Rakesh Khandelwal

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 49% की शानदार बढ़त, एक्सपोर्ट में 227% का बड़ा उछाल

Truck Junction Google News
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल बिक्री में 49% की शानदार बढ़त, एक्सपोर्ट में 227% का बड़ा उछाल
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा मोटर्स सीवी सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2026: घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 44,411 यूनिट्स की बिक्री

भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त 2026 की बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों बाजारों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल कमर्शियल व्हीकल (CV) बिक्री में 49% की सालाना (YoY) वृद्धि दर्ज की है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अगस्त 2026 में टाटा मोटर्स ने कुल 44,411 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि (अगस्त 2025) में यह आंकड़ा 29,863 यूनिट्स था। इसमें डोमेस्टिक सीवी सेल्स 33% बढ़कर 36,619 यूनिट्स हो गई, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार (एक्सपोर्ट) में कंपनी ने 227% का ऐतिहासिक उछाल हासिल किया है।

कैटेगरी-वाइज टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट - अगस्त 2026

टाटा मोटर्स के सभी प्रमुख कमर्शियल वाहन सेगमेंट्स ने अगस्त 2026 में सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है:

श्रेणी

अगस्त 2026

अगस्त 2025

ग्रोथ % (Y-o-Y)

एचसीवी (HCV)

10,612

7,451

42.00%

आईएलएमसीवी (ILMCV)

6,859

5,711

20.00%

पैसेंजर कैरियर्स (Passenger Carriers)

4,701

3,577

31.00%

एससीवी कार्गो और पिकअप (SCV Cargo and Pickup)

14,447

10,742

34.00%

कुल डोमेस्टिक सीवी (Total CV Domestic)

36,619

27,481

33.00%

सीवी एक्सपोर्ट (CV Exports)

7,792

2,382

227.00%

कुल सीवी (Total CV)

44,411

29,863

49.00%

HCV Trucks (हैवी कमर्शियल व्हीकल): इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और लॉन्ग-हॉल फ्रेट ट्रांसपोर्ट की बढ़ती मांग के चलते एचसीवी ट्रकों की बिक्री में 42% की बढ़त दर्ज की गई। अगस्त 2026 में इस सेगमेंट की 10,612 यूनिट्स बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 7,451 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

एससीवी कार्गो एंड पिकअप: ई-कॉमर्स, लास्ट-माइल डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों का फायदा एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट को मिला। अगस्त 2026 में इस सेगमेंट की बिक्री 34% बढ़कर 14,447 यूनिट्स हो गई, जो अगस्त 2025 में 10,742 यूनिट्स थी।

Passenger Carrier: स्कूल, ऑफिस कैब और पब्लिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग के चलते Passenger Carrier सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। अगस्त 2026 में इस सेगमेंट की 4,701 यूनिट्स बिकीं, जो अगस्त 2025 की 3,577 यूनिट्स बिक्री के मुकाबले 31% अधिक है।

ILMCV Trucks (इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल): क्षेत्रीय कार्गो मूवमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण ILMCV Trucks की बिक्री में 20% की वृद्धि हुई। इस सेगमेंट की अगस्त 2026 में 6,859 यूनिट्स बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में 5,711 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

सीवी एक्सपोर्ट में 227% का ऐतिहासिक उछाल

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट ने अगस्त 2026 में अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय निर्यात 227% बढ़कर 7,792 यूनिट्स पर पहुंच गया, जो अगस्त 2025 में महज 2,382 यूनिट्स था। ग्लोबल मार्केट में भारतीय कमर्शियल वाहनों की बढ़ती मांग ने कंपनी की कुल ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Tata Motors Commercial Vehicle Sales Report अगस्त 2026: प्रमुख हाईलाइट्स

  • कुल कमर्शियल वाहन बिक्री: 44,411 यूनिट्स
  • कुल घरेलू CV बिक्री: 36,619 कमर्शियल वाहन बिके
  • घरेलू बाजार में वृद्धि: 33% की मजबूत बढ़ोतरी
  • कुल CV बिक्री वृद्धि: 49% का जोरदार उछाल
  • सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट: अंतरराष्ट्रीय निर्यात सेगमेंट में 227% की ऐतिहासिक वृद्धि (7,792 यूनिट्स)
  • HCV Trucks बिक्री में वृद्धि: 42% बढ़कर 10,612 यूनिट्स
  • SCV Cargo & Pickup सेगमेंट में वृद्धि: 34% बढ़कर 14,447 यूनिट्स
  • Passenger Carrier सेगमेंट में वृद्धि: 31% बढ़कर 4,701 यूनिट्स
  • ILMCV Trucks बिक्री में वृद्धि: 20% की बढ़त के साथ 6,859 यूनिट्स।
Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें