राकेश खंडेलवाल

टाटा मोटर्स ने भारत में 7–55 टन सेगमेंट में 17 नए ICE और इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किए

Truck Junction Google News
टाटा मोटर्स ने भारत में 7–55 टन सेगमेंट में 17 नए ICE और इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किए
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

New Tata Azura सीरीज, अपग्रेडेड Signa-Prima रेंज और Tata Trucks.ev इलेक्ट्रिक ट्रक पेश

भारत की अग्रणी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने साल 2026 की शुरुआत में भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम, हॉल नंबर-1 में आयोजित भव्य इवेंट के दौरान ट्रकों की अपनी अब तक की सबसे बड़ी और व्यापक रेंज पेश की है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस मेगा लॉन्च इवेंट में टाटा मोटर्स ने अपने सबसे बड़े पोर्टफोलियो रिफ्रेश के तहत 7 से 55 टन सेगमेंट में कुल 17 नए ट्रक लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इस लाइनअप में डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों प्लेटफॉर्म शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह हाल के वर्षों का सबसे व्यापक अपग्रेड है, जिसमें सेफ्टी, परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी पर खास फोकस किया गया है।

यह लॉन्चिंग सिर्फ टाटा मोटर्स के लिए ही नहीं, बल्कि आयरन सिटी जमशेदपुर के लिए भी गर्व की बात है। खास बात यह है कि लॉन्च किए गए 17 ट्रकों में से 10 प्रमुख मॉडल का निर्माण जमशेदपुर प्लांट में ही किया गया है, जो शहर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और औद्योगिक मजबूती को दर्शाता है।

जानिए टाटा मोटर्स ने क्या-क्या नया लॉन्च किया?

इस बड़े ट्रक लॉन्च इंडिया इवेंट में टाटा मोटर्स ने अपने ट्रक पोर्टफोलियो को पूरी तरह रिफ्रेश करते हुए कई नई और अपग्रेडेड रेंज पेश की हैं। कंपनी ने सबसे पहले बिल्कुल नई टाटा अजुरा सीरीज (Tata Azura Series) लॉन्च की है, जो मीडियम ड्यूटी सेगमेंट के लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने अपने लोकप्रिय प्राइमा (Prima), सिग्ना (Signa) और अल्ट्रा (Ultra) प्लेटफॉर्म को भी पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अपग्रेड किया है।

साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए नई Tata Trucks.ev रेंज भी पेश की है, जो आधुनिक I-MOEV प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह नया आर्किटेक्चर फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेहतर रेंज, ज्यादा एफिशिएंसी और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट सुनिश्चित करता है।

कुल मिलाकर टाटा मोटर्स का यह नया पोर्टफोलियो 7 से 55 टन कैटेगरी को पूरी तरह कवर करता है, जिससे हर तरह की लॉजिस्टिक्स जरूरत के लिए अब कंपनी के पास एक उपयुक्त ट्रक विकल्प मौजूद है।

भारत मंडपम में लॉन्च टाटा मोटर्स ट्रक लाइन-अप

मॉडल का नाम

सेगमेंट

GVW / GCW

पावर / मोटर

मुख्य खासियत

सिग्ना 5532.S 4x2

ट्रैक्टर

55,000 GCW

320 HP

लॉन्ग-हॉल ट्रांसपोर्ट के लिए

सिग्ना 4932.T

रिगिड

49,000 GVW

320 HP

मल्टीपल डेक लंबाई

सिग्ना 4425.T

रिगिड

42,000 GVW

250 HP

8 और 9-स्पीड गियरबॉक्स

सिग्ना 3725.T

रिगिड

25,000 GVW

290 HP

हाई पावर रिगिड ट्रक

सिग्ना 3023.T

रिगिड

30,000 GVW

230 HP

मीडियम-ड्यूटी फोकस

सिग्ना 5532.S 6x2

ट्रैक्टर

55,000 GCW

320 HP

बेहतर लोड डिस्ट्रीब्यूशन

प्राइमा 5532.S ADAS

ट्रैक्टर

55,000 GCW

320 HP

ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी

अल्ट्रा T.19

ICV

19,000 GVW

180 HP

हाई पेलोड

अजुरा 710

LCV

7,490 GVW

99 HP

लास्ट-माइल डिलीवरी

अजुरा 1918

ICV

18,500 GVW

168 HP

लॉन्ग बॉडी ऑप्शन

अजुरा 1212

LCV

11,990 GVW

123 HP

सिटी ट्रांसपोर्ट

अल्ट्रा E.7

इलेक्ट्रिक

7,490 GVW

PMSM मोटर

अर्बन EV

अल्ट्रा E.9

इलेक्ट्रिक

9,300 GVW

PMSM मोटर

ज्यादा रेंज

अल्ट्रा E.12

इलेक्ट्रिक

11,990 GVW

PMSM मोटर

6.3 टन तक पेलोड

प्राइमा E.28K

इलेक्ट्रिक

28,000 GVW

HV मोटर

हेवी इलेक्ट्रिक ट्रक

प्राइमा E.55S

इलेक्ट्रिक

55,000 GVW

470 kW

लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

EV ट्रक्स की पूरी डिटेल

टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक ट्रक पोर्टफोलियो को Tata Trucks.ev ब्रांड के तहत पेश किया है, जो भारत में इलेक्ट्रिक ट्रक इंडिया (Electric Truck India) सेगमेंट को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। इस नई EV रेंज को अलग-अलग उपयोग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस लाइनअप में सबसे पहले Ultra EV लाइट ट्रक्स शामिल हैं, जो खासतौर पर अर्बन और रीजनल डिलीवरी के लिए तैयार किए गए हैं। ये ट्रक ई-कॉमर्स और FMCG जैसे सेगमेंट में तेज, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल डिलीवरी के लिए बेहद उपयुक्त हैं।

इसके अलावा Prima E.55S इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर को हेवी-ड्यूटी लॉजिस्टिक्स और लॉन्ग हॉल ट्रांसपोर्ट के लिए लॉन्च किया गया है। यह ट्रक लंबी दूरी पर भारी माल ढोने की जरूरतों को पूरा करता है और ऑपरेटर्स के लिए बेहतर एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है।

वहीं, Prima E.28K टिपर को माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए डिजाइन किया गया है, जहां भारी लोड और कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है।

कुल मिलाकर, टाटा मोटर्स का यह EV पोर्टफोलियो 7 से 55 टन सेगमेंट को पूरी तरह कवर करता है, जिससे शहरी डिलीवरी से लेकर हेवी इंडस्ट्रियल ऑपरेशन तक हर जरूरत के लिए इलेक्ट्रिक ट्रक उपलब्ध हो सकेगा।

यूरोपियन स्टैंडर्ड वाले सेफ्टी फीचर्स से लैस

टाटा मोटर्स की नई ट्रक रेंज को Euro Crash Norms (ECE R29-03) के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसका मतलब है कि इन ट्रकों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेफ्टी दी गई है।

इन ट्रकों में फ्रंटल इम्पैक्ट, साइड इम्पैक्ट और रोलओवर से सुरक्षा के लिए मजबूत केबिन स्ट्रक्चर दिया गया है। इसके साथ ही इनमें 23 तरह के एडवांस एक्टिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें Adaptive Cruise Control और Lane Departure Warning System जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन तकनीकों से ऑन-रोड सेफ्टी में बड़ा सुधार होगा और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

टाटा मोटर्स का ऑफिशियल स्टेटमेंट

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस हेड गिरीश वाघ ने कहा कि भारत का ट्रकिंग सेक्टर तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे प्रोग्रेसिव सरकारी नीतियां, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित, स्वच्छ व अधिक एफिशिएंट लॉजिस्टिक्स की बढ़ती मांग अहम कारण हैं।

गिरीश वाघ के मुताबिक, कंपनी इस बड़े पोर्टफोलियो रिफ्रेश के जरिए इनोवेशन और लोकलाइजेशन पर खास फोकस कर रही है। इसके तहत नई Tata Azura series, हाई एफिशिएंसी पावरट्रेन, एडवांस Tata EV trucks और यूरोपियन सेफ्टी स्टैंडर्ड वाले मजबूत केबिन पेश किए गए हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा सुरक्षा मिल सके।

टाटा अजुरा सीरीज की खासियत

नई टाटा अजुरा सीरीज को खासतौर पर मीडियम ड्यूटी सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है। इसमें नया 3.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो बेस्ट-इन-क्लास परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का दावा करता है।

यह सीरीज 7 से 19 टन सेगमेंट में उपलब्ध होगी और इसे कई तरह के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ई-कॉमर्स डिलीवरी, FMCG डिस्ट्रीब्यूशन, कंस्ट्रक्शन मटीरियल ट्रांसपोर्ट, एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर शामिल हैं।

फ्लीट ओनर्स के लिए फायदे

टाटा मोटर्स का दावा है कि नए अपग्रेड से ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट ओनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, अब ट्रक 1.8 टन तक ज्यादा लोड उठा सकते हैं, जिससे प्रति ट्रिप कमाई बढ़ेगी।

इसके अलावा इंजन और ड्राइवट्रेन में किए गए सुधार से 7% तक फ्यूल खपत कम होगी, जिससे रनिंग कॉस्ट घटेगी। मेंटेनेंस खर्च भी पहले से कम होगा और ओवरऑल प्रॉफिट मार्जिन में बढ़ोतरी होगी। यानी ट्रांसपोर्टर्स के लिए यह पैकेज ज्यादा कमाई और कम खर्च का फॉर्मूला साबित हो सकता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डिब्रूगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिराप
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चराइडियो
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*