Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
01 Sep 2022
Automobile

टाटा ACE गोल्ड, इंट्रा V-30 और योद्धा के नए वर्जन जल्दी लांच होंगे

By News Date 01 Sep 2022

टाटा ACE गोल्ड, इंट्रा V-30 और योद्धा के नए वर्जन जल्दी लांच होंगे

टाटा मोटर्स की त्यौहारी सीजन पर नजर, उपभोक्ताओं को होगा फायदा

भारत की शीर्ष कमर्शियल व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स की नजर अब आने वाले त्यौहारी सीजन पर है। कंपनी जल्द ही अपने लोकप्रिय पिकअप ट्रक ACE गोल्ड, इंट्रा v-30 और योद्धा के फेसलिफ्ट वर्जन लांच करेगी। इसके पीछे टाटा पिकअप का मजबूत प्रदर्शन, अधिक लोडिंग क्षमता, आसान मेंटीनेंस, मरम्मत और ग्राहकों का इसमें अटूट भरोसा आदि कई विशेषताएं शामिल हैं। कंपनी आगामी दिनों में अपने लोकप्रिय पिकअप को और बेहतर बनाने की प्लानिंग भी कर सकती है। वर्तमान में टाटा की पिकअप खरीदने वाले ग्राहक सामान्य तौर पर इस वाहन की चलने की लागत, परफोर्मेंस जैसी चीजों पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। यदि टाटा मोटर्स इन वाहनों में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करती है तो यह ग्राहकों के लिए एक बोनस के समान होगा। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा मोटर्स की त्यौहारी सीजन की संभावित  प्लानिंग के बारे में  जानकारी दी जा रही है।

टाटा की नई पिकअप में ये हो  सकते हैं एक्स्ट्रा  फीचर्स

टाटा के नये जमाने के पिकअप ट्रक में कंपनी कई स्पेशल फीचर्स शामिल कर सकती है। इनमें एलईडी लाइट्स के साथ नया हैंडलैंप डिजायन ग्राहकों को मिल सकता है। इसके अलावा नये एलईडी हैंडलैंप अधिक प्रकाश वाले होंगे। वहीं फ्रंट ग्रिल और बंपर में भी कुछ बदलाव लाए जा सकते हैं। स्पोर्टी लुक और फील के लिए टाटा पिकअप में फ्रंट में क्रोम स्ट्रिप्स शामिल किए जा सकते हैं। टाटा योद्धा पिकअप वाहन में पेश किए गए Decals को भी अपडेट किया जा सकता है। अंदर से टाटा  मोटर्स समग्र अनुभव को यात्री वाहन के करीब लाने पर ध्यान दिया जाएगा। यही नहीं नये जमाने के पिकअप को एक अपडेट डैशबोर्ड, कम्फर्ट सीट्स एवं नई रेंज के क्रिएचर कंफर्ट मिल सकते हैं। हालांकि टाटा अपडेट के साथ ओवरबोर्ड नहीं जाना चाहेगा, इससे कीमत में वृद्धि करनी पड़ेगी।

बिक्री वृद्धि के तहत टाटा ग्रुप दे सकता है त्यौहारी ऑफर

जो लोग टाटा की नई पिकअप खरीदना चाहते हैं उन्हे कुछ दिन और इंतजार करने पर संभावित त्योहारी ऑफर का फायदा मिल सकता है। ऑटो मार्केट में ऐसी चर्चा है कि टाटा मोटर्स कंपनी अपने नये जमाने की पिकअप ऐस गोल्ड, इंट्रा वी-30 और योद्धा की बिक्री को ग्राहकों के लिए स्वीट बनाने के लिए टाटा विशेष उत्सव छूट, त्योहारी ऑफर की पेशकश कर सकती है। इस तरह की छूट और ऑफर में 100 प्रतिशत फाइनेंस का ऑप्शन, एक साल का मुफ्त मोटर बीमा एवं कम ईएमआई के साथ लंबी अवधि के लिए लोन की सुविधा हो सकती हैं।

नई पिकअप के बेहतर प्रदर्शन में अपडेट की जरूरत कम

कंपनी सूत्रों की मानें तो कि टाटा की जो नई पिकअप ऐस गोल्ड, इंट्रा वी-30 और योद्धा हैं, इनके प्रदर्शन में खास अपडेट की जरूरत फिलहाल नहीं है। इनका प्रदर्शन पहले ही उच्च क्वालिटी का है। इसके साथ ही ये वाहन ईंधन की बचत करने में श्रेष्ठ माने जाते हैं। इसके अलावा अधिक लोडिंग और रोजाना की चलने की शक्ति इन वाहनों में पहले से ही है। उदाहरण के लिए टाटा इंट्रा वी 10 एक 79 8 सीसी मोटर द्वारा संचालित है। यह 44 एचपी की पावर में है।  इसमें 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट होता है। इसी तरह टाटा इंट्रा वी- 30 1.5 लीटर मोटर से संचालित है। इसमें 70 एचपी की पावर है। यह ट्रक 140 एनएम टार्क बनाता है। इसमें 37 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी है। इसकी अधिकतम गति 60 केएम प्रति घंटा है। इसी तरह टाटा की एक और नई पिकअप गाडी टाटा योद्धा 2.2 लीटर मोटर के साथ आती है। यह 70 एचपी की पावर के साथ 140 एनएम की टार्क उत्पन्न कर सकती है। यह पिकअप 4x4 और 4x2 इन दोनो कॉन्फिगरेशन में आती है। इसमें क्रू केबिन वेरिएंट भी है।

टाटा की लोकप्रिय पिकअप के फीचर्स और कीमत

यहां टाटा मोटर्स की लोकप्रिय पिकअप टाटा ऐस गोल्ड, टाटा इंट्रा वी -30 और टाटा योद्धा के मुख्य फीचर्स एवं इनकी कीमत के बारे  में सामान्य जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार है-:

टाटा ऐस गोल्ड

कीमत     3.99 लाख से 6.35 लाख रुपये तक
पावर 19 एचपी
जीवीडब्ल्यू 1675 KG
इंजन क्षमता  700 सीसी
फ्यूल टैंक  30 लीटर
माइलेज 22 केएम
पेलोड क्षमता  750 KG


टाटा इंट्रा वी 30

 

कीमत     7.30 से 7.62 लाख रुपये
पावर 70 एचपी
जीवीडब्ल्यू 2565 KG
माइलेज 17.6 केएम
इंजन क्षमता 1496 सीसी
फ्यूल टैंक 35 लीटर
पेलोड क्षमता  1300 KG


टाटा योद्धा पिकअप

कीमत     8.17 लाख से 8.87 लाख रुपये
पावर 100 एचपी
जीवीडब्ल्यू 3490 KG
माइलेज 17.6 केएम
इंजन क्षमता 2956 सीसी
फ्यूल टैंक 45/ 65 लीटर
पेलोड क्षमता  1250 KG

टाटा मोटर्स के वाहनों की मुख्य विशेषताएं

टाटा मोटर्स अपनी हाई क्वालिटी और ग्राहकों की संतुष्टि के लिए जाना जाता है। इसके वाहनों की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं :

  • टाटा मोटर्स के वाहन अधिक टिकाऊ और गतिशीलता समाधान के साथ आते हैं।
  • ये वाहन ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हैं।
  • टाटा के वाहन अत्यधिक कुशल और बाधा रहित कार्य करने में सक्षम होते हैं।
  • ये वाहन बेहतरीन गुणवत्ता के साथ आते हैं।
     

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us