टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके : 35 टन का शक्तिशाली टिपर

Truck Junction Google News
टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके : 35 टन का शक्तिशाली टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, 35 टन जीवीडब्ल्यू वाले इस टिपर की सभी खासियतें

क्या आप पहाड़ी इलाकों से खनन निर्माण सामग्री या इंडस्ट्रीज से जुड़ी भारी भरकम सामग्री का ट्रांसपोर्ट कर ज्यादा प्रोफिट कमाना चाहते हैं? यदि हां, तो आपको भारत के सबसे बड़े सीवी निर्माता ब्रांड टाटा मोटर्स के लेटेस्ट टिपर मॉडल टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर को अपने फ्लीट में शामिल करना  चाहिए । यह टिपर 35 टन जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। टाटा 12 चक्का टिपर एक शकि्तशाली व्हीकल है, इसका इंजन 249 एचपी पावर प्रदान करता है। वहीं यह शानदार माइलेज के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है। ईंधन की बचत करने और कुल प्रोफिट में अधिक वृदि्ध करने में इस टिपर का कोई मुकाबला नहीं है। टाटा हाउस से आने वाला यह टिपर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और हाई क्वालिटी के साथ निर्मित है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इस टिपर की स्पेसिफिकेशंस, कीमत, फीचर्स, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर में सबसे बेस्ट क्यों ?

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके सबसे बेस्ट टिपर है। इसमें जो स्पेसिफिकेशंस आते हैं वे अन्य टिपर्स में बहुत कम देखने को मिलते हैं। यहां इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-

  • इस टिपर का इंजन कमिंस, आईएसबीई 6.7 लीटर सीआरडीआई टीसीआईसी टेक्नोलॉजी  के साथ निर्मित है। इससे 950 एनएम टॉर्क जनरेट होता है। यह कई प्रकार के भारी कार्यों को आसानी से अंजाम दे सकता है।
  • इसका व्हीलबेस 5580 एमएम है।
  • टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर 2.5 से 3.5 kmpl तक की शानदार माइलेज प्रदान करता है।
  • इस टिपर के फ्यूल टैंक की केपेसिटी 300 लीटर है। 
  • टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर में 430 डाया पुश टाइप सिंगल प्लेट फ्रिक्शन आर्गेनिक लाइनिंग क्लच आती है जो इंजन के साथ जुड़ी है।
  • इस टिपर को फोज्र्ड आई बीम रिवर्स एलिएट टाइप बीएम – ड्रॉप बीम टाइप एक्सल के साथ डिजायन किया गया है।
  • इसमें सिंगल रिडक्शन, एक्स्ट्रा हैवी ड्यूटी, हाईपॉइड गियर्स और रिवर्स में अलग लॉक टाइप एक्सल के साथ पूरी तरह फ्लोटिंग एक्सल शॉफ्ट हैं।
  • इस टिपर में फ्रंट सस्पेंशन हैवी ड्यूटी पैराबोलिक लीफ सि्प्रंग है। वहीं रियर सस्पेंशन यू बोल्ट के साथ हैवी ड्यूटी बोगी सस्पेंशन/ अलि्टमैक्स है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। यह लंबी यात्राओं पर ड्राइवर को थकान नहीं होने देता। वहीं टिल्टेबल होने से ड्राइवर को ज्यादा सुविधा रहती है। इसमें क्लच को टाटा टाटा G1150 9-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्रॉलर और एक रिवर्स गियर के साथ फिक्स किया गया है।

ब्रेक और टायर  

टाटा सिग्ना 3525.के/ .टीके टिपर में नये आईसीजीडी ब्रेक आते हैं। ये टायरों को गर्म होने से बचाते हैं। ये ब्रेक लांग लाइफ वाले और कम मेंटीनेंस के हैं। इस टिपर में  टाटा ने के. मॉडल के लिए 11 x 20 नायलॉन टायर पेश किए हैं। वहीं टीके मॉडल के लिए 11 आर 20 रेडियल टायर यूज किए गए हैं।

एडवांस्ड फीचर्स

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर में कई एडवांस्ड फीचर्स हैं। इसकी फ्रंट लुकिंग बड़े ग्लास के कारण  आकर्षक है और इससे ड्राइवर को अच्छी विजुअलिटी मिलती है। ड्राइवर के लिए सेफ्टी फीचर्स के रूप में ब्लाइंड स्पॉट मिरर है जो वाहन के नीचे देखने में मदद करता है।अलि्टमैक्स सस्पेंशन के कारण जोखिम वाले रास्तों पर भी ड्राइव आसान हो जाती है।इसके अलावा इसमें हिल स्टार्ट एसिस्टेड भी है। वहीं इसका हाई इंजन ब्रेकिंग सिस्टम पहाड़ी रास्तों पर टिपर को चढ़ाने और ढलान पर उतारने में सहायक है। इस टिपर में टेलीमैटिक्स एक नया फीचर दिया गया वहीं ईंधन की चोरी नहीं हो सके इसके लिए इलेकि्ट्रक सिस्टम है।

कीमत

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 48.25 लाख से 54.45 लाख रुपये रखी गई है। इस टिपर को यदि आप ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर आसानी से खरीद सकते हैं।

वेरिएंट

टाटा सिग्ना 3525.के/ .टीके टिपर का एक वेरिएंट आता है। 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके कैब/5580 35000 ₹ 48.25 - 54.24 लाख

टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -:

सवाल-1. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है?
जवाब- टाटा मोटर्स का ये टिपर 249 एचपी पावर प्रदान करता है।

सवाल-2. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर की जीवीडब्ल्यू कितनी है?
जवाब- कंपनी का यह टिपर 35 टन जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-3. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर के फ्यूल टैंक की केपेसिटी क्या है?
जवाब- इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 300 लीटर है।

सवाल-4. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर की माइलेज क्या है?
जवाब- टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर का 2.5 से 3.5 kmpl माइलेज है।

सवाल-5. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- इस टिपर का 5580 एमएम व्हीलबेस  में निर्मित किया गया है।

सवाल-6. टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर की कीमत क्या है?
जवाब- भारत में टाटा सिग्ना 3525.के/.टीके टिपर की 48.25 लाख से 54.45 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
बांसवाड़ा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
झाबुआ
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उज्जैन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
प्रतापगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मन्दसौर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
धार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*