सौरजेश कुमार

टाटा मैजिक एक्सप्रेस VS महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन : जानें कौन सा टेंपो ट्रैवलर है बेहतर?

Truck Junction Google News
टाटा मैजिक एक्सप्रेस VS महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन : जानें कौन सा टेंपो ट्रैवलर है बेहतर?
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा मैजिक एक्सप्रेस और महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन की तुलना : जानें फीचर्स, कीमत

कमर्शियल वाहन सेगमेंट में टाटा और महिंद्रा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। खासकर जब बात आती है टेंपो ट्रैवलर जैसे हल्के कमर्शियल वाहनों की, तो दोनों कंपनियों के वाहनों के बीच तुलना करना जरूरी हो जाता है। टाटा मैजिक एक्सप्रेस और महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन भारत के दो प्रमुख टेंपो ट्रैवलर मॉडल हैं, जो बाजार में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए, इन दोनों वाहनों की तुलना करके समझते हैं कि कौन-सा वाहन आपके व्यवसाय के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन, पावर और टॉर्क

टाटा मैजिक एक्सप्रेस में 2-सिलेंडर, बीएस-6 फेज 2 इंजन है जो 55 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है, जबकि महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन में भी 2-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह वाहन 58 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। दोनों वाहनों के इंजन की बात करें तो यह समान रूप से सक्षम हैं, लेकिन टाटा मैजिक एक्सप्रेस की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन की अधिकतम गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। टाटा मैजिक एक्सप्रेस 44 एचपी की पावर प्रदान करता है, जबकि महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन सिर्फ 26 एचपी का पावर प्रदान है। इसलिए यह अंतर उन व्यवसायों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, जिन्हें ज्यादा पावरफुल टेंपो ट्रैवलर चाहिए।

डाइमेंशन, ग्राउंड क्लीयरेंस और जीवीडब्ल्यू

डाइमेंशन की बात करें तो महिंद्रा सुप्रो के इस  मिनी वैन की लंबाई 3798 मिमी, चौड़ाई 1540 मिमी, और ऊंचाई 1915 मिमी है, जो टाटा मैजिक एक्सप्रेस की तुलना में थोड़ी बड़ी है। वहीं, टाटा मैजिक एक्सप्रेस की लंबाई 3790 मिमी, चौड़ाई 1500 मिमी और ऊंचाई 1890 मिमी है। ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में भी महिंद्रा सुप्रो 176 मिमी के साथ आगे है, जबकि टाटा मैजिक एक्सप्रेस 150 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करता है। महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन में 1995 किलोग्राम का ग्रॉस व्हीकल वेट (जीवीडब्ल्यू) देखने को मिलता है, जबकि टाटा मैजिक एक्सप्रेस का जीवीडब्ल्यू 1830 किलोग्राम है।

ब्रेक और सस्पेंशन

टाटा मैजिक के इस एक्सप्रेस में एबीएस और ईबीडी के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का उपयोग किया गया है, जबकि महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन में ऑटो एडजस्ट डिस्क/ड्रम ब्रेक के साथ वैक्यूम असिस्टेड हाइड्रोलिक ब्रेक्स हैं। सस्पेंशन के मामले में टाटा मैजिक एक्सप्रेस सेमि एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग्स का उपयोग करता है, जबकि महिंद्रा सुप्रो में मैकफर्सन स्ट्रट और लीफ स्प्रिंग्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

सीटिंग कैपेसिटी और कीमत

सीटिंग कैपेसिटी के मामले में महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन और टाटा मैजिक एक्सप्रेस एक समान है। महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन में ड्राइवर के अलावा 9 पैसेंजर्स के लिए सीटिंग अरेंजमेंट है, वहीं टाटा मैजिक एक्सप्रेस में भी ड्राइवर के अलावा 9 पैसेंजर्स बैठ सकते हैं। वहीं कीमत की बात करें तो टाटा मैजिक एक्सप्रेस की कीमत ₹7.34 लाख से ₹7.84 लाख तक है, जबकि महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन की कीमत ₹6.88 लाख से ₹7.38 लाख तक है। 

ऐसे करें सही वाहन का चुनाव

अगर आपको ज्यादा पावरफुल इंजन, तेज गति और एबीएस ब्रेक्स के साथ सुरक्षित और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहिए, तो टाटा मैजिक एक्सप्रेस शानदार विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप ज्यादा पेलोड कैपेसिटी, बड़े व्हीलबेस और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाले वाहन की खोज में हैं, तो महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। इस आधार पर आप अपनी जरूरतों और बजट के अनुसार अपने लिए एक बेहतर वाहन का चुनाव कर सकते हैं।

अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कटक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
भुवनेश्वर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अंगुल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जगतसिंहपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नयागढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जाजपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*