टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर, भारत का लोकप्रिय ट्रेलर है जो भारत की बढ़ती ट्रांसपोर्ट जरूरतों को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। यह कमर्शियल व्हीकल अपनी बेहतरीन पावर कैपेसिटी, जीवीडब्ल्यू और पेलोड की वजह से बहुत खास है। टाटा का यह ट्रेलर मुख्य तौर पर ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोलियम, गैस और असामान्य आकार के उत्पादों के परिवहन में काम आता है। यह ट्रेलर 180 एचपी पावर, 39500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 3320 MM व्हीलबेस के साथ आता है। गौरतलब है कि देश की बढ़ती इकोनॉमी, निर्माण और बुनियादी अवसंरचना के साथ देश की कार्गो जरुरतें भी बहुत बढी है, जिसे पूरी करने के लिए इस पावरफुल कमर्शियल व्हीकल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। पावरफुल ट्रेलर की मदद से मैन्यूफैक्चरिंग में आने वाले भारी से भारी उपकरण और जरूरी उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा सकता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए दमदार ट्रेलर खरीदना चाहते हैं तो टाटा का यह ट्रेलर शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर के बारे में, ट्रेलर की कीमत, ट्रेलर के फीचर्स और अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
टाटा सिग्ना सीरीज का यह ट्रेलर बेहद अत्याधुनिक है, जो क्वालिटी और सुपर एफिशिएंट माइलेज की वजह से भारतीय बाजार में अपनी शानदार पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। यह टाटा ट्रेलर और भी कई मायनों में बेहद खास है। इस ट्रेलर में ओपन ट्रॉली होती है, जिसमें वाहन मालिक परिवहन के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से “संरचना” अटैच कर सकते हैं। इस ट्रेलर का मैकेनिज्म बेहद स्मूथ और लोड एफिशिएंट होता है, जो इसके लोडिंग और अनलोडिंग को आसान बना देता है।
इस ट्रेलर में दमदार इंजन दिया गया है, जिसका नाम कमिंस आईएसबीई 5.6 लीटर बीएस6 है। टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर की इंजन क्षमता 5600 सीसी है। डीजल ईंधन से चलने वाले इस ट्रेलर में और भी कई दमदार फीचर्स हैं। टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर की पावर कैपेसिटी 180 एचपी दी गई है और इसकी जीवीडब्ल्यू 39.5 टन है। इसकी व्हीलबेस 3320 MM है।
टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर की माइलेज 3.5 से 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर की पेलोड कैपेसिटी 27 टन है और इसकी अधिकतम टॉर्क क्षमता 850 न्यूटन मीटर है।
टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:
| वेरिएंट | कीमत |
| टाटा सिग्ना 4018.एस कैब/3320 | ₹34.09 लाख से ₹41.09 लाख |
टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर की कीमत ₹33.42 लाख रुपए से ₹40.42 लाख रुपए के बीच है। इस व्हीकल को आप 20% यानी 6.68 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर घर ले जा सकते हैं। शेष 80 प्रतिशत लोन राशि पर आपको 60 महीने के लिए ₹63,599 रुपए के मासिक किश्त का भुगतान करना पड़ेगा।
यदि आप लेटेस्ट फीचर्स से लैस यह बेहतरीन ट्रेलर लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर पेज पर जाकर "फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें" का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप इस ट्रेलर के विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर के पेज पर जाकर इसका स्पेसिफिकेशन चेक कर सकते हैं। व्हीकल पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी के लिए “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर” पर क्लिक करें और फॉर्म सबमिट करें।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT