राकेश खंडेलवाल

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट 2024 : दिसंबर में 33875 यूनिट की बिक्री

Truck Junction Google News
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट 2024 : दिसंबर में 33875 यूनिट की बिक्री
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें दिसंबर 2024 में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा

देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33875 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल दिसंबर 2023 में 34,180 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस मामूली गिरावट के बावजूद ब्रांड ने पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट में 35 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल की है। यह सेगमेंट दिसंबर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा है। वहीं, कंपनी को भारी वाणिज्यिक वाहन (HCV) की बिक्री में 15 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने अपनी घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री में 1.00% की मामूली कमी का खुलासा किया। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में घरेलू स्तर पर 32,369 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2023 में बेची गई 32,668 यूनिट से कम है।

आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन सेल्स दिसंबर 2024 का सेगमेंट वाइज विश्लेषण करें।

दिसंबर 2024 के लिए श्रेणीवार टाटा मोटर्स ट्रक बिक्री रिपोर्ट

नीचे टेबल में विभिन्न वाहन श्रेणियों में टाटा मोटर्स के बिक्री प्रदर्शन का विस्तृत विवरण दिया गया है।

सेगमेंट दिसंबर 2024 दिसंबर 2023 परिवर्तन (% में)
एचसीवी (HCV) 9,520 11,199 -15%
आईएलएमसीवी (ILMCV) 5,687 5,675 0.00%
पैसेंजर कैरियर्स 4,144 3,060 35.00%
एससीवी कार्गो एंड पिकअप 13,018 12,734 2.00%
कुल घरेलू बिक्री 32,369 32,668 -1.00%
सीवी निर्यात 1,506 1,512  
कुल सीवी बिक्री 33,875 34,180 -1.00%

एचसीवी (भारी वाणिज्यिक वाहन)

हेवी कमर्शियल वाहन (एचसीवी) सेगमेंट की बिक्री में 15 प्रतिशत की कमी देखी गई है। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2024 में 9,520 एचसीवी यूनिट बेचीं, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 11,199 यूनिट था। 

आईएलएमसीवी (इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम वाणिज्यिक वाहन)

आईएलएमसीवी (ILMCV) सेगमेंट की बिक्री करीब-करीब समान रही है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 5687 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में 5,675 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार मात्र 12 यूनिट अधिक बिकी है।

पैसेंजर कैरियर्स :

पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट ने इस बार भी अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए 35 % की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2023 में बिक्री 3,060 यूनिट से बढ़कर दिसंबर 2024 में 4,144 यूनिट हो गई। 

एससीवी कार्गो और पिकअप :

टाटा मोटर्स ने एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट में अपनी पकड़ बरकरार रखी है। बिक्री में 2.00% की ग्रोथ के साथ ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 13,018 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2023 में 12,734 यूनिट थी।

सीवी निर्यात

दिसंबर 2024 की अवधि के दौरान कमर्शियल वाहनों का निर्यात भी स्थिर रहा है। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2024 में 1,506 यूनिट्स की बिक्री की जबकि 2023 में 1,512 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स की दिसंबर 2024 की कुल बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं टाटा मोटर्स के पैसेंजर कैरियर्स और एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट में वृद्धि देखी गई, जो ब्रांड की ताकत और बाजार अनुकूलनशीलता को प्रदर्शित करती है।

देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
बेतिया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शिवहर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गोपालगंज
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सीतामढ़ी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिवान
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मुजफ्फरपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*