Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा सिग्ना 4225.टीके : इस पावरफुल टिपर से बिजनेस को दें नई उड़ान

Truck Junction Google News
टाटा सिग्ना 4225.टीके : इस पावरफुल टिपर से बिजनेस को दें नई उड़ान
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें टाटा सिग्ना 4225.टीके की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ

हाई लोडिंग वाले ट्रांसपोर्ट व्यापार के लिए जबरदस्त पावर और अच्छी कैपेसिटी वाले कार्गो वाहन की जरूरत पड़ती है। टाटा सिग्ना सीरीज के टिपर अपने जबरदस्त कार्य क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अगर आप अपने ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं और हेवी गुड्स की लोडिंग कर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो टाटा का यह टिपर आपके लिए बहुत खास होने वाला है। इसका उपयोग करते हुए आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट बिजनेस में पहले से कार्य कर रहे हैं और अपने बिजनेस को ग्रोथ करना चाहते हैं तो इस अच्छी कैपेसिटी वाले हेवी लोड टिपर को लेकर अपने काम को आसान बना सकते हैं। साथ ही इससे आप अपने बिजनेस को भी बढ़ा सकते हैं। इस ट्रक की खासियत है कि यह 32000 किलोग्राम तक वजन ले जा सकता है। इस ट्रक का नाम टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर है। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर की खासियत, इसके फीचर्स, कीमत और अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

क्या है टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर की खासियत?

टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर, टाटा का एक बेहतरीन टिपर माना जाता है। उल्लेखनीय है कि टाटा एक बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनी है। साथ ही टाटा का वाहन अपनी मजबूती, कार्य करने की क्षमता और अपने शानदार माइलेज के लिए भी जाना जाता है। यह ट्रक जबरदस्त पावर कैपेसिटी, अत्याधुनिक फीचर्स एवं तकनीक से लैस है। टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर उन बेहतरीन टिपर में से है, जो अपनी जबरदस्त वर्क एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। टाटा के इस ट्रक की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • यह ट्रक 250 एचपी पावर के साथ आता है |

  • इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू 42000 किलोग्राम है |

  • इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 32000 किलोग्राम है |

टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर के कुछ फीचर्स

टाटा सिग्ना सीरीज का यह टिपर मॉडल विभिन्न अनुप्रयोगों और हाई प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल न सिर्फ नॉर्मल गुड्स बल्कि कोयले, अयस्क, खनिज आदि उत्पादों का वहन करने के लिए उपयुक्त है। इस टिपर की कीमत ₹50.42 लाख रूपये से शुरू होती है। इस टिपर की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत ₹57.42 लाख रुपए तक हो सकती है। यह टिपर 1000-1700 मोटर आरपीएम पैदा करता है, जिससे बड़े फ्लाईओवर और ढलानों पर चढ़ना आसान हो जाता है। इसके कुछ फीचर्स इस प्रकार हैं।

  • यह टिपर 6 साल की लंबी वारंटी के साथ आता है

  • यह टिपर 950 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है

  • यह टिपर 2.25 से 3.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है

  • इसमें आरामदायक केबिन मौजूद है जो ड्राइविंग को आसान बनाती है

टाटा सिग्ना 4825.टीके टिपर के वेरिएंट्स

टाटा सिग्ना सीरीज के इस बेहतरीन टिपर का एक वेरिएंट भी मौजूद है, जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप ज्यादा सटीक हो सकता है।

वेरिएंट का नाम कीमत
टाटा सिग्ना 4225.टीके कैब/6750 ₹50.42 लाख से ₹57.42 लाख

कितना होगा फायदा 

टाटा सिग्ना सीरीज का यह कार्गो वाहन हेवी लोड, हाई कैपेसिटी वाला हाई पावर टिपर है। इस ट्रक की बेहतरीन माइलेज कैपेसिटी होने की वजह से इससे गुड्स का ट्रांसपोर्टेशन बहुत सस्ता और किफायती हो जाता है। इस टिपर का ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू भी काफी अधिक है। साथ ही इसमें जबरदस्त पावर भी मौजूद है। जिससे यह टिपर भारत के मुश्किल ट्रैक पर अपनी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ सफर कर पाता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप टाटा सिग्ना सीरीज का यह कार्गो टिपर मॉडल मॉडल खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर पेज पर जाकर अपनी इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। टिपर पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुलुगु
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पेद्दापल्ली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनुमाकोंडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वारंगल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मंचेरियल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
करीमनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*