Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा एलपीटी 4830 काउल : 16 चक्का में 47.5 टन का बाहुबली ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा एलपीटी 4830 काउल : 16 चक्का में 47.5 टन का बाहुबली ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले कमर्शियल वाहनों को पेश करती आई है। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ही है। देश–विदेशों में कंपनी के काफी बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई काउल ट्रक मौजूद है, लेकिन देश में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले काउल ट्रकों की लिस्ट में टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक भी शामिल है। कंपनी का यह ट्रक 47.5 टन जीवीडब्ल्यू में आता है और शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसे 16 चक्का में पेश किया गया। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस काउल ट्रक में 6 सिलेंडर वाला Cummins 6.7L BS6 OBD II इंजन आता है, जो 300 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस काउल ट्रक की अधिकतम टॉर्क 1100 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक में आपको काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है और यह ट्रक 47500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस ट्रक में बेहतरीन माइलेज मिल जाता है। टाटा मोटर्स के इस ट्रक के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 365 लीटर है, जिससे आप बिना रूकावट के लंबे सफर को पूरा कर सकते हैं। कंपनी ने अपने इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी है। टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक को 6800 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक के फीचर्स

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक में G1150 गियरबॉक्स आता है और इसमें Dry, Single Plate क्लच दिया गया है। कंपनी के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक को Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Bell Crank रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। टाटा 16 चक्का ट्रक में 295/90R20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। कंपनी के इस ट्रक में आपको डुअल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। टाटा मोटर्स के इस ट्रक में Multi Mode Fuel Economy switch आता है, जो इस ट्रक को फ्यूल एफिशिएंट बनाने के साथ बेस्ट प्रॉफिटेबल भी बनाता है। इसके अलावा इस ट्रक में आपको Hill start assist भी देखने को मिल जाता है, जो पहाड़ी पर रोके जाने पर ट्रक को पीछे की ओर लुढ़कने से रोकने में सहायता करता है।

टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक का प्राइस

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती दाम में कमर्शियल वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने लगभग अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों को बेस्ट प्राइस में पेश किया है। Tata Motors ने अपने इस टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 48.30 लाख से 55.30 लाख रुपये रखी है। यदि आपने इस काउल ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से टाटा एलपीटी 4830 काउल ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

अशोक लेलैंड 1920 4x2 भारत में कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
नोएडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शाहदरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नई दिल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गाजियाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फरीदाबाद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुडगाँव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*