Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर : 180 HP शक्ति के साथ दमदार टिपर

Truck Junction Google News
टाटा सिग्ना 1918.K टिपर : 180 HP शक्ति के साथ दमदार टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की संपूर्ण जानकारी 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में हमेशा ही टिपर्स की डिमांड बनी रहती है, क्योंकि टिपर का इस्तेमाल सड़क, बांध, बिजली जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए किया जाता है। इसके अलावा टिपर्स का उपयोग भारी पत्थर, मिट्टी,  रेत, कोयला और गिटि्टयां समेत कई भारी वस्तुओं के ट्रांसपोर्ट के लिए होता है। साथ ही इन्हें चट्टानों को खाली करने के लिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है, क्योंकि इन्हें ऐसी ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भारी लोड के साथ चलने के लिए निर्मित किया जाता है। भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई टिपर हैं, लेकिन यदि हम अधिक मजबूती और ज्यादा माइलेज वाले टिपर की बात करें तो इसमें टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। टाटा मोटर्स का ये टिपर 6 चक्के में आता है और इसका जीवीडब्ल्यू 18.5 टन है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के स्पेसिफिकेशन्स

टाटा मोटर्स के इस टिपर में 6 सिलेंडर वाला Tata 5.0L Turbotronn BS6 इंजन आता है, जो 180 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इस टिपर की अधिकतम टॉर्क 700 NM है, जो इसे कई प्रकार के कठिन कार्यों के लिए पर्याप्त बनाती है। टाटा के इस टिपर में आपको 3.5 से 4.5 KMPL का माइलेज देखने को मिल जाता है। टाटा सिग्ना 1918.K टिपर 18500 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू में आता है और इसमें आपको काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी भी देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस टिपर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है, जो सिंगल रिफ्यूलिंग में आपको एक लंबे सफर का आनंद देती है। टाटा ने अपने इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी है।

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की बनावट

इस पॉपुलर टाटा सिग्ना टिपर को कंपनी ने काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे देखते ही खरीदने का मन बना लेते हैं। कंपनी के इस टिपर को काफी मजबूती से तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड देखने को मिलती है, जिसमें डबल वाइपर लगे होते हैं। टाटा सिग्ना 1918.K टिपर को 3580/3225 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसके फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। टाटा के 6 चक्का टिपर में 295/95 D20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। इसके अलावा कंपनी के इस टिपर में आरामदायक और अधिक स्पेस वाला सिग्ना केबिन आता है। इसमें आपको ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है।

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के फीचर्स

भारत के इस लोकप्रिय टिपर के यदि हम फीचर्स की बात करें, तो इस टिपर में Tilt & Telescopic स्टीयरिंग देखने को मिलता है जो बेहतर ड्राइविंग कम्फर्ट प्रदान करता है। इस टिपर में G750 DD with PTO, 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स आते हैं। टाटा के इस टिपर में Forged I beam Reverse Elliot type - Drop beam फ्रंट एक्सल और Single reduction, extra heavy duty, hypoid gears, fully floating axle shafts with Differential Lock रियर एक्सल आता है। इस टिपर में 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction क्लच दिया गया है। इसके अलावा टाटा के इस टिपर में 2 Mode Fuel Economy Switch, New Generation Telematics, Frond Blind Sport Mirror और iCGT ब्रेक्स जैसे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। टाटा सिग्ना 1918.K टिपर को Semi Elliptical Leaf Spring/parabolic Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Semi Elliptical Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का प्राइस

टाटा अपने ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधा का भी खास ख्याल रखती आई है। कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह ही इस टिपर का प्राइस भी किफायती रखा है। Tata Motors ने अपने इस टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की एक्स शोरूम कीमत 33.43 लाख से 37.43 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस टिपर को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के वेरिएंट और कीमत

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा सिग्ना 1918.K 3580/10.5m3 बॉक्स 18600 ₹ 33.43 - 37.43 लाख
टाटा सिग्ना 1918.K 3225/4.5m3 बॉक्स 18600 ₹ 26.35 - 29.94 लाख

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की कीमत क्या है?
Ans टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का प्राइस 33.43 लाख से 37.43 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2 टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का माइलेज क्या है?
Ans इस टाटा सिग्ना टिपर का माइलेज 3.5 से 4.5 kmpl है।

Q.3 टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans कंपनी के इस टिपर का जीवीडब्ल्यू 18500 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की फ्यूल टैंक क्षमता क्या है?
Ans टाटा मोटर्स के इस टिपर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है।

Q.5 टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा सिग्ना 1918.K टिपर को 3580/3225 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
श्योपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
टोंक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
करौली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोटा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बरन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*