30 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपने फ्लीट बिजनेस के अनुसार इस काउल ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बजट के अनुसार टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और प्राइस

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट प्राइस
टाटा एलपीटी 4830 काउल 6800/28एफटी 48.30 लाख से 55.30 लाख रुपये
टाटा एलपीटी 4830 काउल 6800/काउल 30.5एफटी 48.30 लाख से 55.30 लाख रुपये

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक से जुड़े कुछ सवाल

Q.1 टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक का प्राइस क्या है?

Ans टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 48.30 लाख से 55.30 लाख रुपये है।

Q.2 टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans कंपनी का यह काउल ट्रक 34000 किलोग्राम पेलोड क्षमता में आता है।

Q.3 टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans यह टाटा ट्रक 47,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.4 टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans टाटा मोटर्स का यह ट्रक 6800 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की फ्यूल टैंक क्षमता क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक में 365 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मालदा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
साहिबगंज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
किशनगंज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कटिहार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पाकुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दक्षिण सालमारा मनकाचर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*