Posted On : 03 February, 2023
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वाणिज्यिक वाहन निर्मित करने वाली बड़ी कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपने जनवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। आप को बता दें टाटा कंपनी कमर्शियल व्हीकल के लगभग सभी सेगमेंट में वाहनों को निर्मित करती है। कंपनी के एलसीवी, एससीवी, आईसीवी और एम एंड एचसीवी सेगमेंट में कई प्रोडक्ट्स है। कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार भारत में टाटा मोटर्स ने जनवरी 2022 में 31,708 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि जनवरी 2023 में कंपनी 31,694 व्हीकल ही बेच पाई आई है, जो लगभग एक समान ही है।
आकड़ो में टाटा मोटर्स की जनवरी 2023 की बिक्री
एम एंड एचसीवी यानी मध्यम और भारी वाणिज्यिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी को काफी बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी द्वारा जारी किए गए आकड़ो के अनुसार, जनवरी 2023 में कंपनी ने 24% की वृद्धि के साथ 10,736 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि 2022 के इसी महीने में कंपनी इस सेगमेंट में 8,660 यूनिट्स ही बेच पाई थी।
इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल ( Light Commercial Vehicles) सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। जनवरी 2023 की घरेलू बिक्री में -27% की कमी दर्ज कर 4,013 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 5,526 यूनिट्स बेचे थे।
जारी की गई सेल्स रिपोर्ट अनुसार, टाटा मोटर्स ने जनवरी में सबसे ज्यादा वृद्धि पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में दर्ज की है। कंपनी ने इस सेगमेंट में जनवरी 2023 में 68% की ग्रोथ के साथ 2,851 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी 1,693 यूनिट्स ही बेच पाई थी।
स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट में कंपनी को गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2023 में इस सेगमेंट की बिक्री में -11% की गिरावट के साथ 14,094 यूनिट्स ही बेचे गए है। जबकि जनवरी 2022 में 15,829 यूनिट्स सेल किए गए थे।
टाटा मोटर्स द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने निर्यात बिक्री में -69% की गिरावट का सामना किया है। जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स ने 3,560 व्हीकल्स की निर्यात बिक्री की थी, जबकि जनवरी 2023 में 1,086 यूनिट्स ही कंपनी बेच पाई है।
टाटा मोटर्स की घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर कंपनी ने 32,780 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल बिक्री में 35,268 यूनिट्स व्हीकल बेचे थे। कंपनी को इस साल कुल बिक्री में 7% की गिरावट का सामना करना पड़ा है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT