Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक मैजेंटा मोबिलिटी ने MOVER के साथ मिलाया हाथ, लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए 250 EV होंगे तैनात टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 30238 कमर्शियल वाहन बेचे
11 नवंबर 2023

टाटा मैजिक ईवी वैन : कम लागत वाला किफायती मैजिक वैन

By News Date 11 Nov 2023

टाटा मैजिक ईवी वैन : कम लागत वाला किफायती मैजिक वैन

जानें टाटा मैजिक ईवी वैन की खासियत, कीमत, लाभ और सबकुछ

अक्सर हम अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं अथवा किसी बिजनेस या नए व्यापार के लिए हम व्हीकल की खरीदारी करते हैं। स्कूल के बच्चों को लिफ्ट और ड्रॉप करने के लिए भी गाड़ी की जरूरत होती है। वहीं सुरक्षित एवं परेशानी मुक्त परिवार सहित यात्रा के लिए भी हम गाड़ियों की खरीद करते हैं। इन सभी जरूरतों के लिए टाटा मैजिक ईवी वैन एक आदर्श वाहन है। इस गाड़ी की खासियत है कि इसे हॉस्पिटल की जरूरतों को पूरी करने के लिए इसे एंबुलेंस के तौर पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। यही वजह है कि यह टाटा मैजिक वैन कई मायनों में खास है। यात्रा, एंबुलेंस, स्कूल वैन आदि के तौर पर इस व्हीकल को उपयोग में लाया जा सकता है। टाटा मैजिक ईवी वैन यह कम से कम समय में चार्ज हो जाती है और 100 से 140 किलोमीटर तक का रेंज सिर्फ एक चार्ज में दे देती है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा मैजिक ईवी वैन की खासियत, विशेषता, कीमत और लाभ आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है टाटा मैजिक ईवी वैन की खासियत?

टाटा मैजिक ईवी वैन कई मायनों में खास है। यह वैन बेहद किफायती है। चार्जिंग के बाद इसे यात्रा के लिए, एंबुलेंस के लिए अथवा स्कूल वैन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। इन तीनों कार्यों के लिए यह वैन बेहद अनुकूल है। क्योंकि इन कार्यों में व्हीकल को लगातार उपयोग में नहीं लाया जाता। यात्रा, एंबुलेंस और स्कूल वैन के तौर पर इस कार्य में एक अच्छा खासा समय अंतराल मिलता है, जिसके बीच हम इस वाहन को चार्ज कर सकते हैं और बेहद किफायती कीमत में इसे उपयोग में ला सकते हैं। इस मैजिक वैन की कुछ खासियत इस प्रकार है।

  • इस व्हीकल को 1.1 से 1.7 घंटे में क्विक चार्ज किया जा सकता है।

  • इस व्हीकल की ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू लगभग 2180 किलोग्राम है।

  • इस व्हीकल की व्हीलबेस 2100 mm है। 

  • इस व्हीकल की बैटरी क्षमता 14 kwh है, जिससे लंबी दूरी का सफर तय किया जा सकता है।

  • इस टाटा मैजिक ईवी व्हीकल की पेलोड कैपेसिटी 825 किलोग्राम है। 

  • इस टाटा मैजिक में टायरों की संख्या 4 है। 

  • एक बार चार्ज होने पर यह 100 से 140 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

  • इस व्हीकल में 90 से 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मौजूद है।

  • इस व्हीकल की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कितना होगा फायदा

टाटा के इस मैजिक व्हीकल को उपयोग करते हुए आसानी से अच्छा खासा लाभ कमाया जा सकता है। इसकी अच्छी माइलेज और प्रति किलोमीटर कम लागत की वजह से इस व्हीकल का उपयोग करते हुए काफी अच्छी कमाई की जा सकती है। यह व्हीकल यात्रा, स्कूल वैन, एंबुलेंस आदि की जरूरतों को आसानी से पूरी कर सकता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप टाटा मैजिक ईवी वैन की खरीदी करना चाहते हैं तो आप आसानी से ट्रक जंक्शन पर टाटा मैजिक ईवी वैन के पेज पर जाकर इसके लिए फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। अगर आप इस व्हीकल के बारे में और भी अधिक जानकारी चाहते हैं तो ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करें। इस व्हीकल पर 80% तक फाइनेंस की सुविधा भी है तो आप आसानी से लोन के लिए “आवेदन करें” पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर लोन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks