भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने जीरो एमिशन फ्रेट ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर ‘Prima E.55S’ की डिलीवरी BillionE Mobility को शुरू कर दी है। साथ ही कंपनी को 250 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर्स का ऑर्डर भी मिला है।
यह पहल भारत के प्रमुख फ्रेट कॉरिडोर पर भारी-भरकम माल (स्टील, सीमेंट, औद्योगिक सामान) की ढुलाई को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
यहां आपको बता दें कि टाटा प्राइमा E.55S अपनी दमदार रेंज के लिए प्रसिद्ध है। इसमें एक बार फुल चार्ज होने पर 350 किमी की रेंज मिलती है। वहीं यह वाहन भारत की सबसे बड़ी 450 kWh बैटरी पैक से लैस है।
टाटा मोटर्स ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक समारोह के दौरान Prima E.55S का पहला बैच BillionE Mobility को सौंप दिया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के एमडी और सीईओ श्री गिरीश वाघ, BillionE Mobility और ChargeZone के फाउंडर श्री कार्तिकेय हरियाणी, और टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस हेड ट्रक्स श्री राजेश कौल समेत दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि टाटा मोटर्स को 250 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक प्राइम मूवर्स का ऑर्डर मिला है। इन सभी वाहनों की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
BillionE Mobility के फांउंडर कार्तिकेय हरियाणी के अनुसार, “हमारा फोकस इंटर-सिटी फ्रेट ऑपरेशन्स के लिए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन सॉल्यूशंस बनाने पर है। टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी से हम अगले 6 से 18 महीनों में 1,500 हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।”
टाटा प्राइमा ई.55एस टाटा मोटर्स के Tata Trucks.EV रेंज का हिस्सा है और यह उन्नत i-MoEV इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर भारतीय परिचालन स्थितियों – ड्यूटी साइकिल, अपटाइम, एनर्जी एफिशिएंसी और टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) – को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
|
फीचर |
विवरण |
|
बैटरी क्षमता |
450 kWh (भारत की सबसे बड़ी इन-क्लास बैटरी) |
|
रेंज |
सिंगल चार्ज में 350 किमी तक |
|
ड्राइवट्रेन |
फुल-इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन + इंटीग्रेटेड e-एक्सल |
|
ट्रांसमिशन |
3-स्पीड ऑटो शिफ्ट |
|
चार्जिंग |
ड्यूल-गन फास्ट चार्जिंग |
|
रेजेनरेटिव ब्रेकिंग |
हां |
|
सेफ्टी सिस्टम |
DMS, LDW, TPMS, EBS, क्रूज़ कंट्रोल, वैकल्पिक ADAS |
|
केबिन |
प्रीमियम प्राइम कैबिन – ड्राइवर आराम और प्रोडक्टिविटी के लिए |
राजेश कौल, वाइस प्रेसिडेंट – ट्रक्स, टाटा मोटर्स के अनुसार, Prima E.55S में भारत का पहला हाई-परफॉर्मेंस e-एक्सल, एक उन्नत बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और ड्यूल चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। ये सभी तकनीकें मिलकर ट्रक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती हैं, वाहन का अधिकतम अपटाइम (चालू स्थिति) सुनिश्चित करती हैं, और ऑपरेटिंग लागत को काफी हद तक कम कर देती हैं। नतीजतन, ग्राहकों को तेज पेबैक (लागत वसूली) मिलती है, जो इलेक्ट्रिक ट्रकिंग को व्यवसायिक रूप से अधिक फायदेमंद बनाता है।
टाटा Prima E.55S ट्रकों को चरणबद्ध तरीके से निम्नलिखित राज्यों के प्रमुख फ्रेट कॉरिडोर पर तैनात किया जाएगा:
इन वाहनों का उपयोग स्टील, सीमेंट और अन्य औद्योगिक सामानों की लंबी दूरी की ढुलाई के लिए किया जाएगा।
BillionE Mobility साल 2024 से परिचालन में है और अब तक 125+ ईवी ट्रकों के बेड़े के साथ 30 लाख किलोमीटर (3 मिलियन क्लीन एनर्जी किमी) पूरे कर चुकी है। कंपनी का अपना टेक-ड्रिवेन फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड EV चार्जिंग क्षमता है।
BillionE Mobility का लक्ष्य आने वाले 6 से 18 महीनों में 1,500 हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क पर उतारना है, जिससे भारतीय कॉरपोरेट्स को अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
टाटा मोटर्स सिर्फ बैटरी इलेक्ट्रिक तक सीमित नहीं है। कंपनी निम्नलिखित टेक्नोलॉजीज़ पर मोबिलिटी सॉल्यूशंस विकसित कर रही है:
कंपनी के पास स्मॉल कमर्शियल व्हीकल से लेकर भारी ट्रक, बसें और वैन तक का विस्तृत पोर्टफोलियो है। इसके साथ ही Sampoorna Seva 2.0 के तहत वाहन के पूरे जीवनचक्र में सर्विस और 3,200 से अधिक टचपॉइंट्स का नेटवर्क उपलब्ध है।
टाटा मोटर्स द्वारा Prima E.55S की डिलीवरी शुरू करना और 250 अतिरिक्त यूनिट्स का ऑर्डर मिलना साफ संकेत है कि भारत में हेवी-ड्यूटी जीरो-एमिशन ट्रकिंग अब सिर्फ भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज की वास्तविकता है। चाहे बैटरी तकनीक हो, सेफ्टी फीचर्स हों, या फिर वाहन की रेंज टाटा Prima E.55S हर मामले में भारतीय लॉजिस्टिक्स उद्योग को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है।
☞ फेसबुक - https://bit.ly/TruckFB
☞ इंस्टाग्राम - https://bit.ly/TruckInsta
☞ यूट्यूब - https://bit.ly/TruckY