Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
बुकिंग रद्द करने पर लगेगा जुर्माना, जानिए नए नियम मारुति सुजुकी और SMFG इंडिया क्रेडिट की साझेदारी से कमर्शियल वाहन फाइनेंसिंग होगी आसान ब्लू एनर्जी LNG ट्रकों का दमदार प्रदर्शन, 5 करोड़ किमी चलकर 14,000 टन CO₂ की बचत! महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत
Montra Electric Eviator
17 फरवरी 2023

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 : जानें, कौनसा है अधिक पावरफुल टिपर

By News Date 17 Feb 2023

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 : जानें, कौनसा है अधिक पावरफुल टिपर

टाटा सिग्ना 1923.K OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की संपूर्ण तुलना

भारत में कंस्ट्रक्शन, रोड कंस्ट्रक्शन, रिवर, कोयला, सैंड, मार्बल, लोहा और ईंटों की ढुलाई जैसे अनेक कार्यों के लिए टिपर का उपयोग किया जाता है। यदि आपको भी किसी पावरफुल टिपर की तलाश है जिसको आप अपने बिजनेस में शामिल कर सके, तो हमारा यह आर्टिकल आज आप ही के लिए है। आज हम देश के दो सबसे पॉपुलर टाटा सिग्ना 1923.के टिपर और अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर की तुलना करने जा रहे हैं। इन दोनों ही कंपनियों के ये टिपर आपको बेहतरीन माइलेज, जबरदस्त फीचर्स और काफी किफायती कीमत में देखने को मिल जाते हैं। चलिए जानें, टाटा सिग्ना 1923.के और अशोक लेलैंड 1920 4x2 में कौनसा है अधिक पावरफुल प्लस प्रॉफिटेबल टिपर...

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम टाटा और अशोक लेलैंड के इन दोनों टिपर के स्पेसिफिकेशन्स का कंपेयर करते हैं, तो टाटा सिग्ना 1923.के टिपर में 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 5.6 लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है जो 220 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 850 एनएम है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में 6 सिलेंडर और एच सीरीज सीआरएस विद iGen6 टेक्नोलॉजी के साथ 200 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 700 NM है। टाटा टिपर में 300 लीटर का फ्यूल टैंक आता है, वहीं अशोक लेलैंड टिपर में 220 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। दोनों ही टिपर आपको 18500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में देखने को मिल जाते हैं। टाटा के इस सिग्ना टिपर की पेलोड कैपेसिटी 10,000 किलोग्राम है। वहीं अशोक लेलैंड का ये टिपर 10,500 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है। टाटा और अशोक लेलैंड अपने इन टिपर्स के साथ 3.5 से 4.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करते हैं।

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर का बॉडी लुक

भारत के इन दो पॉपुलर टिपर्स के यदि हम बॉडी लुक का कंपेयर करें, तो देखने में ये दोनों ही टिपर एक जैसे लगते हैं। दोनों ही कंपनियों ने अपने इन टिपर्स का बेहतरीन लुक रखा है ताकि पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इन्हें पसंद कर लें। टाटा और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियों के इन टिपर्स के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। टाटा सिग्ना 1923.के टिपर को 3580 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर 3100 MM व्हीलबेस में आता है। ये दोनों ही टिपर आपको 6 चक्के में देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। टाटा मोटर्स का ये टिपर 295/95 D20 फ्रंट और रियर टायर में आता है। वहीं अशोक लेलैंड टिपर में 295/90R20 295/95D20 11x20 16PR 11R20 16PR फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। टाटा के इस टिपर में Adjustable ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए सीट्स दी गई है, वहीं अशोक लेलैंड टिपर Adjustable ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट में आता है।

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के फीचर्स

भारत के यदि हम इन दो बेस्ट टिपर के फीचर्स का कम्पेरिजन करें, तो टाटा सिग्ना 1923.के टिपर में Power स्टीयरिंग के साथ G950 DD 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर Hydraulic assisted power steering के साथ FGR 8.91 / 9.01, 6 Forward + 1 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में आता है। टाटा के इस टिपर में आपको 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction क्लच देखने को मिल जाता है। वहीं अशोक लेलैंड टिपर 380 mm dia single plate dry type with clutch booster क्लच के साथ आता है। इस टाटा टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ ICGT ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं अशोक लेलैंड टिपर पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only ब्रेक्स में आता है। टाटा सिग्ना 1923.के टिपर को Leaf springs फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf springs with helper springs रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर Semi-elliptic multi leaf, Optional – Parabolic फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptic multi leaf/Optional - Hybrid Suspension रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर का प्राइस

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियों अपने ग्राहको की सुविधा का खास ख्याल रखती आई है। दोनों ही कंपनियों के वाहन आपको भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम कीमत में देखने को मिल जाते हैं। Tata Motors ने अपने टाटा सिग्ना 1923.के टिपर की एक्स शोरूम कीमत 35.36 लाख से 36.36 लाख रुपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर का प्राइस 30.13 लाख से 32.18 Lakh रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद इनमें से किसी एक टिपर को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर के वेरिएंट और कीमत

टाटा सिग्ना 1923.के टिपर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा सिग्ना 1923.के कैब/3580 18500 ₹ 35.36 - 36.36 लाख 

 

अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर में आपको 6 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड 1920 4x2 कैब/3100 18500 ₹ 30.13 - 30.27 लाख 
अशोक लेलैंड 1920 4x2 कैब/3600 18500 ₹ 30.13 - 30.38 लाख
अशोक लेलैंड 1920 4x2 3100/6.5 m3 Box & Rock 18500 ₹ 30.13 - 30.46 लाख
अशोक लेलैंड 1920 4x2 3600/8.5 m3 Box & Rock 18500 ₹ 30.13 - 30.62 लाख
अशोक लेलैंड 1920 4x2 3600/10.5 m3 Box 18500 ₹ 30.13 - 30.80 लाख
अशोक लेलैंड 1920 4x2 3600/12 m3 Box 18500 ₹ 30.13 - 31.15 लाख

टाटा सिग्ना 1923.के VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1  टाटा सिग्ना 1923.के OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 में सस्ता टिपर कौनसा है?
Ans इन दो पॉपुलर व्हीकल्स में सबसे सस्ता अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 30.13 लाख से 32.18 लाख रुपये है।

Q.2  टाटा सिग्ना 1923.के OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 में अधिक माइलेज वाला टिपर कौनसा है?
Ans इन दोनों ही टिपर में आपको 3.5 से 4.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3  टाटा सिग्ना 1923.के OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 में अधिक पेलोड क्षमता वाला टिपर कौनसा है?
Ans इन दोनों टिपर्स में से अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड 1920 4x2 टिपर है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 10500 किलोग्राम है।

Q.4  टाटा सिग्ना 1923.के OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला टिपर कौनसा है?
Ans टाटा और अशोक लेलैंड के इन दोनों ही टिपर का 18500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

Q.5  टाटा सिग्ना 1923.के OR अशोक लेलैंड 1920 4x2 में बड़े व्हीलबेस वाला टिपर कौनसा है?
Ans इन पॉपुलर टिपर में से बड़े व्हीलबेस वाला टाटा सिग्ना 1923.के टिपर है, इसे 3580 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रकटिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks