Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा सिग्ना 1918.K : पावरफुल परफॉर्मेंस वाला शक्तिशाली टिपर

Truck Junction Google News
टाटा सिग्ना 1918.K : पावरफुल परफॉर्मेंस वाला शक्तिशाली टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स सहित पूरी जानकारी

भारतीय ट्रक व्यवसाय में टिपर्स का उपयोग अक्सर निर्माण एवं खनन सामग्री ट्रांसपोर्टेशन के लिए नियमित तरीके से होता रहता है। यह एक अच्छी कमाई वाला मजबूत कमर्शियल व्हीकल है। टिपर खरीद कर आप अपने ट्रक व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।  इससे आपको पहले से दोगुना कमाई होने लगेगी। इसके लिए आपको अधिक  विश्वसनीय और गुणवत्ता प्रदान करने वाला टिपर ही खरीदना ज्यादा प्रोफिटेबल साबित होगा। टाटा मोटर्स भारत की नंबर वन कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी है। इसके ट्रक सभी केटेगिरी में उपलब्ध होते हैं। इसके द्वारा निर्मित टिपर भी असाधारण गुणवत्ता के साथ आते हैं। इनमें टाटा सिग्ना 1918.K एक शानदार टिपर है। यह टिपर 18,500 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। 6 चक्के का यह टिपर एचसीवी सेगमेंट में शामिल है। यह टिपर 180 एचपी पावर के साथ आता है। शानदार माइलेज और ज्यादा पेलोड केपेसिटी के साथ यह एक शक्तिशाली टिपर है। यहां ट्रक जंक्शन की इसे पोस्ट में आपको टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की स्पेसिफिकेशंस, इसके फीचर्स, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।  

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

गजब इंजन क्षमता

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का इंजन 5.0 लीटर टर्बोट्रॉन्, बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का इंजन है। यह काफी दमदार है। इसमें गजब की इंजन क्षमता है जो 5005 cc की है। इसका इंजन 700 nm टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह बाधारहित काम करता है।

इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के मुख्य स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-:

  • यह टिपर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है और तकनीकी समाधानों के साथ पेश किया गया है।
  • टाटा सिग्ना 1918.K टिपर 3.5 से 4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है।
  • इसमें 300 लीटर फ्यूल केपेसिटी के साथ ईंधन टैंक आता है।
  • यह टिपर 3560 mm व्हीलबेस के साथ आता है।
  • इसमें 295/ 95 डी 20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं।
  • इसका केबिन बॉडी ऑप्शन में कंफर्टेबल एंड स्पेसियस सिग्ना केबिन के रूप में है।
  • टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की अधिकतम स्पीड 80 KMPH है।
  • यह टिपर बेहतर डिजायन और मजबूत लोड बॉडी के साथ आता है।

ट्रांसमिशन

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर में जी 750 डीडी विद पीटीओ ट्रांसमिशन है वहीं 380 mm डाया पुश टाइप सिंगल प्लेट ड्राइ फ्रक्शन क्लच भी देखने को मिलता है।

ब्रेक और सस्पेंशन

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर में पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसमें फ्रंट सस्पेंशन एलिपिटिकल लीफ सि्प्रंग / पैराबोलिक लीफ सि्प्रंग रियर सेमी एलिपिटिकल  लीफ सि्प्रंग सस्पेंशन आता है।

वेल्यू फीचर्स

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर में कई वेल्यू फीचर्स आते हैं। इनमें 2 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, टिल एंड टेलीस्कोपिंग  स्टीयरिंग, फ्रंट ब्लाइंड स्पॉट मिरर, न्यू जनरेशन टेलीमेटिक्स, वर्टिकल एग्जास्ट एवं आईसीजीटी ब्रेक्स शामिल हैं।

कीमत अफोर्डेबल

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 33.43 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की उचित सुविधा एवं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। इसके बेहतर डिजायन, दमदार इंजन, शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को देखते हुए यह कीमत अफोर्डेबल ही कही जाएगी। इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में स्थानीय आरटीओ शुल्क एवं अन्य जरूरी टैक्स के कारण बदल जाती है।

वेरिएंटस्

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के दो वेरिएंट्स आते हैं। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा सिग्ना 1918.K 3580/10.5m3 Box 18600 ₹ 33.43 - 37.43 लाख
टाटा सिग्ना 1918.K 3225/4.5m3 Box 18600 ₹ 26.35 - 29.94 लाख

टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -

सवाल-1. टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- कंपनी के इस टिपर का जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है।

सवाल-2. टाटा सिग्ना 1918.K टिपर के इंजन की पावर क्या है?
जवाब- टाटा सिग्ना 1918.K टिपर 180 हॉर्स पावर वाले इंजन के साथ आता है।

सवाल-3. टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का व्हीलबेस बताएं?
जवाब- यह टिपर 3580/ 3225 mm व्हीलबेस में आता है।

सवाल- 4. टाटा सिग्ना 1918.K टिपर का माइलेज क्या है?
जवाब- यह टिपर 3.5 से 4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है।

सवाल-5. टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की प्राइस क्या है?
जवाब- टाटा सिग्ना 1918.K टिपर की एक्स  शोरूम कीमत 33.43 लाख रुपये रखी गई है।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
दक्षिणा कन्नड़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कासरगोड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शिवमोगा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चिक्कामगलुरु
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हसन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कारवार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*