Saurjesh Kumar

टाटा एलपीटी 4930 काउल : 16 चक्का वाला पावरफुल ट्रक

Truck Junction Google News
टाटा एलपीटी 4930 काउल : 16 चक्का वाला पावरफुल ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक की कीमत, पेलोड क्षमता और खासियत

टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक भारत के लोकप्रिय हेवी ड्यूटी ट्रकों में से एक है। यह वाहन 49000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। अगर आप नए ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरुआत के लिए या अपने पुराने व्यापार को सपोर्ट देने के लिए एक बेहतरीन ट्रक चाहते हैं तो टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह ट्रक बहुत पावरफुल होने के साथ अच्छा माइलेज प्रदान करता है।  टाटा का यह कमर्शियल वाहन अपनी अच्छी इकोनॉमी के लिए भी जाना जाता है जिससे वाहन मालिक को परिवहन में ज्यादा मुनाफा हो पाता है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक के बारे में, इसकी खासियत, कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक की खासियत?

ज्यादातर लोग जो मध्यम एवं उच्च स्तर का कार्गो समाधान चाहते हैं और अपने व्यापारिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन टाटा ट्रक खरीदना चाहते हैं, उनके लिए टाटा एलपीटी सीरीज का 4930 काउल ट्रक बेहद खास है। यह कंपनी बेहतरीन माइलेज वाला कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करने के लिए जानी जाती है, जिससे टाटा का ज्यादातर ट्रक फ्यूल एफिशिएंट यानी लागत प्रभावी परिवहन कर पाता है। इसके अलावा इस वाहन में अच्छी पावर कैपेसिटी, इंजन क्षमता, टॉर्क क्षमता और अत्याधुनिक फीचर्स मौजूद है जो इसे बिजनेस के लिए उपयुक्त एवं खास बनाती है। इस वाहन को खरीदने के 5 कारण इस प्रकार हैं :

कारण 1 : जबरदस्त पावर और अच्छा इंजन

इस वाहन में अत्याधुनिक इंजन की पेशकश की गई है, जो 300 एचपी का पावर जनरेट कर पाता है। यही वजह है कि यह वाहन अपनी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत के मुश्किल सड़कों पर चलने में भी सक्षम है।

कारण 2 :अच्छा माइलेज और अच्छी ईंधन टैंक कैपेसिटी

यह 16 चक्का वाला पावरफुल ट्रक है जो अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित है। यह वाहन अच्छा माइलेज प्रदान करता है, और इस वाहन की ईंधन टैंक कैपेसिटी 365 लीटर है। इस वाहन का व्हीलबेस 6800 mm है।

कारण 3: अच्छा नियंत्रण

यह वाहन यात्रा के दौरान बहुत स्टेबल होता है। इसे इस तरह से निर्मित किया गया है कि यह पूरी पेलोड के साथ टर्न प्वाइंट पर  नियंत्रित टर्न ले पाता है।

कारण 4 : अच्छी टॉर्क क्षमता

इस वाहन की टॉर्क क्षमता बहुत अच्छी है। अच्छा इंजन होने की वजह से यह 1100 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर पाता है। यही वजह है कि यह वाहन अच्छी स्पीड में सफर कर पाता है।

कारण 5 : किफायती कीमत और लोन की सुविधा

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो इस वाहन पर आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 49.93 लाख रुपए से शुरू होती है और इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 50.08 लाख रुपए तक हो सकती है। इस वाहन को आप 20% यानी लगभग 9.98 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर प्राप्त कर सकते हैं। शेष 80% ऋण राशि पर 95 हजार रुपए तक की मासिक किश्त बन सकती है। हालांकि लोन की यह राशि, ब्याज दर, डाउनपेमेंट सबकुछ ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। उपरोक्त बताई गई राशि कम या ज्यादा हो सकती है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस ट्रक पर चल रहे ऑफर या इस ट्रक की ऑन रोड कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक के पेज पर जाएं और "ऑन रोड कीमत जानें" के विकल्प पर क्लिक करें। इसके अलावा लोन आवेदन करें, ऑफर प्राप्त करें, डीलर से बात करें आदि का विकल्प भी इसी पेज पर उपलब्ध है, जिस पर क्लिक करके फॉर्म भरकर जानकारी हासिल की जा सकती है। अगर आप टाटा का यह ट्रक मॉडल खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर टाटा एलपीटी 4930 काउल ट्रक के पेज पर "फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें" का विकल्प भी मौजूद है। आप विकल्प पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर सबमिट करें। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कुल्लू
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शिमला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मंडी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उत्तरकाशी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सोलन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लाहौल और स्पीति
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*